logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्ज़ापुर में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया 'प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र' का उद्घाटन।

1 hr ago
user_मेट्रो संदेश न्यूज़
मेट्रो संदेश न्यूज़
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मिर्ज़ापुर में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया 'प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र' का उद्घाटन।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्ज़ापुर के मुराजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, क्रॉस कंट्री गेम का आयोजन।
    1
    मिर्ज़ापुर के मुराजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, क्रॉस कंट्री गेम का आयोजन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बड़ी सौगात,प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का किया उद्घाटन मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बड़ी सौगात,प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का किया उद्घाटन मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद वासियों को बड़ी सौगात दी है.प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर एक बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलीम्को) के माध्यम से जिला महिला अस्पताल में संचालित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान एडिप योजनान्तर्�
    1
    मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बड़ी सौगात,प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का किया उद्घाटन
मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी बड़ी सौगात,प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का किया उद्घाटन
मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद वासियों को बड़ी सौगात दी है.प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.मिर्जापुर की सांसद व  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर एक बड़ी सौगात दी है. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केन्द्र का उद्घाटन किया है.केंद्र खुलने से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण मिलेंगे.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलीम्को) के माध्यम से जिला महिला अस्पताल में संचालित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान एडिप योजनान्तर्�
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाग पंचमी पर गुरुदेव नगर आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब मिर्जापुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य झूलनोत्सव मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना कर स्वामी जी के पारंपरिक झूला दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। मेले में बच्चों के लिए झूले और श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।
    1
    नाग पंचमी पर गुरुदेव नगर आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

मिर्जापुर। नाग पंचमी के पावन अवसर पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य झूलनोत्सव मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना कर स्वामी जी के पारंपरिक झूला दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
आश्रम में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। मेले में बच्चों के लिए झूले और श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नाग पंचमी पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य झूलनोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नाग पंचमी शुभ अवसर पर आश्रम पर झूलनोत्सव मेले का हुआ आयोजन मिर्जापुर नाग पंचमी के पावन अवसर पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आस्था के साथ स्वामी जी के पारंपरिक झूला दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नाग पंचमी के दिन सुबह से ही आश्रम में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद स्वामी जी ने पारंपरिक झूला झूला, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ झूला दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें, मिठाई और खान-पान के स्टॉल लगाए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य साधन भी आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे आश्रम परिसर में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। वहीं, गुरुदेव नगर में कई अस्पतालों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम प्रबंधन और आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की। रहबर दर्शनानंद, चरन ध्यानानंद, ब्रह्मविद्या प्रकाशानंद, सहज प्रकाशानंद, विशाल सेवानंद, धरम जोगानंद ,पूरन ज्ञानानंद, कुल मिलाकर, नाग पंचमी के अवसर पर श्री गुरुदेव नगर आश्रम में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से लेकर देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय नजर आया।
    1
    नाग पंचमी पर गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य झूलनोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नाग पंचमी शुभ अवसर पर आश्रम पर झूलनोत्सव मेले का हुआ आयोजन 
मिर्जापुर  नाग पंचमी के पावन अवसर पर  गुरुदेव नगर आश्रम में भव्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आस्था के साथ स्वामी जी के पारंपरिक झूला दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
नाग पंचमी के दिन सुबह से ही आश्रम में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया। धार्मिक कार्यक्रमों के बाद स्वामी जी ने पारंपरिक झूला झूला, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ झूला दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें, मिठाई और खान-पान के स्टॉल लगाए गए। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और अन्य साधन भी आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे आश्रम परिसर में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रबंधन की ओर से सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। वहीं, गुरुदेव नगर में कई अस्पतालों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम प्रबंधन और आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।
रहबर दर्शनानंद, चरन ध्यानानंद, ब्रह्मविद्या प्रकाशानंद, सहज प्रकाशानंद, विशाल सेवानंद, धरम जोगानंद ,पूरन ज्ञानानंद,
