logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल यूनिफॉर्म में हिजाब की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज प्रयागराज। स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब या हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति मांगने वाली मुस्लिम छात्रा की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि यदि कोई निजी स्कूल सभी विद्यार्थियों के लिए समान ड्रेस कोड लागू करता है, तो उसका पालन करना जरूरी है। मामला प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्रा से जुड़ा है। छात्रा ने अपनी मां के माध्यम से याचिका दाखिल कर स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी। उसका कहना था कि वह पहले भी स्कूल में स्कार्फ पहनती रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पहले किसी छात्रा को स्कार्फ पहनने से नहीं रोका गया हो, तो इससे भविष्य में उसे इसे पहनने का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। अदालत ने यह भी कहा कि यूनिफॉर्म का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकरूपता, अनुशासन और धर्मनिरपेक्ष वातावरण बनाए रखना है। छात्रा की ओर से हिजाब को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए मौलिक अधिकारों का हवाला दिया गया था। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि ऐसा पर्याप्त प्रमाण पेश नहीं किया गया जिससे स्कूल में हेडस्कार्फ पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा साबित हो। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की डिविजन बेंच ने की। कोर्ट के फैसले के बाद स्पष्ट है कि समान ड्रेस कोड लागू करने वाले निजी स्कूल में छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर यूनिफॉर्म में अतिरिक्त पहनावा जोड़ने की मांग अधिकार के रूप में नहीं कर सकते।

17 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
19659322-2391-4191-a9d4-f2c28e1e21f3

स्कूल यूनिफॉर्म में हिजाब की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज प्रयागराज। स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब या हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति मांगने वाली मुस्लिम छात्रा की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि यदि कोई निजी स्कूल सभी विद्यार्थियों के लिए समान ड्रेस कोड लागू करता है, तो उसका पालन करना जरूरी है। मामला प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्रा से जुड़ा है। छात्रा ने अपनी मां के माध्यम से याचिका दाखिल कर स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी। उसका कहना था कि वह पहले भी स्कूल में स्कार्फ पहनती रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पहले किसी छात्रा को स्कार्फ पहनने से नहीं रोका गया हो, तो इससे भविष्य में उसे इसे पहनने का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। अदालत ने यह भी कहा कि यूनिफॉर्म का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकरूपता, अनुशासन और धर्मनिरपेक्ष वातावरण बनाए रखना है। छात्रा की ओर से हिजाब को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए मौलिक अधिकारों का हवाला दिया गया था। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि ऐसा पर्याप्त प्रमाण पेश नहीं किया गया जिससे स्कूल में हेडस्कार्फ पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा साबित हो। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की डिविजन बेंच ने की। कोर्ट के फैसले के बाद स्पष्ट है कि समान ड्रेस कोड लागू करने वाले निजी स्कूल में छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर यूनिफॉर्म में अतिरिक्त पहनावा जोड़ने की मांग अधिकार के रूप में नहीं कर सकते।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Sonipat News: ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। आदित्य नाम के युवक ने अपनी सफेद स्विफ्ट कार पर गर्लफ्रेंड से करीब 3400 किस करवाए और लिपस्टिक के निशानों से पूरी कार को भर दिया। मामला सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का 5500 रुपये का चालान किया और कार से लिपस्टिक के निशान भी साफ करवाए
    1
    Sonipat News: ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला।
