logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का दिया संदेश। साइंस ओलंपियाड के विजेताओं को किया गया सम्मानित। लोकेशन:- दरभंगा दरभंगा, जिले के कमतौल स्थित श्री राम विनय शाही एजुकेशनल ट्रस्ट प्लस टू जे.एम. उच्च विद्यालय में साइंस ओलंपियाड परीक्षा 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हार को हार नहीं, बल्कि सफलता की नींव समझना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है और इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने समय के सदुपयोग पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक क्षण का सही उपयोग ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने पुरस्कार से वंचित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि और अधिक परिश्रम एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने की सलाह दी तथा अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा एवं करियर निर्माण में आर्थिक एवं नैतिक सहयोग दें। साथ ही यह भी कहा कि अभिभावक बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाय उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा सचिव, भारत सरकार श्री आर.बी. शाही ने कहा कि जब तक संस्था के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं करते, तब तक संस्था को पूर्ण विकसित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ। समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को चेक प्रदान किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी द्वारा ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

7 hrs ago
user_Lakshman Kumar Dev
Lakshman Kumar Dev
पत्रकार गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
7 hrs ago
328bf507-65d1-4b6b-a710-1ac0f5439d64

More news from Bihar and nearby areas
  • सड़क पर 'जश्न' या कानून का उल्लंघन? ​सड़क पर नाच, जनता परेशान: शादियों के नाम पर बीच सड़क पर डीजे बजाकर नाचना अब एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। लोग अपनी खुशी के लिए घंटों ट्रैफिक जाम कर देते हैं, जिससे एम्बुलेंस और जरूरी काम से निकले लोग फंसे रह जाते हैं। ​सिर्फ 10 बजे का नियम काफी नहीं: आयोजकों को लगता है कि रात 10 बजे तक वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। पर सवाल यह है कि क्या जश्न के नाम पर सार्वजनिक रास्ता रोकना सही है? ​प्रशासन की ढिलाई: कई बार पुलिस की मौजूदगी में भी यह सब होता है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नजरअंदाज करने की यह आदत आम जनता के लिए सिरदर्द बन गई है। ​हमारा सवाल: आपकी निजी खुशी दूसरों के लिए सजा क्यों?
    1
    सड़क पर 'जश्न' या कानून का उल्लंघन?
​सड़क पर नाच, जनता परेशान: शादियों के नाम पर बीच सड़क पर डीजे बजाकर नाचना अब एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। लोग अपनी खुशी के लिए घंटों ट्रैफिक जाम कर देते हैं, जिससे एम्बुलेंस और जरूरी काम से निकले लोग फंसे रह जाते हैं।
​सिर्फ 10 बजे का नियम काफी नहीं: आयोजकों को लगता है कि रात 10 बजे तक वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। पर सवाल यह है कि क्या जश्न के नाम पर सार्वजनिक रास्ता रोकना सही है?
​प्रशासन की ढिलाई: कई बार पुलिस की मौजूदगी में भी यह सब होता है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नजरअंदाज करने की यह आदत आम जनता के लिए सिरदर्द बन गई है।
​हमारा सवाल: आपकी निजी खुशी दूसरों के लिए सजा क्यों?
    user_JAN PAD Digital News
    JAN PAD Digital News
    Media company Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
  • Post by Santu Kumar SAH
    1
    Post by Santu Kumar SAH
    user_Santu Kumar SAH
    Santu Kumar SAH
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    15 hrs ago
  • शराब हर जगह बिकता है महिला सिगरेट पी रही है नेता तेजप्रताप यादब को सुनिए बिहार शराबबंदी पर बोले
    1
    शराब हर जगह बिकता है महिला सिगरेट पी रही है नेता तेजप्रताप यादब को सुनिए 
बिहार शराबबंदी पर बोले
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    16 hrs ago
  • Darbhanga में Al Qalam Academy का जलवा! CBSE 10वीं में 100% Result, रख्शिंदा हैदर बनी टॉपर, देखिए शानदार सफलता! #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #PoliceAction #new #BJPGovernment #BJP4IND #news #BiharPolice #result #10thResult #10thresultnews #resultnews #cbseresults #CBSE #cbseresults #cbseboard
    1
    Darbhanga में Al Qalam Academy का जलवा! CBSE 10वीं में 100% Result, रख्शिंदा हैदर बनी टॉपर, देखिए शानदार सफलता!
#BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #PoliceAction #new #BJPGovernment #BJP4IND #news #BiharPolice #result #10thResult #10thresultnews #resultnews #cbseresults #CBSE #cbseresults #cbseboard
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    18 hrs ago
  • परशुराम जयंती :_ भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं!
    1
    परशुराम जयंती :_ भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं!
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter Darbhanga, Bihar•
    19 hrs ago
  • अक्षय तृतीयाक शुभ अवसर पर आई माननीय गार्जियन आदरणीय श्री उदय शंकर चौधरी भाईजी के नेतृत्व में आयोजित भगवान श्री परशुराम जीके पूजनोत्सव लहेरियासराय बलभद्रपुर ब्रहम स्थानक प्राँगण में सभ गोटेक उपस्थिति में पूरा धूम धाम सँ मनायल गेल। जय परशुराम।❤️🙏🏻
    1
    अक्षय तृतीयाक शुभ अवसर पर आई माननीय गार्जियन आदरणीय श्री उदय शंकर चौधरी भाईजी के नेतृत्व में आयोजित भगवान श्री परशुराम जीके पूजनोत्सव लहेरियासराय बलभद्रपुर ब्रहम स्थानक प्राँगण में सभ गोटेक उपस्थिति में पूरा धूम धाम सँ मनायल गेल।
जय परशुराम।❤️🙏🏻
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    11 hrs ago
  • दरभंगा में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा कर्पूरी चौक से शुरू होकर लहरिया सराय ऑडिटोरियम तक पहुंची। यात्रा के दौरान “परशुराम की जय” के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में परशुराम वंशज दूर-दूर से शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। लहेरियासराय ऑडिटोरियम पहुंचने के बाद पूजन उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान मिथिला-मैथिली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं समाजसेवी मन्नू चौधरी ने भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाज से सहयोग की अपील की।
    1
    दरभंगा में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण चेतना मंच के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा कर्पूरी चौक से शुरू होकर लहरिया सराय ऑडिटोरियम तक पहुंची।
यात्रा के दौरान “परशुराम की जय” के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में परशुराम वंशज दूर-दूर से शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
लहेरियासराय ऑडिटोरियम पहुंचने के बाद पूजन उत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान मिथिला-मैथिली के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
वहीं समाजसेवी मन्नू चौधरी ने भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाज से सहयोग की अपील की।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    19 hrs ago
  • City / Locality : darbhanga Announcement Type : Public Notice सड़क पर 'जश्न' या कानून का उल्लंघन? ​सड़क पर नाच, जनता परेशान: शादियों के नाम पर बीच सड़क पर डीजे बजाकर नाचना अब एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। लोग अपनी खुशी के लिए घंटों ट्रैफिक जाम कर देते हैं, जिससे जरूरी काम से निकले लोग फंसे रह जाते हैं। ​सिर्फ 10 बजे का नियम काफी नहीं: आयोजकों को लगता है कि रात 10 बजे तक वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। पर सवाल यह है कि क्या जश्न के नाम पर सार्वजनिक रास्ता रोकना सही है? ​प्रशासन की ढिलाई: कई बार पुलिस की मौजूदगी में भी यह सब होता है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नजरअंदाज करने की यह आदत आम जनता के लिए सिरदर्द बन गई है। ​हमारा सवाल: आपकी निजी खुशी दूसरों के लिए सजा क्यों?
    1
    City / Locality : darbhanga
Announcement Type : Public Notice
सड़क पर 'जश्न' या कानून का उल्लंघन?
​सड़क पर नाच, जनता परेशान: शादियों के नाम पर बीच सड़क पर डीजे बजाकर नाचना अब एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। लोग अपनी खुशी के लिए घंटों ट्रैफिक जाम कर देते हैं, जिससे जरूरी काम से निकले लोग फंसे रह जाते हैं।
​सिर्फ 10 बजे का नियम काफी नहीं: आयोजकों को लगता है कि रात 10 बजे तक वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। पर सवाल यह है कि क्या जश्न के नाम पर सार्वजनिक रास्ता रोकना सही है?
​प्रशासन की ढिलाई: कई बार पुलिस की मौजूदगी में भी यह सब होता है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नजरअंदाज करने की यह आदत आम जनता के लिए सिरदर्द बन गई है।
​हमारा सवाल: आपकी निजी खुशी दूसरों के लिए सजा क्यों?
    user_JAN PAD Digital News
    JAN PAD Digital News
    Media company Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.