भरपूरवां में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों व खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक महराजगंज (बैरवा भरपूरवां): आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज, बैरवा जंगल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज अड्डा बाजार विकास गौंड व कांस्टेबल प्रीत यादव मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकार यूनुस खान भी उपस्थित रहे। हाईस्कूल टॉपर्स को मिला सम्मान सत्र 2024-25 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘फैन’ और ‘दीवार घड़ी’ देकर सम्मानित किया गया। नुसरत खातून ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अमित गुप्ता (88.7%) द्वितीय व साफिया खातून (87%) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रुखसार खातून (86.2%), रेहाना खातून (86%), साधना चौरसिया (85.7%) और आकाश कुमार (84.5%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेलकूद में भी दिखा दमखम शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विशाल यादव (कप्तान) और महफूज आलम (उपकप्तान) की टीम विजेता रही। इरफान को ‘बेस्ट बैटर’ और प्रभात कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी में जीसान (कप्तान) और मु. साद (उपकप्तान) की टीम प्रथम रही, जबकि अफसर को ‘बेस्ट रेडर’ चुना गया। खो-खो में समरीन (कप्तान) की टीम ने बाजी मारी, जिसमें काजल को ‘बेस्ट धावक’ का सम्मान मिला। वॉलीबॉल में वसीम खान (कप्तान) और अफसर (उपकप्तान) की टीम विजेता बनी। सभी विजेताओं को आकर्षक शील्ड प्रदान की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काजल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलसुम खान दूसरे तथा खुशी व अस्मिता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। रितिका और करिश्मा ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप डायरी भेंट की गई। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना लक्ष्य कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित मंच प्रदान करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और तालियों की गूंज के बीच बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
भरपूरवां में प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावियों व खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक महराजगंज (बैरवा भरपूरवां): आई.एच. इंटरमीडिएट कॉलेज, बैरवा जंगल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज अड्डा बाजार विकास गौंड व कांस्टेबल प्रीत यादव मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकार यूनुस खान भी उपस्थित रहे। हाईस्कूल
टॉपर्स को मिला सम्मान सत्र 2024-25 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘फैन’ और ‘दीवार घड़ी’ देकर सम्मानित किया गया। नुसरत खातून ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अमित गुप्ता (88.7%) द्वितीय व साफिया खातून (87%) तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रुखसार खातून (86.2%), रेहाना खातून (86%), साधना चौरसिया (85.7%) और आकाश कुमार (84.5%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेलकूद में भी दिखा दमखम शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विशाल यादव (कप्तान)
और महफूज आलम (उपकप्तान) की टीम विजेता रही। इरफान को ‘बेस्ट बैटर’ और प्रभात कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार दिया गया। कबड्डी में जीसान (कप्तान) और मु. साद (उपकप्तान) की टीम प्रथम रही, जबकि अफसर को ‘बेस्ट रेडर’ चुना गया। खो-खो में समरीन (कप्तान) की टीम ने बाजी मारी, जिसमें काजल को ‘बेस्ट धावक’ का सम्मान मिला। वॉलीबॉल में वसीम खान (कप्तान) और अफसर (उपकप्तान) की टीम विजेता बनी। सभी विजेताओं को आकर्षक शील्ड प्रदान की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काजल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुलसुम खान
दूसरे तथा खुशी व अस्मिता की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। रितिका और करिश्मा ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप डायरी भेंट की गई। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना लक्ष्य कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक इस्तियाक अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें उचित मंच प्रदान करना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और तालियों की गूंज के बीच बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
- महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा! #Maharajganj #dm1
- बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है, ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”1
- Post by भगवन्त यादव1
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। महालरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।2
- महराजगंज जिले के बसंतपुर डीह टोले से सामने आया 28 मार्च 2026 का वीडियो विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े करता है। गाँव में सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुँच पाई और ग्रामीणों को मरीज को चारपाई पर लिटाकर कच्चे रास्ते से ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में गांव को 'मॉडल गांव' बताया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। . || Maharajganj News || Basantpur News || Aapan Maharajganj . #maharajganj #बसंतपुरडीह #Maharajganjnews #विकासकीसच्चाई #ModelVillage1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by भगवन्त यादव1