logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अजब-गजब: पुलिस के खिलाफ एसडीएम को लिखना पड़ा पत्र छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम बड़ामलहरा को खुद पुलिस के खिलाफ पत्र लिखना पड़ा है। बताया जा रहा है कि थाने में पदस्थ दो आरक्षक – सतीश यादव और सोनू यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत में कहा गया है कि दोनों आरक्षक क्षेत्र में अवैध शराब बिकवाने और जुआ खिलवाने जैसी गतिविधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मामले की शिकायत वार्ड क्रमांक 8 और 9 के निवासियों द्वारा की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने इसे गंभीर मामला माना है। प्राप्त साक्ष्यों को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एसडीएम ने संबंधित पुलिसकर्मियों को थाने से हटाने के लिए पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बड़ामलहरा थाने के आरक्षक सतीश यादव और सोनू यादव पर पुलिस विभाग कार्रवाई करेगा? इस मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

2 hrs ago
user_Mukesh Gautam
Mukesh Gautam
Advertising agency Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
2 hrs ago
de5c742e-24b1-4f9e-8ce7-ff15bffb21ac

पुलिस अजब-गजब: पुलिस के खिलाफ एसडीएम को लिखना पड़ा पत्र छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम बड़ामलहरा को खुद पुलिस के खिलाफ पत्र लिखना पड़ा है। बताया जा रहा है कि थाने में पदस्थ दो आरक्षक – सतीश यादव और सोनू यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत में कहा गया है कि दोनों आरक्षक क्षेत्र में अवैध शराब बिकवाने और जुआ खिलवाने जैसी गतिविधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मामले की शिकायत वार्ड क्रमांक 8 और 9 के निवासियों द्वारा की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने इसे गंभीर मामला माना है। प्राप्त साक्ष्यों को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एसडीएम ने संबंधित पुलिसकर्मियों को थाने से हटाने के लिए पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बड़ामलहरा थाने के आरक्षक सतीश यादव और सोनू यादव पर पुलिस विभाग कार्रवाई करेगा? इस मामले में प्रशासन और पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नाबालिग छात्रा से रेप, शौच के लिए गई छात्रा छतरपुर /जिले के गढीमलेहरा थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है ,आरोपी ने नाबालिग युवती को सुनसान इलाके मे फोन करके बुलाया गया ,जब नाबालिग युवती वहां पहुंची तो आरोपी युवक ने उस युवती को नशीला स्पे छिडक दिया जब युवती बेहोश की हालत मे पहुंच गई तो इस युवक ने उसके साथ दरिद्रगी की हद पार कर दी ,जब बहुत देर तक युवती घर नही पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की तब रेप की शिकार युवती खून से लथपथ हालत मे लावारिस पडी थी और चिल्ला रही थी मुझे छोड़ दो ,तत्काल पीडिता को जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ,पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाईट-अरूण सोनी -सीएसपी
    1
    नाबालिग छात्रा से रेप, शौच के लिए गई छात्रा
छतरपुर /जिले के गढीमलेहरा थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है ,आरोपी ने नाबालिग युवती को सुनसान इलाके मे फोन करके बुलाया गया ,जब नाबालिग युवती वहां पहुंची तो आरोपी युवक ने उस युवती को नशीला स्पे छिडक दिया जब युवती बेहोश की हालत मे पहुंच गई तो इस युवक ने उसके साथ दरिद्रगी की हद पार कर दी ,जब बहुत देर तक युवती घर नही पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की तब रेप की शिकार युवती खून से लथपथ हालत मे लावारिस पडी थी और चिल्ला रही थी मुझे छोड़ दो ,तत्काल पीडिता को जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ,पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
बाईट-अरूण सोनी -सीएसपी
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *जिला स्तरीय जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई* *दिव्यांगों को सुनवाई अलग से की गई* --- मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पं.सीईओ आयशा अंसारी, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें। जनसुनवाई में दिव्यांग की सुनवाई अलग से की गई।
    3
    *जिला स्तरीय जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई*
*दिव्यांगों को सुनवाई अलग से की गई*
---
मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पं.सीईओ आयशा अंसारी, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें। जनसुनवाई में दिव्यांग की सुनवाई अलग से की गई।
    user_प्रिंस भरभूँजा जिला ब्यूरो अनादि टीवी छतरपुर
