गुमला में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़ेः ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा गुमला शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी करते हुए तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बंद घर में चोरी करने घुसे इन युवकों को भीड़ ने करीब एक घंटे तक पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान तीन युवक उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने अनिरुद्ध को सूचना दी। अनिरुद्ध के घर लौटते ही उन्होंने और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर तीनों युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पकड़े गए युवकों की पहचान टुडूरमा निवासी सौरभसाहू, घाघरा निवासी महेश सिंह और मुरली बगीचा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि तीनों नशे की हालत में थे।
गुमला में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़ेः ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा गुमला शहर के शांति नगर में शनिवार को चोरी करते हुए तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बंद घर में चोरी करने घुसे इन युवकों को भीड़ ने करीब एक घंटे तक पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, शांति नगर निवासी अनिरुद्ध अपने घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान तीन युवक उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने अनिरुद्ध को सूचना दी। अनिरुद्ध के घर लौटते ही उन्होंने और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर तीनों युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पकड़े गए युवकों की पहचान टुडूरमा निवासी सौरभसाहू, घाघरा निवासी महेश सिंह और मुरली बगीचा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि तीनों नशे की हालत में थे।
- Hemant dubeyगुमला, गुमला, झारखंडगुमला में चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़ेः ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा1 hr ago
- गुमला में चोरों का दहशत चोरों ने फैलाया आतंक छप्पर तोड़कर किया हाथ साफ1
- कस्तूरबा गांधी विद्यालय पंडरानी की कमान शांति उरांव को, शिवनाथपुर की अध्यक्ष बनी जुबी उरांव सिसई प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंडरानी में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वार्डेन सह प्रधानाध्यापिका मीनू कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से शांति उरांव को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए 20 सदस्यीय एक मजबूत और सक्रिय समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के बाद विद्यालय परिवार की ओर से स्कूली बच्चों द्वारा हस्त निर्मित पुष्प गुच्छ को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व बेहतर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। शिवनाथपुर स्कूल में भी हुआ नई समिति का गठन दूसरी ओर राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवनाथपुर में भी प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जहां अभिभावकों ने सर्वसम्मति से जुबी उरांव को अध्यक्ष और पूनम देवी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश कुजूर को समिति का सचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिता कुमारी, स्वेता निर्मला यू मिंज, शोभा मुक्ता कुल्लू, स्मिता, शिवानी, प्रमिला लकड़ा, शिवानी कुमारी, अनीश उल्लाह सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं सहित भारी संख्या में अभिभावक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।1
- राँची में छात्रों का आंदोलन हुआ तेज.?😱 #shorts #shortvideo #short #viralvideo #ranchi #youtubeshorts1
- झारखंड में नौकरियों की 'रेट लिस्ट'!: तराजू में पोस्ट तौलकर अभ्यर्थियों का अनूठा प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। रांची। झारखंड में JPSC और JSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर युवाओं का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। राजधानी रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम इस वक्त विरोध-प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बना हुआ है—जहां गुस्साए अभ्यर्थियों ने एक बेहद अनोखे और तीखे अंदाज में हेमन्त सोरेन सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है। गले में तराजू टांगकर बेची जा रही 'सरकारी नौकरियां' प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने गले में 'तराजू' लटकाकर और उस पर विभिन्न सरकारी पदों का 'रेट चार्ट' (Rate Chart) चिपकाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। तराजू