logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिकअप की ठोकर से बाइक पर बैठी महिला हुई घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी। पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पसराहा के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पसराहा थाना के 112 पुलिस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे घायल महिला का इलाज जारी था। घायल महिला की पहचान पसराहा निवासी ऋतु देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के भाई छोटू कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ नवगछिया से पसराहा घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित पिकअप चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जिससे ऋतु देवी घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

5 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
5 hrs ago

पिकअप की ठोकर से बाइक पर बैठी महिला हुई घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी। पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पसराहा के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पसराहा थाना के 112 पुलिस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे घायल महिला का इलाज जारी था। घायल महिला की पहचान पसराहा निवासी ऋतु देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के भाई छोटू कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ नवगछिया से पसराहा घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित पिकअप चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जिससे ऋतु देवी घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुगेर जिला के झौआबहियार मे मकई की फसलों को विजिट करने पहुचे बसुधा सीड्स के टीएम मनोज कुमार
    1
    मुगेर जिला के झौआबहियार मे मकई की फसलों को विजिट करने पहुचे बसुधा सीड्स के टीएम मनोज कुमार
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    19 hrs ago
  • चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर शुक्रवार को लाल खान भलार सड़क मार्ग के वलीपुर तीन बटिया के निकट विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस क्रम में एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने वलीपुर के निकट लाल खान भलार रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस सिलसिले में लाल खान की ओर से आ रहे लाल रंग के एक ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया जो पुलिस को डॉज देकर भागने का प्रयास करने लगा परंतु उसे रोक लिया गया मोटरसाइकिल में कोई नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था और मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं किया गया जिसके बाद सवार को हिरासत में ले लिया गया उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय मनीष कुमार धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर निवासी अजय प्रसाद यादव का पुत्र है जिसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
    1
    चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर शुक्रवार को लाल खान भलार सड़क मार्ग के वलीपुर तीन बटिया के निकट विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस क्रम में एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने वलीपुर के निकट लाल खान भलार रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस सिलसिले में लाल खान की ओर से आ रहे लाल रंग के एक ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया जो पुलिस को डॉज देकर भागने का प्रयास करने लगा परंतु उसे रोक लिया गया मोटरसाइकिल में कोई नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था और मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं किया गया जिसके बाद सवार को हिरासत में ले लिया गया उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय मनीष कुमार धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर निवासी अजय प्रसाद यादव का पुत्र है जिसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • guddukumar hii
    1
    guddukumar hii
    user_Guddukumar
    Guddukumar
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    18 hrs ago
  • भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Mithhu Kumar
    1
    Post by Mithhu Kumar
    user_Mithhu Kumar
    Mithhu Kumar
    Voice of people खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • खगड़िया नगर परिषद के वार्ड 32 मे दो पीसीसी सडक का उदघाटन।
    1
    खगड़िया नगर परिषद के वार्ड 32 मे दो पीसीसी सडक का उदघाटन।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    19 hrs ago
  • दरभंगा में हुये दो करोड़ की सोना लूट कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश , एक महिला सहित 12 आरोपी गिरफ्तार ,44 लाख का आभूषण बरामद दरभंगा। 2 करोड़ के सोना-चांदी लूट मामले में अब तक एक महिला सहित 12 आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरूवार को दरभंगा पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कायस्थ टोली के रहने वाले श्याम साहु के पुत्र ऋषिकेश सोनी एवं इस थाना क्षेत्र के लाइट हाउस के पास के रहने वाले महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सोनी, जो इस लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभाए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लूट का सामान छुपाने के मामले में बेगूसराय जिला के वृंदावन नाव कोठी के रहने वाले संजय सिंह की पत्नी उषा देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने कहा कि अब तक लूट मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 156.44 ग्राम सोने का जेवर एवं 8.630 किलोग्राम चांदी का जेवर जिसकी कीमत 44 लाख रुपए के आभूषण बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि लूट कांड के बाद से सभी आरोपी अलग-अलग जगह पर फरार हो गए थे। अपराधियों को पकड़ने में उत्तर प्रदेश एसटीएफ, असम पुलिस, बिहार एसटीएफ, दरभंगा एसआईटी सहित जिला के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट मामले में उषा देवी के पुत्र संदीप सिंह की भी संलिप्तता