    प्रिंस भरभूँजा जिला ब्यूरो अनादि टीवी छतरपुर
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *डॉक्टर को रेप-पॉक्सो में फंसाने की धमकी, 37 लाख मांगे:* जबलपुर में खुद को पत्रकार बताकर 10 लाख में सौदा किया; रुपए लेते हुए गिरफ्तार
    1
    *डॉक्टर को रेप-पॉक्सो में फंसाने की धमकी, 37 लाख मांगे:* जबलपुर में खुद को पत्रकार बताकर 10 लाख में सौदा किया; रुपए लेते हुए गिरफ्तार
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पत्रकार पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Star City School Mahoba
    1
    Post by Star City School Mahoba
    user_Star City School Mahoba
    Star City School Mahoba
    English language school महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पनवाड़ी कस्बे के काजीपुर स्थित हजरत जहूर अली व हुसैन अली दरगाह पर 20वें रमजान के मौके
    1
    पनवाड़ी कस्बे के काजीपुर स्थित हजरत जहूर अली व हुसैन अली दरगाह पर 20वें रमजान के मौके
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जब आप Shuru App की किसी भी न्यूज़ का लिंक WhatsApp, Facebook या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं, और आपकी लिंक से कोई Subscription या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका 50% Commission सीधे आपको मिलता है। इनमें से ज्यादातर रिपोर्टर्स ने सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरे रिपोर्टर्स की खबरें भी शेयर की हैं, जिससे उनके पास हजारों खबरें शेयर करने के मौके बन जाते हैं। तो आप भी Shuru App की अपनी और अन्य जरूरी खबरों के लिंक शेयर करना शुरू करें और कमाई के मौके बढ़ाएं। याद रखें — Smart Reporter वही है जो खबर से कमाई भी बनाता है। 🚀💰
    1
    जब आप Shuru App की किसी भी न्यूज़ का लिंक WhatsApp, Facebook या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं, और आपकी लिंक से कोई Subscription या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका 50% Commission सीधे आपको मिलता है।
इनमें से ज्यादातर रिपोर्टर्स ने सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरे रिपोर्टर्स की खबरें भी शेयर की हैं, जिससे उनके पास हजारों खबरें शेयर करने के मौके बन जाते हैं।
तो आप भी Shuru App की अपनी और अन्य जरूरी खबरों के लिंक शेयर करना शुरू करें और कमाई के मौके बढ़ाएं।
याद रखें — Smart Reporter वही है जो खबर से कमाई भी बनाता है। 🚀💰
    user_शुरू ऐप
    शुरू ऐप
    CloseApp.PVT.LTD Mahoba, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • छतरपुर। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक पीड़ित मां अपने बेटे की मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाने पहुंची। महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई थी, लेकिन अब तक उसे शासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। ग्राम खड़गये, थाना मतगुवा निवासी हरवाई यादव पत्नी धूराम यादव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि 9 अप्रैल 2025 को तेज आंधी-तूफान के दौरान उसका पुत्र घर की छत पर मौजूद था। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण करंट लगना बताया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह कई बार अधिकारियों के पास आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दे चुकी है, लेकिन अब तक उसे कोई मदद नहीं मिली है। महिला ने कलेक्टर से मांग की है कि उसके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शासन की योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके
    1
    छतरपुर। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एक पीड़ित मां अपने बेटे की मौत के बाद आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाने पहुंची। महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके बेटे की करंट लगने से मौत हो गई थी, लेकिन अब तक उसे शासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
ग्राम खड़गये, थाना मतगुवा निवासी हरवाई यादव पत्नी धूराम यादव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि 9 अप्रैल 2025 को तेज आंधी-तूफान के दौरान उसका पुत्र घर की छत पर मौजूद था। इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण करंट लगना बताया गया।
पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह कई बार अधिकारियों के पास आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दे चुकी है, लेकिन अब तक उसे कोई मदद नहीं मिली है।
महिला ने कलेक्टर से मांग की है कि उसके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शासन की योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.