logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगोना बेचने को लेकर दो भाइयों में चले लात-घुसे,सिर में चोट लगने से एक भाई की मौत भगोना बेचने को लेकर दो भाइयों में चले लात-घुसे,सिर में चोट लगने से एक भाई की मौतःपत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल गोरखपुर आज सहजनवा थाना क्षेत्र में एक मामूली घरेलू विवाद ने विकराल रूप ले लिया।भरपही गांव में भगौना बेचने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है,जबकि पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। भरपही गांव निवासी श्रवण गौंड खेती-किसानी कर परिवार चलाते हैं।उनके चारों बेटे शादी के बाद अलग-अलग परिवारों के साथ रहते हैं।शनिवार देर रात तीसरे नंबर के बेटे संजय दत्त (30) और सबसे छोटे बेटे संदीप के बीच घर का एक भगौना बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई।पहले दोनों में बहस हुई,लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया।प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार,विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले।इसी दौरान संजय दत्त अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ा।गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले से उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है,जबकि मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा गया है।तहरीर मिलने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_Rammilan kacher
Rammilan kacher
पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
dcacc370-5717-410d-ab85-ae0380ede5cf

भगोना बेचने को लेकर दो भाइयों में चले लात-घुसे,सिर में चोट लगने से एक भाई की मौत भगोना बेचने को लेकर दो भाइयों में चले लात-घुसे,सिर में चोट लगने से एक भाई की मौतःपत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल गोरखपुर आज सहजनवा थाना क्षेत्र में एक मामूली घरेलू विवाद ने विकराल रूप ले लिया।भरपही गांव में भगौना बेचने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है,जबकि पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। भरपही गांव निवासी श्रवण गौंड खेती-किसानी कर परिवार चलाते हैं।उनके चारों बेटे शादी के बाद अलग-अलग परिवारों के साथ रहते हैं।शनिवार देर रात तीसरे नंबर के बेटे संजय दत्त (30) और सबसे छोटे बेटे संदीप के बीच घर का एक भगौना बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई।पहले दोनों में बहस हुई,लेकिन कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया।प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार,विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले।इसी दौरान संजय दत्त अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़ा।गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले से उसने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है,जबकि मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा गया है।तहरीर मिलने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महाराजगंज के फरेंदा तहसील में एसडीएम कोर्ट के रोक आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी रहा। इसकी शिकायत करने वाले भाजपा नेता बम भोले मौर्य को पुरन्दरपुर पुलिस ने 5 घंटे तक लॉकअप में रखा और फिर शांति भंग में चालान कर दिया। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली और अदालत के आदेशों के पालन पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
    4
    महाराजगंज के फरेंदा तहसील में एसडीएम कोर्ट के रोक आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर निर्माण कार्य जारी रहा। इसकी शिकायत करने वाले भाजपा नेता बम भोले मौर्य को पुरन्दरपुर पुलिस ने 5 घंटे तक लॉकअप में रखा और फिर शांति भंग में चालान कर दिया। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली और अदालत के आदेशों के पालन पर गंभीर सवाल उठ गए हैं।
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता भड़क उठे। गोरखपुर में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो ने सपा पर मुद्दाविहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।
    1
    उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता भड़क उठे। गोरखपुर में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो ने सपा पर मुद्दाविहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    पत्रकार कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को एक सामाजिक समरसता महारैली में आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया, जिससे भारी संख्या में मौजूद भीड़ निराश हो गई। मंत्री को देख न पाने से नाराज जनता वर्चुअल भाषण के तुरंत बाद ही पंडाल छोड़कर चली गई।
    4
    उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को एक सामाजिक समरसता महारैली में आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया, जिससे भारी संख्या में मौजूद भीड़ निराश हो गई। मंत्री को देख न पाने से नाराज जनता वर्चुअल भाषण के तुरंत बाद ही पंडाल छोड़कर चली गई।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नगर पंचायत पनियरा में भारत गैस की किल्लत जनता परेशान दो से तीन दिन लाइन लगाना पड़ रहा है नगर पंचायत पनियरा में भारत गैस की किल्लत के कारण जनता परेशान बताया जा रहा है कि पनियरा में गैस के लिए दो से तीन लाइन लगाना पड़ रहा है तब भी गैस नहीं मिल रहा है नगर पंचायत पनियरा का भारत गैस का कालाबाजारी चल रहा है