कुल मिलाकर, नाग पंचमी के अवसर पर श्री गुरुदेव नगर आश्रम में आस्था, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से लेकर देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय नजर आया।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया *राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया* मीरजापुर 17 अगस्त, 2026 - माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य को सुलभ एवं त्वरित न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ का प्रचार वाहन आज जनपद मीरजापुर पहुंचा। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मीरजापुर जितेंद्र यादव महोदय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय ने न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पराविधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। प्रचार वाहन जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराने, वादकारियों को समय और धन की बचत के लाभों से अवगत कराने तथा न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में सहयोग बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। प्रचार के दौरान नागरिकों को बताया जाएगा कि लोक अदालत के माध्यम से शमनीय आपराधिक वाद, सिविल वाद, पारिवारिक वाद, बैंक ऋण संबंधी वाद, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद तथा अन्य उपयुक्त प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सकता है। प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि _“लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इससे पक्षकारों को राहत मिलती है और न्यायालयों का बोझ भी कम होता है। अतः अधिक से अधिक पात्र वादकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।”_ जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर से संपर्क करें और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निस्तारण कराने का लाभ प्राप्त करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद में विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    1
    राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
*राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया*  
मीरजापुर 17 अगस्त, 2026 - माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य को सुलभ एवं त्वरित न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ का प्रचार वाहन आज जनपद मीरजापुर पहुंचा।
इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश, मीरजापुर जितेंद्र यादव महोदय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार द्वितीय ने न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पराविधिक स्वयंसेवकों की उपस्थिति में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
प्रचार वाहन जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक वादों का सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराने, वादकारियों को समय और धन की बचत के लाभों से अवगत कराने तथा न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में सहयोग बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
प्रचार के दौरान नागरिकों को बताया जाएगा कि लोक अदालत के माध्यम से शमनीय आपराधिक वाद, सिविल वाद, पारिवारिक वाद, बैंक ऋण संबंधी वाद, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद तथा अन्य उपयुक्त प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सकता है।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि _“लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है। इससे पक्षकारों को राहत मिलती है और न्यायालयों का बोझ भी कम होता है। अतः अधिक से अधिक पात्र वादकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।”_
जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर से संपर्क करें और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निस्तारण कराने का लाभ प्राप्त करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद में विधिक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_वीटी न्यूज़
    वीटी न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मीरजापुर में देश के 109वें प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का शुभारंभ - दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है कार्य-अनुप्रिया पटेल। नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। प्रधानमंत्री दिव्यासी-वयोश्री केन्द्र का षिपापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं सहायक उपरकणों के निषुल्क वितरण समारोह का सिटी क्लब में मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर षुभारम्भ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, चेयरमैन सहकारिता जगदीष पटेल, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज संजीव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा उपस्थित रहें। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘समावेशी विकास’’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए, मीरजापुर जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। भारत सरकार द्वारा ‘एडीप’ व ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के विस्तार के लिए ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’ स्थापित किए जाते हैं जिनके माध्यम से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करना, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों का आकलन करना और उक्त योजनाओं के तहत पूर्व में प्रदान किए गए उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव आदि की स्थायी सुविधा प्रदान की जाती है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र के माध्यम से मीरजापुर के दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सहायक उपकरणों के पंजीकरण, मरम्मत और परामर्श के लिए अब स्थायी सुविधा प्राप्त हो सकेगी जिससे दूरस्थ यात्रा, समय व अतिरिक्त व्यय की बाधा भी समाप्त होगी। जिला प्रशासन, महिला चिकित्सालय व एलिम्को की समन्वित भागीदारी से नियमित उपकरण चयन, वितरण और अनुवर्ती सेवाओं को सुनिश्चित किया जाए। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मीरजापुर की इस पावन धरती पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज का यह अवसर केवल एक केंद्र के उद्घाटन अथवा सहायक उपकरणों के वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, संवेदना, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन के हमारे संकल्प को और मजबूत करने का अवसर ळें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय हमारे देश के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मंत्रालय ने देश भर में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए कई अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। मंत्रालय की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मा0 मंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए विशेष प्रसन्नता हो रही है कि मीरजापुर के विभिन्न विकास खंडों में 5 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक विशेषज्ञ टीमों द्वारा विशेष परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से 3,626 वरिष्ठ पात्र लाभार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन किया गया। इस कल्याणकारी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज मीरजापुर के जिला महिला चिकित्सालय में एलिम्को (एलेमको) की विशेष इकाई ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’’ का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में अब तक 108 ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’’ स्थापित किए जा चुके थे, और आज हमारे मीरजापुर में देश के 109वें केंद्र की शुरुआत हो रही है। इस केंद्र के माध्यम से एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आर0वी0वाई0) के तहत वरिष्ठ नागरिकों का मौके पर ही त्वरित परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएँगे। इससे वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता आएगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक सुगमता से पहुँचेगी। यह केंद्र हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। अब उन्हें सहायक उपकरणों के पंजीकरण, मरम्मत और परामर्श जैसी सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर निरंतर प्राप्त हो सकेंगी। मंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के अंतर्गत मीरजापुर जिले में 94 लाभार्थियों को लगभग 21 लाख रुपये की लागत के 308 सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इन उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, कमोड फोल्डिंग व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, सिलिकान तकिया, नी-ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, सीपी चेयर, रोलैटर और फोल्डेबल वाकर जैसे विभिन्न सहायक उपकरण शामिल हैं। इन आधुनिक सहायक उपकरणों का मुख्य उद्देश्य हमारे दिव्यांग भाइयों-बहनों और बुजुर्गों को शारीरिक सुगमता प्रदान करना, उन्हें स्वावलंबी बनाना और समाज की मुख्यधारा से मजबूती के साथ जोड़ना है। यह उपकरण केवल साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारे दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सम्मान, गतिशीलता और नई उम्मीद का संचार करने का माध्यम हैं। मैं इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम-एलिम्को, जिला प्रशासन तथा इस पूरी व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। मैं विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ वीरेंद्र कुमार का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ, जिनके सहयोग से मीरजापुर में यह महत्वपूर्ण पहल साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि मीरजापुर के विकास और यहां के नागरिकों के कल्याण के लिए मेरी सदैव यह प्राथमिकता रही है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ हमारे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। मीरजापुर के वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना से जोड़ने और यहां स्थायी प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र की स्थापना का प्रयास इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमारे लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं है। वास्तविक विकास तब है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति-चाहे वह वरिष्ठ नागरिक हो, दिव्यांगजन हो, महिला हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो-सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके। हमारा लक्ष्य ऐसा समाज बनाना है जहां किसी व्यक्ति की उम्र या शारीरिक अक्षमता उसकी क्षमता और गरिमा के रास्ते में बाधा न बने। आज मैं यहां उपस्थित सभी लाभार्थियों से कहना चाहती हूं कि ये उपकरण केवल सरकार की ओर से मिली सहायता नहीं हैं, ये आपके आत्मविश्वास के नए साथी हैं। इनका अधिकतम उपयोग कीजिए, अपने दैनिक जीवन को और सुगम बनाइए और अपने अनुभव तथा ऊर्जा से समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देते रहिए। मंत्री ने कहा कि मीरजापुर के सभी वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन भाई-बहनों और उनके परिवारों को इस महत्वपूर्ण पहल के और प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र, मीरजापुर के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ और आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक भाई-बहनों तथा मीडिया के मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इस अवसर पर चेयरमैन सहकारिता जगदीष सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द ने उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ हमारे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रग्रान का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच का सफल संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एलेम्को अजय चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर केसरवानी, मंडल अध्यक्ष सुश्री डाली अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    मीरजापुर में देश के 109वें प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का शुभारंभ
- दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है कार्य-अनुप्रिया पटेल। 
नित्यवार्ता डेस्क :
मीरजापुर। प्रधानमंत्री दिव्यासी-वयोश्री केन्द्र का षिपापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं सहायक उपरकणों के निषुल्क वितरण समारोह का सिटी क्लब में मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर षुभारम्भ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, चेयरमैन सहकारिता जगदीष पटेल, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज संजीव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा उपस्थित रहें। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘समावेशी विकास’’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए, मीरजापुर जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। भारत सरकार द्वारा ‘एडीप’ व ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के विस्तार के लिए ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’ स्थापित किए जाते हैं जिनके माध्यम से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करना, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों का आकलन करना और उक्त योजनाओं के तहत पूर्व में प्रदान किए गए उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव आदि की स्थायी सुविधा प्रदान की जाती है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र के माध्यम से मीरजापुर के दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सहायक उपकरणों के पंजीकरण, मरम्मत और परामर्श के लिए अब स्थायी सुविधा प्राप्त हो सकेगी जिससे दूरस्थ यात्रा, समय व अतिरिक्त व्यय की बाधा भी समाप्त होगी। जिला प्रशासन, महिला चिकित्सालय व एलिम्को की समन्वित भागीदारी से नियमित उपकरण चयन, वितरण और अनुवर्ती सेवाओं को सुनिश्चित किया जाए। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मीरजापुर की इस पावन धरती पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज का यह अवसर केवल एक केंद्र के उद्घाटन अथवा सहायक उपकरणों के वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, संवेदना, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन के हमारे संकल्प को और मजबूत करने का अवसर ळें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय हमारे देश के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मंत्रालय ने देश भर में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए कई अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। मंत्रालय की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मा0 मंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए विशेष प्रसन्नता हो रही है कि मीरजापुर के विभिन्न विकास खंडों में 5 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक विशेषज्ञ टीमों द्वारा विशेष परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से 3,626 वरिष्ठ पात्र लाभार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन किया गया। इस कल्याणकारी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज मीरजापुर के जिला महिला चिकित्सालय में एलिम्को (एलेमको) की विशेष इकाई ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’’ का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में अब तक 108 ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’’ स्थापित किए जा चुके थे, और आज हमारे मीरजापुर में देश के 109वें केंद्र की शुरुआत हो रही है। इस केंद्र के माध्यम से एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आर0वी0वाई0) के तहत वरिष्ठ नागरिकों का मौके पर ही त्वरित परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएँगे। इससे वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता आएगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक सुगमता से पहुँचेगी। यह केंद्र हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। अब उन्हें सहायक उपकरणों के पंजीकरण, मरम्मत और परामर्श जैसी सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर निरंतर प्राप्त हो सकेंगी। मंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के अंतर्गत मीरजापुर जिले में 94 लाभार्थियों को लगभग 21 लाख रुपये की लागत के 308 सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इन उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, कमोड फोल्डिंग व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, सिलिकान तकिया, नी-ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, सीपी चेयर, रोलैटर और फोल्डेबल वाकर जैसे विभिन्न सहायक उपकरण शामिल हैं। इन आधुनिक सहायक उपकरणों का मुख्य उद्देश्य हमारे दिव्यांग भाइयों-बहनों और बुजुर्गों को शारीरिक सुगमता प्रदान करना, उन्हें स्वावलंबी बनाना और समाज की मुख्यधारा से मजबूती के साथ जोड़ना है। यह उपकरण केवल साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारे दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सम्मान, गतिशीलता और नई उम्मीद का संचार करने का माध्यम हैं। मैं इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम-एलिम्को, जिला प्रशासन तथा इस पूरी व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। मैं विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ वीरेंद्र कुमार का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ, जिनके सहयोग से मीरजापुर में यह महत्वपूर्ण पहल साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि मीरजापुर के विकास और यहां के नागरिकों के कल्याण के लिए मेरी सदैव यह प्राथमिकता रही है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ हमारे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। मीरजापुर के वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना से जोड़ने और यहां स्थायी प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र की स्थापना का प्रयास इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमारे लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं है। वास्तविक विकास तब है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति-चाहे वह वरिष्ठ नागरिक हो, दिव्यांगजन हो, महिला हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो-सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके। हमारा लक्ष्य ऐसा समाज बनाना है जहां किसी व्यक्ति की उम्र या शारीरिक अक्षमता उसकी क्षमता और गरिमा के रास्ते में बाधा न बने। आज मैं यहां उपस्थित सभी लाभार्थियों से कहना चाहती हूं कि ये उपकरण केवल सरकार की ओर से मिली सहायता नहीं हैं, ये आपके आत्मविश्वास के नए साथी हैं। इनका अधिकतम उपयोग कीजिए, अपने दैनिक जीवन को और सुगम बनाइए और अपने अनुभव तथा ऊर्जा से समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देते रहिए। मंत्री ने कहा कि मीरजापुर के सभी वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन भाई-बहनों और उनके परिवारों को इस महत्वपूर्ण पहल के और प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र, मीरजापुर के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ और आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक भाई-बहनों तथा मीडिया के मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। इस अवसर पर चेयरमैन सहकारिता जगदीष सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द ने उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ हमारे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।  इस अवसर पर राष्ट्रग्रान का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच का सफल  संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एलेम्को अजय चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर केसरवानी, मंडल अध्यक्ष सुश्री डाली अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_नित्यवार्ता
    नित्यवार्ता
    Newspaper publisher Mirzapur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास/ कावड़ यात्रा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के कावड़ मार्गों निरीक्षण किया गया तथा कावड़ियों पर किया गया पुष्पवर्षा मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा 15 अगस्त 2026 की शाम कोश्रावण मास में चल रहें कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रांतर्गत कावड़ मार्गों बरियाघाट, नटवा, मुहकुचवा तिराहा आदि का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए सेवाभाव के साथ ड्यूटी करने तथा यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नगर क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर कावड़ियों को खाने की सामग्री व पानी के बोतल आदि प्रदान कर उनके उपर पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया गया तथा यात्रा को सफल होने की शुभकामनाएं दी गयी ।
    4
    पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास/ कावड़ यात्रा के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के कावड़ मार्गों निरीक्षण किया गया तथा कावड़ियों पर किया गया पुष्पवर्षा
मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा 15 अगस्त 2026 की शाम कोश्रावण मास में चल रहें कावड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रांतर्गत कावड़ मार्गों बरियाघाट, नटवा, मुहकुचवा तिराहा आदि का भ्रमण/निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए सेवाभाव के साथ ड्यूटी करने तथा यात्रा हेतु निर्धारित मार्गो पर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने हेतु पुलिस सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा नगर क्षेत्र के वासलीगंज चौराहे पर कावड़ियों को खाने की सामग्री व पानी के बोतल आदि प्रदान कर उनके उपर पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया गया तथा यात्रा को सफल होने की शुभकामनाएं दी गयी ।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर की सभी तहसीलों में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन।
    1
    मिर्ज़ापुर की सभी तहसीलों में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.