उत्तरकाशी घरेलू गैस की पूर्ति ना होने पर उत्तरकाशी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरा /उत्तरकाश उत्तरकाशी जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की भारी कमी से आम जनता बेहद परेशान दिख रही हैं.जंहा एक तरफ रामलीला मैदान में पब्लिक लाइन लगा कर घरेलू गैस भराने का इंतजार कर रही हैं वहीं दूसरी और ज्ञानसू में पब्लिक ने सड़क बंद कर दिया था काफी समय तक. घरेलू गैस ना मिलने से परेशान होकर पब्लिक ने ज्ञानसू में NH को बंद कर दिया था. vol. इसी को देखते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने सरकार को घेरते हुए कहा. भाजपा सरकार और प्रशासन वास्तविक स्थिति को छिपाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। एक ओर सरकार और संबंधित अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि प्रतिदिन 140 कमर्शियल गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और कहीं भी गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सच्चाई यह है कि उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में रात ढाई बजे से ही हजारों लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। vol. यह स्थिति केवल नगर क्षेत्र तक सीमित नहीं है। जोशियाड़ा में लगभग 300 लोग लाइन में लगे हुए हैं, जबकि धौंतरी, धनारी और भटवाड़ी क्षेत्र के लोगों ने पहले से गैस बुकिंग करवा रखी है, लेकिन वहां अब तक गैस वाहन नहीं पहुंच पाया है। इससे साफ है कि प्रशासन गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। Vol. प्रदीप रावत ने इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की, तो उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि कमर्शियल और घरेलू दोनों प्रकार की गैस नीचे से पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बाहरी क्षेत्रों में गैस पहुंचाने के लिए अभी रूट तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि गैस संकट वास्तविक है और सरकार के दावे पूरी तरह खोखले हैं। Vol. वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा पब्लिक गैस के लिए परेशान है, घंटों लाइन में खड़ी है, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सिलेंडर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन सरकार केवल लोगों को लाइन में लगाने, केवाईसी करवाने और कागजी उपलब्धियों का प्रचार करने में व्यस्त है। भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल दिखावा और झूठे प्रचार में लगी हुई है।जनता अब सब समझ चुकी है। गैस संकट, महंगाई, अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त जनता आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी और इन्हें भी लाइन में खड़ा कर लोकतांत्रिक तरीके से सबक सिखाएगी। byte. प्रदीप सिंह रावत,जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,उत्तरकाशी

- उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक विनीत कुमार गहरे पानी में बहने लगा, जिसे जल पुलिस और आपदा राहत दल ने तत्परता से बचा लिया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर ही सीपीआर देकर युवक की जान बचाई।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- The Aman Times 👉 डोईवाला पुलिस ने 01 शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार 👉 310 ग्राम अवैध चरस बरामद 👉 तस्करी में प्रयुक्त कार सीज 📍 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने में दून पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। 🚓 चेकिंग के दौरान जौलीग्रांट क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर चालक रवि गुप्ता (36 वर्ष) के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। ❗ पूछताछ में खुलासा: ➡️ आरोपी खुद नशे का आदी ➡️ स्थानीय नशेड़ियों से सस्ते में खरीदकर महंगे दामों में बेचने की थी योजना 📌 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 👮♂️ दून पुलिस का संदेश: नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने दिनाक 28.03-2026 को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 8.86 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 278/26 धारा 8/21/29 N.D.P.S. Act *पकड़ा गया आरोपित-* खालिद पुत्र सलीम निवासी ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-30 वर्ष । *विवरण बरामदगी -* 8.86 ग्राम स्मैक *पुलिस टीम-* 1-उ0नि0 सुरेश कुमार 2-हे0कानि0 मनोज मिनान 3-हे0कानि0 शूरबीर तोमर1
- अपराध पर हरिद्वार पुलिस का प्रभावी अंकुश, लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haridwar Police के निर्देशन में अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लक्सर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर व स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं बरामद की गई मोटरसाइकिल को न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।1
- नगर निगम हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 स्थित सोनिया बस्ती में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई गई। यह कार्रवाई क्षेत्र में फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था में आ रही बाधाओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। गौरतलब है कि वार्ड 42 की पार्षद कृतिका सिंह द्वारा सोनिया बस्ती क्षेत्र में गंदगी की शिकायत नगर निगम को दी गई थी। शिकायत के पश्चात नगर निगम अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में यह पाया गया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अवैध रूप से निवास किए जाने के कारण अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। अतिक्रमण के चलते नगर निगम के सफाई वाहन जैसे जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे, जिसके कारण नियमित और प्रभावी सफाई कार्य बाधित हो रहा था। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में सोनिया बस्ती क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाकर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, ताकि क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून 🚨 देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज सुबह करीब 10:45 बजे पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुआंवाला जंगलात चौकी के पास आरक्षित जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पाया गया कि लगभग 40 से 50 वर्ष आयु का एक अज्ञात व्यक्ति पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ था। 🔍 प्राथमिक जांच में सामने आया: ▪️ शव करीब 5-6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है ▪️ मृतक लेबर वर्ग का लग रहा है ▪️ प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है 👮♂️ पुलिस द्वारा मौके पर शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में हाल ही में ऐसी कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है। 🧪 घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। ⚰️ शव का पंचायतनामा भरकर उसे कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए पहचान हेतु सुरक्षित रखा गया है। 👉 पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।1
- जिसे शुरुआती तौर पर सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील रतूड़ी के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने शनिवार दोपहर लाडपुर स्थित पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में हंगामा करने और बिना पैसे दिए पेट्रोल भराने के आरोप में हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच में उसके शरीर में अत्यधिक शराब की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उसे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद वह हवालात में बेहोश मिला, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए थाना अध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।1