और बक्से पर विभिन्न सरकारी नौकरियों के दाम की रेट लिस्ट लिखी हुई थी: FRO (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर): ₹50 लाख माध्यमिक आचार्य: ₹35 लाख लेडीज सुपरवाइजर: ₹20 लाख उत्पाद पुलिस: ₹15 लाख पंचायत सचिव: ₹15 लाख BSO / PGT / TGT / BDO / CO / पुलिस दरोगा: (विभिन्न रेट लिस्ट) प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पोस्टर के जरिए सीधे तौर पर आरोप लगाया कि राज्य में योग्यता की जगह "बोली" लग रही है और नौकरियां बेची जा रही हैं। क्या हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें? CBI और ED से जांच: अभ्यर्थियों ने मांग की है कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विवादित एजेंसियों और संदिग्ध अधिकारियों की भूमिका की जांच CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाए। परीक्षाओं में पारदर्शिता: JPSC और JSSC द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए। कड़ी कार्रवाई: पेपर लीक और धांधली में लिप्त सभी दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई हो। "मेहनत करने वाले छात्र सड़कों पर हैं और रेट लिस्ट तय करने वाले मौज में हैं!" — धरना स्थल पर मौजूद गुस्साए अभ्यर्थी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में उनका यह आंदोलन और विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।1
- पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों की बातें सुनकर हिल जाएगी सरकार छात्रों ने कहा हम लोगों का केवल भविष्य बर्बाद हो रहा है अब हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं1
- सिसई बंद व धरना प्रदर्शन रहा पूरी तरह सफल, चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीओ को सौंपा गया ज्ञापन सिसई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिसई की ज्वलंत समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ आज सिसई बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन और सिसई बंद पूरी तरह सफल रहा। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज सिसई प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने एक दिवसीय धरना दिया। इसके साथ ही स्थानीय व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन के बाद समिति के शिष्टमंडल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, लोहरदगा सांसद और स्थानीय विधायक के नाम चार सूत्री मांग पत्र अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक को सौंपा गया। अशोक बड़ाईक स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे थे। उनके आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। *ज्ञापन में शामिल मुख्य मांगें* रेड़वा से महुआडीपा तक की पुरानी NH-43 जर्जर सड़क का ढलाई के साथ अतिशीघ्र कालीकरण सड़क निर्माण, सड़क के दोनों किनारों पर ढक्कनयुक्त पक्की नाली का निर्माण, सिसई बस पड़ाव में आम जनता के लिए सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और यात्रियों के बैठने की अविलंब व्यवस्था,जामा मस्जिद से कुम्हार मोड़ एवं मदरसा रोड से सिसई तालाब तक सड़क किनारे फैली गंदगी का अतिशीघ्र स्थायी निस्तारण हो। *15 दिनों में मांगें पूरी न होने पर NH-43 जाम करने की चेतावनी* धरना प्रदर्शन में शामिल आम जनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिसई प्रखंड की जनता पिछले कई वर्षों से इन बुनियादी समस्याओं का दंश झेल रही है। यदि प्रशासन और सरकार द्वारा अगले 15 दिनों के भीतर इन सभी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो सिसई प्रखंड के तमाम नागरिक मजबूरन रांची-गुमला NH-43 में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय वर्मा, सदर सलमान अली,मो रब्बानी, जुबेर अंसारी,जफर इकबाल, दिलशाद अंसारी, रोहित शर्मा, पंकज कुमार साहु, आनंद साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, गजराज महतो, चामू उरांव, ओज जायसवाल, उमेश गोप, भाजपा सिसई मंडल अध्यक्ष संजय महतो, लक्ष्मीनारायण यादव, उमेश गोप, लालमोहन साहु, रोहित घंटी, रामानंद सिंह, सहित भारी संख्या में सभी समुदाय वर्ग के आम जन उपस्थित थे।1
- युवा व्यपारी हत्या कांड में जिले के सभी प्रखंड व्यवसायिकों ने निंदा कर बंद का किया समर्थन उक्त घटना लोहरदगा जिले के पतराटोली में अपराधी ने एक व्यवसायिक को गोली मार हत्या कर दिया इससे पूर्व खत्री ज्वेलर्स एवं पेट्रोल पंप में लूट घटना को अंजाम दिया था लेकिन सफलता नही मिलने पर हत्या कांड को अंजाम दिया इस घटना से जिला के छोटे बड़े सभी व्यवसायिकों ने निंदा किया जबकि चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर व प्रखंड क्षेत्र के सभी व्यवसायिक समर्थन देते हुए चैंबर के आवाज को बुलंद किया1