Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले में बेची जा रही अवैध रूप से शराब, आबकारी विभाग मौन!! जालौन : जिले में अवैध रुप से बेची जा रही शराब, निर्धारित समय से पूर्व ठेके से बेची जा रही शराब, आबकारी विभाग की मिली भगत से ठेका संचालकों के हौसले बुलंद, शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिला मुख्यालय उरई के देशी शराब ठेकों पर बेची जा रही शराब।
Harsh Samvad
जिले में बेची जा रही अवैध रूप से शराब, आबकारी विभाग मौन!! जालौन : जिले में अवैध रुप से बेची जा रही शराब, निर्धारित समय से पूर्व ठेके से बेची जा रही शराब, आबकारी विभाग की मिली भगत से ठेका संचालकों के हौसले बुलंद, शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिला मुख्यालय उरई के देशी शराब ठेकों पर बेची जा रही शराब।
More news from Jalaun and nearby areas
- वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश का आरोप, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन रोहितसोनी उरई (जालौन)। जनपद में मतदाता सूची में हेराफेरी को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर मतदाताओं के नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा का दावा है कि जनपद की उरई और माधौगढ़ विधानसभाओं में विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं को लक्ष्य बनाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, उरई विधानसभा के शेखपुर अहीर, धगुवां कलां और माधौगढ़ के पचोखरा समेत कई बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। आरोप है कि ये लोग नए बने मतदाताओं से जबरन 'फॉर्म नंबर-07' (नाम विलोपन फॉर्म) भरवाकर बीएलओ पर नाम काटने का दबाव बना रहे हैं। दीपराज गुर्जर ने कहा कि जिन मतदाताओं ने हाल ही में अपनी एसआईआर प्रक्रिया पूरी की है, उन्हें डराकर लोकतंत्र के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। सपा ने प्रशासन से मांग की है कि हाल ही में जमा किए गए सभी संदिग्ध फॉर्म नंबर-07 को तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही पारदर्शिता के लिए प्रतिदिन जमा होने वाले फॉर्मों का विवरण सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि फर्जी तरीके से फॉर्म भरवाने वालों पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो निर्वाचन प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठ जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन : रामपुरा थाना क्षेत्र की घटना में एक पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले की बात कही थी। जिसका परीक्षण कराया गया, वह घटना सत्य पाई गई। इसके बाद दोषियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- वृद्धा आश्रम में एक वर्षीय बालक का जन्मदिन मनाकर दिया सेवा और संस्कार का संदेश जालौन। नगर जालौन के कोच चौराहा स्थित वृद्धा आश्रम में बुधवार को समाजसेवा और संस्कारों से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवानदास वर्मा के नाती के एक वर्ष के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्र जोनी वर्मा द्वारा वृद्धा आश्रम में सादगीपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नगर जालौन द्वारा चलाई जा रही सामाजिक मुहिम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, महामंत्री दीपू लाला, कौशल किशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता ख़कसीस, नीरज राठौर सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों को भोजन प्रसादी कराई गई। साथ ही उन्हें मुद्रा भेंट करने के साथ-साथ कंबल का वितरण भी किया गया और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस सेवा भावपूर्ण पहल से वृद्धजनों के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता दिखाई दी। इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी एवं पत्रकार पुष्पेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना और उनके साथ समय बिताना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सही संस्कारों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन द्वारा लोगों को निरंतर प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने जीवन के खुशी के पल—जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि—वृद्धा आश्रम, अनाथालय व अन्य सामाजिक संस्थानों में मनाएं, जिससे फिजूलखर्ची पर रोक लगे और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा मिले।1
- जालौन में सपा ने भाजपा पर मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सपा नेताओं का कहना है कि भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता गलत तरीके से फॉर्म नंबर-7 भरवाकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर दबाव बना रहे हैं, ताकि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटवाए जा सकें। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय उरई पहुंचे और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। सपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- जालौन जिले के एक गांव में कक्षा 9 की छात्रा से गेंगरेप पर हुई कार्रवाई1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या यौन संबंध के दौरान हुई और पति की हत्या में उसका प्रेमी आदेश भी शामिल था. सात वर्षीय बेटे ने पुलिस को बताया कि मां ने पिता पर हमला करते समय कहा था, “पापा को सुई लगा रहे हैं.” बाद में पत्नी पूजा ने जुर्म कबूल किया और खुलासा हुआ कि उसके प्रेम संबंध उसके रिश्ते के भांजे के साथ थे.1
- जालौन में नाबालिग से दुष्कर्म: थाना रामपुरा में 3 युवकों पर मुकदमा, तीनों गिरफ्तार रोहितसोनी पत्रकार जालौन, थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर में 3 फरवरी को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर भूपेंद्र (22 पुत्र रविंद्र), दानिश (23 पुत्र एहसान खान) और दीपू (23 पुत्र गोविंद) निवासी जगम्मनपुर के खिलाफ धारा 70(1), 351(3), 127(3), 61(1) BNS, POCSO एक्ट 5जी/6 तथा SC/ST एक्ट 3(2)5 के तहत मामला दर्ज कराया।पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ ने त्वरित जांच शुरू की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा उसके बयान दर्ज कराए गए। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। आगे जाँच जारी1