    1
    नगर पंचायत पनियरा में भारत गैस की किल्लत जनता परेशान दो से तीन दिन लाइन लगाना पड़ रहा है
नगर पंचायत पनियरा में भारत गैस की किल्लत के कारण जनता परेशान बताया जा रहा है कि पनियरा में गैस के लिए दो से तीन लाइन लगाना पड़ रहा है तब भी  गैस नहीं मिल रहा है नगर पंचायत पनियरा का भारत गैस का कालाबाजारी चल रहा है
    user_Nisar ansari
    Nisar ansari
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • बीजेपी युवा मोर्चा ने गोरखपुर में अखिलेश यादव का पुतला फूंका, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके जवाब में सपा नेता आज़म लारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए पलटवार किया।
    1
    बीजेपी युवा मोर्चा ने गोरखपुर में अखिलेश यादव का पुतला फूंका, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसके जवाब में सपा नेता आज़म लारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए पलटवार किया।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में खाकी मेरा ईमान फिल्म का हुआ भव्य लॉन्चिंग बड़ी संख्या में कलाकार और अतिथि रहे मौजूद। खाकी मेरा ईमान एक ऐसी फिल्म है जिसमें पुलिसकर्मियों की समाज के प्रति जवाबदेही तथा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। इस फिल्म का निर्देशन साहिल खान ने किया है जबकि धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौरभ पांडे ने कुशल नेतृत्व के जरिए फिल्म को मजबूती से पेश करने में भूमिका निभाई है इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य अतिथियों सहित गोरखपुर हलचल के संस्थापक सईद आलम खान भी मौजूद रहे।
    1
    गोरखपुर के सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में खाकी मेरा ईमान फिल्म का हुआ भव्य लॉन्चिंग बड़ी संख्या में कलाकार और अतिथि रहे मौजूद।
खाकी मेरा ईमान एक ऐसी फिल्म है जिसमें पुलिसकर्मियों की समाज के प्रति जवाबदेही तथा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। इस फिल्म का निर्देशन साहिल खान ने किया है जबकि धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौरभ पांडे ने कुशल नेतृत्व के जरिए फिल्म को मजबूती से पेश करने में भूमिका निभाई है इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य अतिथियों सहित गोरखपुर हलचल के संस्थापक सईद आलम खान भी मौजूद रहे।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 16 फरवरी 2027 से होगा दिव्य भव्य रामकथा,राजन जी के भजनों का रसपान कर सकेंगे श्रद्धालु अश्विनी कुमार पाण्डेय संतकबीरनगर जनपद के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य की बात है कि पहली बार पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह दिव्य कथा 16 फरवरी से 24 फरवरी तक मुखलिसपुर गायघाट में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी स्वयं पूज्य राजन जी महाराज ने गोंडा में चल रही कथा के दौरान श्रद्धालुओं को दी। सूचना मिलते ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कथा के संयोजक महंत बलराम दास वेदांती जी ने बताया कि कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा हजारों श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। पूज्य राजन जी महाराज अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा शैली के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संत कबीर नगर में पहली बार उनका आगमन होने से भक्तों में विशेष उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।।
    1
    16 फरवरी 2027 से होगा दिव्य भव्य रामकथा,राजन जी के भजनों का रसपान कर सकेंगे श्रद्धालु
अश्विनी कुमार पाण्डेय 
संतकबीरनगर
जनपद के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य की बात है कि पहली बार पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह दिव्य कथा 16 फरवरी से 24 फरवरी तक मुखलिसपुर गायघाट में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी स्वयं पूज्य राजन जी महाराज ने गोंडा में चल रही कथा के दौरान श्रद्धालुओं को दी। सूचना मिलते ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कथा के संयोजक महंत बलराम दास वेदांती जी ने बताया कि कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा हजारों श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। पूज्य राजन जी महाराज अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा शैली के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संत कबीर नगर में पहली बार उनका आगमन होने से भक्तों में विशेष उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    2 hrs ago
  • अपने शहर खलीलाबाद का कार्यक्रम.......... SHAILENDRA KUMAR PANDEY
    1
    अपने शहर खलीलाबाद का कार्यक्रम..........
SHAILENDRA KUMAR PANDEY
    user_Shailendra Pandey
    Shailendra Pandey
    Singing teaching and political work. खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.