ग्वालियर में एक युवक ने इंस्टाग्राम रील वायरल करने के चक्कर में अपनी कार को ही “किसिंग कार” बना डाला। आदित्य नाम के युवक ने अपनी सफेद स्विफ्ट कार पर गर्लफ्रेंड से करीब 3400 किस करवाए और लिपस्टिक के निशानों से पूरी कार को भर दिया। मामला सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक का 5500 रुपये का चालान किया और कार से लिपस्टिक के निशान भी साफ करवाए
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • कल तक जो हम बाहर से मांगते थे आज वही दुनिया को भेज रहे हैं, " मेक इन इंडिया से, मेक फॉर दा वर्ल्ड " तक की यात्रा *कल तक जो हम बाहर से मंगाते थे, आज वही दुनिया को भेज रहे हैं! 📱💊* PLI स्कीम के दम पर भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब ‘Make for the World’ की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अब हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है। 🔹 14.15 लाख+ नए रोजगार 🔹 ₹15.3 लाख करोड़ का कुल निर्यात 🔹 99.2% मोबाइल अब भारत में निर्मित 🔹 फार्मा और मेडिकल उपकरणों के उत्पादन में तेज बढ़ोतरी ‘Make in India’ अब बन रहा है ‘Make for the World’! 🇮🇳▶️
    1
    कल तक जो हम बाहर से मांगते थे आज वही दुनिया को भेज रहे हैं, " मेक इन इंडिया से, मेक फॉर दा वर्ल्ड " तक की यात्रा
*कल तक जो हम बाहर से मंगाते थे, आज वही दुनिया को भेज रहे हैं! 📱💊*
PLI स्कीम के दम पर भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब ‘Make for the World’ की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ अब हर क्षेत्र में अपनी नई पहचान बना रहा है।
🔹 14.15 लाख+ नए रोजगार
🔹 ₹15.3 लाख करोड़ का कुल निर्यात
🔹 99.2% मोबाइल अब भारत में निर्मित
🔹 फार्मा और मेडिकल उपकरणों के उत्पादन में तेज बढ़ोतरी
‘Make in India’ अब बन रहा है ‘Make for the World’! 🇮🇳▶️
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ▶️स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इस साल इन्फ्लूएंजा के लगभग 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 H1N1 संक्रमण के मामले शामिल हैं। ▶️सिंह ने कहा, डॉक्टरों, कर्मचारियों या दवाइयों की कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है।
    1
    दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। 
दिल्ली में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। 
▶️स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इस साल इन्फ्लूएंजा के लगभग 3,000 मामले सामने आए हैं, जिनमें 2,308 H1N1 संक्रमण के मामले शामिल हैं।
▶️सिंह ने कहा, डॉक्टरों, कर्मचारियों या दवाइयों की कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    12 hrs ago
  • कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
    1
    कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए। DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए।
    1
    DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए। 
DL8C-AS-4788 नंबर की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। कृपया अपने ग्रुप्स में शेयर करें और जिस परिवार की हो तो पहुंच पाए।
    user_Viral News Delhi
    Viral News Delhi
    Local News Reporter Saraswati Vihar, North West Delhi•
    18 min ago
  • आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 10 वर्षों से जमीन से लेकर सदन तक कश्यप निषाद मल्लाह केवट समाज की 17 जातियो के लिए कर रहे संघर्ष का परिणाम 2027 निषाद समाज का का सफर
    1
    आदरणीय डॉ संजय कुमार निषाद कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार 10 वर्षों से जमीन से लेकर सदन तक कश्यप निषाद मल्लाह केवट समाज की 17 जातियो के लिए कर रहे संघर्ष का परिणाम 2027 निषाद समाज का का सफर
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • गोलगप्पे वाला आखिर राहुल गांधी से ज्यादा स्मार्ट कैसे बना *"आज गोलगप्पे वाले के पास भी आप UPI कर रहे हैं... गोलगप्पे वाला राहुल गांधी से स्मार्ट है, राहुल गांधी को सीखना चाहिए।"* - सुनिए, डॉ. संबित पात्रा ने और क्या कहा...
    1
    गोलगप्पे वाला आखिर राहुल गांधी से ज्यादा स्मार्ट कैसे बना
*"आज गोलगप्पे वाले के पास भी आप UPI कर रहे हैं... गोलगप्पे वाला राहुल गांधी से स्मार्ट है, राहुल गांधी को सीखना चाहिए।"*
- सुनिए, डॉ. संबित पात्रा ने और क्या कहा...
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    1
    शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार।
शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.