बताई जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसमें सदर एसडीपीओ-वन राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार, जिला सूचना इकाई दरभंगा अमृत कुमार साह, सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, नगर थाना के दरोगा विशाल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार भागीरथ झा, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, माधुरी कुमारी, पूजा कुमारी, मधु कश्यप, सहायक अवर निरीक्षक पीटीसी हरिशंकर नगर थाना के कई सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं एसएसपी ने बताया कि अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों के पास से दो पिस्तौल सहित 9 गोली और 8 मोबाइल बरामद किया जा चुका है। सभी मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में बेगूसराय जिला के बखरी बहुआरा मसीही गांव के रहने वाले विनय ईश्वर के पुत्र आर्यन कुमार, उसी जिला के बलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर दबिया गांव के रहने वाले गोरख वनगर गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार के पुत्र मंगल कुमार, इस जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के विनय सहनी के पुत्र गौतम कुमार, मंसूरचक थाना क्षेत्र के मिशन टोला के रहने वाले संजय साहनी के पुत्र अविनाश कुमार, वार्ड नंबर 6 भवानीपुर के रहने वाले उपेंद्र पासवान के पुत्र विक्की कुमार पासवान, नव कोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन के रहने वाले सोहन शर्मा के पुत्र दीपक कुमार मटियानी थाना के सीनियर गांव के रहने वाले सुनील सिंह के पुत्र मुरारी कुमार, वृंदावन नाव कोठी के रहने वाले विनय साहनी के पुत्र संदीप कुमार, मधुबनी जिला के झंझारपुर थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड नंबर 2 के रहने वाले स्वर्गीय हर्षनाथ झा के पुत्र पवन झा को गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट गए नकद रुपए बरामद नहीं किया जा सकते हैं। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के बाद बाजार 3 अप्रैल 2026 को प्रेम ज्वैलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर की दुकान से 700 ग्राम सोना 20- 25 किलो चांदी एवं 10 लाख रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एनकाउंटर में एक आरोपी को गोली लगी थी।
    1
    दरभंगा में हुये दो करोड़ की सोना लूट कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश , एक महिला सहित 12 आरोपी गिरफ्तार ,44 लाख का आभूषण बरामद
दरभंगा। 2 करोड़ के सोना-चांदी लूट मामले में अब तक एक महिला सहित 12  आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरूवार को दरभंगा पुलिस ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कायस्थ टोली के रहने वाले श्याम साहु के पुत्र ऋषिकेश सोनी एवं इस थाना क्षेत्र के लाइट हाउस के पास के रहने वाले महेश साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ सोनी, जो इस लूटकांड में लाइनर की भूमिका निभाए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लूट का सामान छुपाने के मामले में बेगूसराय जिला के वृंदावन नाव कोठी के रहने वाले संजय सिंह की पत्नी उषा देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी ने कहा कि अब तक लूट मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 156.44 ग्राम सोने का जेवर एवं 8.630 किलोग्राम चांदी का जेवर जिसकी कीमत 44 लाख रुपए के आभूषण बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि लूट कांड के बाद से सभी आरोपी अलग-अलग जगह पर फरार हो गए थे। अपराधियों को पकड़ने में उत्तर प्रदेश एसटीएफ, असम पुलिस, बिहार एसटीएफ, दरभंगा एसआईटी सहित जिला के कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट मामले में उषा देवी के पुत्र संदीप सिंह की भी संलिप्तता बताई जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग एसआईटी टीम का गठन किया गया था। जिसमें सदर एसडीपीओ-वन राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार, जिला सूचना इकाई दरभंगा अमृत कुमार साह, सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, नगर थाना के दरोगा विशाल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार भागीरथ झा, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, माधुरी कुमारी, पूजा कुमारी, मधु कश्यप, सहायक अवर निरीक्षक पीटीसी हरिशंकर नगर थाना के कई सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं एसएसपी ने बताया कि अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों के पास से दो पिस्तौल सहित 9 गोली और 8 मोबाइल बरामद किया जा चुका है। सभी मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में बेगूसराय जिला के बखरी बहुआरा मसीही गांव के रहने वाले विनय ईश्वर के पुत्र आर्यन कुमार, उसी जिला के बलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुर दबिया गांव के रहने वाले गोरख वनगर गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार के पुत्र मंगल कुमार, इस जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के विनय सहनी के पुत्र गौतम कुमार, मंसूरचक थाना क्षेत्र के मिशन टोला के रहने वाले संजय साहनी के पुत्र अविनाश कुमार, वार्ड नंबर 6 भवानीपुर के रहने वाले उपेंद्र पासवान के पुत्र विक्की कुमार पासवान, नव कोठी  थाना क्षेत्र के वृंदावन के रहने वाले सोहन शर्मा के पुत्र दीपक कुमार मटियानी थाना के सीनियर गांव के रहने वाले सुनील सिंह के पुत्र मुरारी कुमार, वृंदावन नाव कोठी के रहने वाले विनय साहनी के पुत्र संदीप कुमार, मधुबनी जिला के झंझारपुर थाना क्षेत्र के रुपौली वार्ड नंबर 2 के रहने वाले स्वर्गीय हर्षनाथ झा के पुत्र पवन झा को गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट गए नकद रुपए बरामद नहीं किया जा सकते हैं। बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के बाद बाजार 3 अप्रैल 2026 को प्रेम ज्वैलर्स के प्रोपराइटर मनोज ठाकुर की दुकान से 700 ग्राम सोना 20- 25 किलो चांदी एवं 10 लाख रुपए लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करते हुए पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एनकाउंटर में एक आरोपी को गोली लगी थी।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.