पुलिस ने साइबर ठगी वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 73 फर्जी सिम बरामद जसवंतनगर/इटावा: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का झांसा देकर ग्रामीणों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद की हैं जिनमें 50 वोडाफोन और 23 एयरटेल कंपनी के बताए जा रहे हैं। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह के तार अन्य राज्यों, विशेषकर मुंबई और पुणे तक जुड़े हुए हैं। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए। पुलिस के अनुसार अनिल इस गिरोह का मुख्य सरगना है। अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने हिमांशु पुत्र रामरूप निवासी मोहल्ला विजयनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा, विमलेश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहल्ला लुधपुरा कस्बा जसवंत नगर तथा संजीव कुमार राठौर पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला लुधपुरा कस्बा जसवंतनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला सामने आते ही साइबर अपराध से जुड़े पॉइंट ऑफ सेल सत्यापन अभियान के तहत सख्त कार्यवाही की गई। पुलिस अभी फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, अवनीश कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने साइबर ठगी वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 73 फर्जी सिम बरामद जसवंतनगर/इटावा: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का झांसा देकर ग्रामीणों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद की हैं जिनमें 50 वोडाफोन और 23 एयरटेल कंपनी के बताए जा रहे हैं। इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह के तार अन्य राज्यों, विशेषकर मुंबई और पुणे तक जुड़े हुए हैं। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार
रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए। पुलिस के अनुसार अनिल इस गिरोह का मुख्य सरगना है। अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने हिमांशु पुत्र रामरूप निवासी मोहल्ला विजयनगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा, विमलेश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहल्ला लुधपुरा कस्बा जसवंत नगर तथा संजीव कुमार राठौर पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला लुधपुरा कस्बा जसवंतनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला सामने आते ही साइबर अपराध से जुड़े पॉइंट ऑफ सेल सत्यापन अभियान के तहत सख्त कार्यवाही की गई। पुलिस अभी फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह तोमर, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, अवनीश कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
- भाजपा नेत्री को जान से मारने की धमकी: आगरा निवासी पर जसवंतनगर थाने में केस दर्ज जसवंतनगर के लुधपुरा मोहल्ले की भाजपा नेत्री दीपिका ने जसवंतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आगरा निवासी एक व्यक्ति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता दीपिका ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 फरवरी 2026 को आगरा जनपद के शमशाबाद क्षेत्र निवासी अर्जुन चक ने उन्हें फोन पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अन्य नंबरों से भी कॉल कर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। नेत्री के अनुसार, उक्त कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है, जिसे पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, दीपिका ने आरोपी अर्जुन चक पर अवैध रूप से पुराने मोबाइल फोन बेचने और उनके आईएमईआई नंबर बदलकर बिक्री करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी के संबंध आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से हैं। भाजपा नेत्री ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें आरोपी से जान का खतरा है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। थाना पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- हनुमान जयंती एवं चैत्र पूर्णिमा पर मां आनंदी देवी मंदिर में भव्य आयोजन इटावा। हनुमान जयंती एवं चैत्र माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के मुहल्ला बरहीपुरा स्थित मां आनंदी देवी मंदिर में भव्य सजावट एवं श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस दौरान मां का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने ढोल-बैंड के साथ भजन-कीर्तन करते हुए माता का गुणगान किया तथा श्रद्धा भाव से झंडा चढ़ाया। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिर परिसर के उत्तर दिशा में जनपद की प्राचीन बजरंग बली की छोटी मूर्ति भी स्थापित है, जो भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस अवसर पर हनुमान जयंती भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। रजत यादव, पत्रकार नव भारत संवाद, इटावा1
- Post by Urvashi singh2
- इटावा - विश्व का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में न केवल भक्तों के कष्ट हरते हैं बल्कि उनके द्वारा चढ़ाएं गए प्रसाद को भी ग्रहण करते हैं1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बसरेहर पुलिस ने गांव मोहब्बतपुर में जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹34,000 नकद, 4 लावारिस मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेला जा रहा है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद नकदी में ₹28,860 जुए की फड़ से और ₹5,140 तलाशी के दौरान मिली। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष शर्मा, अनूप कुमार, अंशुल, राहुल, प्रहलाद, युनूस, अभिषेक और राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- Post by Vikas Babu1
- Post by Rohit Kumar1