Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर : सड़क हादसे में वीरपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल पटना / बख्तियारपुर में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हटिया गांव के पास अपने घर वीरपुर लौट रहे बाइक सवार रामबाबू कुमार को विपरीत दिशा से आ रहे बैट्री रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Khabar Junction Live
बख्तियारपुर : सड़क हादसे में वीरपुर निवासी युवक गंभीर रूप से घायल पटना / बख्तियारपुर में सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हटिया गांव के पास अपने घर वीरपुर लौट रहे बाइक सवार रामबाबू कुमार को विपरीत दिशा से आ रहे बैट्री रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- पटना जिले के नादावां (बाढ़) में 3 अप्रैल 2026 को एक भव्य और ऐतिहासिक महा दंगल का आयोजन होने जा रहा है। इस दंगल में देशभर के नामी और दिग्गज पहलवान हिस्सा लेंगे और अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन स्वर्गीय विवेकानंद सिंह पहलवान जी की स्मृति में किया जा रहा है, जिनका कुश्ती के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यह दंगल भव्य रूप लेने जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। अगर आप भी कुश्ती और देसी अखाड़ा संस्कृति के शौकीन हैं, तो यह आयोजन आपके लिए बेहद खास होने वाला है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- मां शीतला मंदिर में मची भगदड़, 8 की मौत – मघड़ा गांव बना मातम का गांव, भगदड़ कांड – प्रशासन, पुलिस और व्यवस्था पर सवाल, एंकर, नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में हुए दर्दनाक भगदड़ मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना आयुक्त, आईजी जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी, नवादा एसपी, नवादा एसडीपीओ समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि अब तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से और दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की गई है। फिलहाल सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और शवों की पहचान की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, लोग तालाब में नहाने के बाद मंदिर में पूजा करने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोगों को अचानक चक्कर आने लगा, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ हो गई। देखते ही देखते यह बड़ा हादसा हो गया। प्रशासन का कहना है कि इस घटना में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- अब हमरा जिंदगी में सिर्फ एक ठो काम बाकी 🤗😂😂😂😂😂😂1
- aadhar card limit cross bale aadhar seva Kendra jo new swit tower me bhut fir chal rha roj ka1
- पटना / बख्तियारपुर भोला पांडे ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar के एमएलसी पद से इस्तीफे के बाद भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा दी है और मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।1
- Post by JMBNEWS1
- “बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मार्च 2026 को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब संभावना है कि वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। क्या यह सिर्फ एक औपचारिक कदम है या फिर बिहार की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की शुरुआत? क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे या नया चेहरा सामने आएगा? इस वीडियो में जानिए पूरी खबर, अंदर की राजनीति और आने वाले समय के बड़े संकेत। 👉 पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।1