पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी ने जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया पीलीभीत। बरेली, 11 मार्च, 2026ः वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, इज्जतनगर डा. हरीश रैडतोलिया के निर्देशन में इज्जतनगर मंडल के संरक्षा, रेल सुरक्षा बल एवं इंजीनियर विभाग के संयुक्त सरंक्षा कार्यक्रम के तहत टीम द्वारा पीलीभीत-न्योरिया हुसैनपुर रेल खंड के मध्य स्थित समपारों, समीप स्थित गाँवों, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा अदालत आयोजित कर संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत सड़क उपयोगकत्र्ताओं, ग्रामवासियों, छात्र-छात्राओं को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार ना करने, मवेशियों को रेलवे ट्रैक के पास न चराने, केवल रेलवे फाटको से ही ट्रैक पार करे और गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने एवं रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, रेलवे लाइन पर/किनारे न खेलने एवं बैठने के साथ-साथ रेल लाइन के पास पतंग न उड़ाने एवं तो ओएचई मास्ट को न छूने आदि के सम्बन्ध मे मौखिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर संरक्षा अंकित हैण्ड बिल एवं पोस्टरों का वितरण भी किया गया। जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील संवाददाता बीसलपुर पीलीभीत
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी ने जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया पीलीभीत। बरेली, 11 मार्च, 2026ः वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, इज्जतनगर डा. हरीश रैडतोलिया के निर्देशन में इज्जतनगर मंडल के संरक्षा, रेल सुरक्षा बल एवं इंजीनियर विभाग के संयुक्त सरंक्षा कार्यक्रम के तहत टीम द्वारा पीलीभीत-न्योरिया हुसैनपुर रेल खंड के मध्य स्थित समपारों, समीप स्थित गाँवों, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा अदालत आयोजित कर संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत सड़क उपयोगकत्र्ताओं, ग्रामवासियों, छात्र-छात्राओं को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार ना करने, मवेशियों को रेलवे ट्रैक
के पास न चराने, केवल रेलवे फाटको से ही ट्रैक पार करे और गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने एवं रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, रेलवे लाइन पर/किनारे न खेलने एवं बैठने के साथ-साथ रेल लाइन के पास पतंग न उड़ाने एवं तो ओएचई मास्ट को न छूने आदि के सम्बन्ध मे मौखिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर संरक्षा अंकित हैण्ड बिल एवं पोस्टरों का वितरण भी किया गया। जितेन्द्र कुमार शर्मा तहसील संवाददाता बीसलपुर पीलीभीत
- Post by Prashant mishra1
- बीसलपुर के शादियां गाँव में अब हवा नहीं, जहर बिक रहा है। आबादी के बीच चल रहे ईंट भट्ठे ग्रामीणों की साँसों का सौदा कर रहे हैं। नियम ताक पर, मासूमों की जान खतरे में! प्राइमरी स्कूल के पास टायर जलाकर बच्चों के फेफड़ों में काला जहर भरा जा रहा है। क्या प्रशासन सो रहा है? कोयला महंगा है तो क्या इंसानी जान सस्ती है? भट्ठों में अवैध रूप से टायर और कचरा जलाया जा रहा है, और प्रदूषण विभाग धृतराष्ट्र बना बैठा है। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता बचपन! स्कूल के ठीक बगल में भट्ठे की चिमनी मौत का धुआँ उगल रही है। लेखपाल और अधिकारी आखिर किसका संरक्षण कर रहे हैं?1
- एक तेज रफ्तार ट्रक के कहर ने बाइक सवार को कुचला बाइक के उड़े पडखच्चे युवक की दर्दनाक मौत1
- बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़रा सुमन में ग्राम प्रधान पर एक ग्रामीण के घर के अंदर से जबरन खड़ंजा डालने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि यह भूमि 70 साल से अधिक पुरानी है और प्रधान उन्हें घर गिराने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के अनुसार, ग्राम प्रधान मानक के विपरीत उनके घर के अंदर खड़ंजा निर्माण करवा रहा है। प्रधान अपनी मनमानी करते हुए पीड़ित को परेशान कर रहा है। आरोप है कि प्रधान ने पहले से मौजूद एक स्ट्रीट लाइट पैनल भी उखाड़ दिया है, जिससे इलाके में अंधेरा रहता है। पीड़ित ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, जहां पहले कुआँ, जानवरों का बाड़ा और सब्जी का बगीचा था। प्रधान अब इस खाली पड़ी जगह में खड़ंजा डालना चाहता है। पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान किसी भी आला अधिकारी से नहीं डरता और खुलेआम धमकी देता हैपीड़ित ने बताया कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है, जहां पहले कुआँ, जानवरों का बाड़ा और सब्जी का बगीचा था। प्रधान अब इस खाली पड़ी जगह में खड़ंजा डालना चाहता है। पीड़ित परिवार अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि ग्राम प्रधान किसी भी आला अधिकारी से नहीं डरता और खुलेआम धमकी देता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यह स्थिति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश के विपरीत है, जिसमें गरीबों को परेशान न करने की बात कही गई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनकी जमीन पर दो फीट गहरी नाली भी बना दी गई है। प्रधान और हल्का लेखपाल मिलकर उनकी पुरानी बुनियादें उखाड़कर खड़ंजा डलवाना चाहते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से निवेदन किया है कि यदि नाली या खड़ंजा नया बनाया जाता है, तो दोनों तरफ से बराबर जगह छोड़कर बनाया जाए ताकि उनकी संपत्ति सुरक्षित रहे।3
- उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा से पावन नगरी पर साधू बाबा वेशधारी जी फ़िर क्या था पुलिस के सामने ही भीडतंत्र एक्टिव हुई और वहीं जमकर कुटाई की। इस तरह की पब्लिक प्लेस पर पिटाई की हम कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।।1
- जनपद बरेली के थाना भगोरा क्षेत्र के ग्राम लहर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और आगजनी का मामला सामने आया है। पीड़ित साधुराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 7 बजे जब वह खेत से घर लौट रहा था, तभी गांव के राम सिंह, दयाराम, प्रीतम, पप्पू, मान सिंह और प्रेमपाल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि उसी दिन करीब 11 बजे आरोपियों ने उसके घर के घेर में आग लगा दी, जिससे छप्पर, रजाई और कंबल जल गए और करीब 5 हजार रुपये का नुकसान हो गया। इस मामले में थाना भगोरा में मुकदमा संख्या 123/2026 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया, लेकिन पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की राजनीतिक पहुंच के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साधुराम का आरोप है कि आरोपी खुलेआम गांव में धमकी दे रहे हैं कि अगली बार मौका मिला तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित परिवार दहशत में है और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी1
- Post by Anshu Kumar Press1
- पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर गड्ढे को देखकर भड़के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और विभागीय अधिकारियों को लगाई फटकार1