आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम, 26 अप्रैल को होनी थी बहनों की शादी, पिता की एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी सड़क हादसे में मौत कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी 18 वर्षीय विमल उर्फ गोलू पुत्र स्व. संजय ने सोमवार दोपहर को आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि मृतक की माता मालती देवी हैं, जबकि परिवार में छोटे भाई लव व कुश तथा बहनें गोल्डी, प्रतिभा और खुशी हैं। परिवार के मुखिया संजय की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी, जिससे परिवार पहले ही सदमे में था। परिजनों के अनुसार सोमवार दोपहर विमल घर से 2 हज़ार रुपये लेकर सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। जाते समय उसने भीखेपुर स्थित दुकान पर बैठे अपने बाबा राधे श्याम से मोबाइल लेने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे आम के पेड़ से लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को उसकी दो बहनों की शादी तय थी, जिससे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया है। घटना की सूचना पर अटसू चौकी पुलिस उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोमवार की शाम 5 बजे कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहसील मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम, 26 अप्रैल को होनी थी बहनों की शादी, पिता की एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी सड़क हादसे में मौत कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी 18 वर्षीय विमल उर्फ गोलू पुत्र स्व. संजय ने सोमवार दोपहर को आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि मृतक की माता मालती देवी हैं, जबकि परिवार में छोटे भाई लव व कुश तथा बहनें गोल्डी, प्रतिभा और खुशी हैं। परिवार के मुखिया संजय की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी, जिससे परिवार पहले ही सदमे में था। परिजनों के अनुसार सोमवार दोपहर विमल घर से 2 हज़ार रुपये लेकर सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। जाते समय उसने भीखेपुर स्थित दुकान पर बैठे अपने बाबा राधे श्याम से मोबाइल लेने की बात कही थी।
इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे आम के पेड़ से लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को उसकी दो बहनों की शादी तय थी, जिससे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया है। घटना की सूचना पर अटसू चौकी पुलिस उप निरीक्षक अभय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोमवार की शाम 5 बजे कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहसील मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम4
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Ramadhar Kumar1
- खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।1
- विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस की हालत इतनी जर्जर है कि यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए खुद ही बस को धक्का लगाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार परिवहन व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े वादे करती है, वहीं दूसरी तरफ जनता की जान जोखिम में डालकर ऐसी खटारा बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे यात्री पसीने से तर-बतर होकर बस को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।2
- *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*1
- Post by Kanhaiya lal1