logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सभी देशवासियों को जय भीम 💙💙💙 jai bheem 💙💙 4

5 hrs ago
user_Kumar shanu
Kumar shanu
Vaishali, Bihar•
5 hrs ago

सभी देशवासियों को जय भीम 💙💙💙 jai bheem 💙💙 4

  • user_Kumar shanu
    Kumar shanu
    Vaishali, Bihar
    jai bheem namo buddhaye 💙💙💙
    5 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी ने किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार, शंकर राम, मदन राम, चंदन राम, सूरज चौधरी, अनिल पासवान, मंडल महामंत्री अखिलेश चौधरी, मुखिया जयराम शर्मा, मोहम्मद सागिर, लालबाबू पासवान, राकेश महतो, मदन झा, संजय साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी ने किया।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार, शंकर राम, मदन राम, चंदन राम, सूरज चौधरी, अनिल पासवान, मंडल महामंत्री अखिलेश चौधरी, मुखिया जयराम शर्मा, मोहम्मद सागिर, लालबाबू पासवान, राकेश महतो, मदन झा, संजय साह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी | नीतीश युग बिहार से खत्म | मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल करेंगे।
    1
    बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी | नीतीश युग बिहार से खत्म | मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल करेंगे।
    user_Republic Vaishali
    Republic Vaishali
    लालगंज, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Sunny kumar
    1
    Post by Sunny kumar
    user_Sunny kumar
    Sunny kumar
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए बजवाया ताली #NitishKumar #SmrathChodhri #Cm #patna
    1
    नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के लिए बजवाया ताली
#NitishKumar #SmrathChodhri #Cm #patna
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड व लूट की कथित घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा निकला ये मामला। जी हां आपने सही सुना यह घटना बीते दिनों 12 अप्रैल को समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुर्सहा बलुआही पथ पर कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये लूट घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि , इस मामले में वादी शुभम कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह से गहन पूछताछ की गई। जिसमें पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। जो 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में पहले से मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रच दी गई। जिसमें में झूठा बयान देकर चार लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया । जो पूरे तरह से यह स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस कोटा के साथ कुल 19 ग्राम मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकल, और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। वैसे इस मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है वहीं इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका मानी जा रही हैं। जो तक्षण सुलझा लिया। वहीं dsp श्री मेघावी ने बताया कि इन उद्भेदन में सहयोगी सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसे लेकर पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने आगे की जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में गोलीकांड व लूट की कथित घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 
मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ा निकला ये मामला।
जी हां आपने सही सुना 
यह घटना बीते दिनों 12 अप्रैल को 
समस्तीपुर जिले के  मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुर्सहा बलुआही पथ पर कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये लूट घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि ,
इस मामले में वादी शुभम कुमार द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 87/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । 
पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ की। उसी दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह से गहन पूछताछ की गई।
जिसमें पूछताछ  के दौरान चौंकाने वाला मामला का खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे।
जो 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में पहले से मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया।
घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रच दी गई। 
जिसमें में झूठा बयान देकर चार लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया गया । 
जो पूरे तरह से यह स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी।
पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज किया गया । 
साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस कोटा के साथ कुल 19 ग्राम मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकल, और एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है।
वैसे इस मामले को लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई  में जुट गई है 
वहीं इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका मानी जा रही हैं। जो तक्षण सुलझा लिया।
वहीं dsp श्री मेघावी ने बताया कि इन उद्भेदन में सहयोगी सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी।
पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले की सच्चाई सभी के सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिसे लेकर पटोरी डीएसपी श्री मेधावी ने आगे की जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • राजधानी से इस वक्त कि बड़ी खबर है जहां बढ़ते तपीश के बीच पॉश इलाके में अगलगी की घटना हुई है ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित दिनकर चौक के समीप आर्केड बिजनेश क्लासेज का है जहां अगलगी की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि आर्केड बिजनेश क्लासेज में उस वक्त छात्र कोचिंग संस्थान के कमरों में पढ़ाई कर रहे थे।जिस दरम्यान अगलगी की घटना हुई ।मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिले इमारत के ऊपरी माले पर कार्यालय से अगलगी शुरू हुई जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देख लोगो ने आनन फानन में घटना की सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग के अंदर फंसे छात्र छात्राओं सहित कर्मियों 15 से 20 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल आग पर काबू पाने की जुगत में लगे लगभग 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।फिलहाल अगलगी की वजह शॉर्ट सर्किट बतलाया जा रहा है।आग पर काबू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।इस घटना में कार्यालय के कुछ सामानों और कागजातों की क्षति हुई है फिलहाल आग लगने के असल वजहों का पता लगाया जा रहा है साथ ही आर्केड बिजनेश क्लासेज में अग्नि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से व्यवस्था है या नहीं इसकी भी पड़ताल जारी है।
    1
    राजधानी से इस वक्त कि बड़ी खबर है जहां बढ़ते तपीश के बीच पॉश इलाके में अगलगी की घटना हुई है ताजा मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित दिनकर चौक के समीप आर्केड बिजनेश क्लासेज का है जहां अगलगी की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि आर्केड बिजनेश क्लासेज में उस वक्त छात्र कोचिंग संस्थान के कमरों में पढ़ाई कर रहे थे।जिस दरम्यान अगलगी की घटना हुई ।मिली जानकारी के अनुसार दो मंजिले इमारत के ऊपरी माले पर कार्यालय से अगलगी शुरू हुई जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देख लोगो ने आनन फानन में घटना की सूचना कदमकुआं थाना पुलिस को दी जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग के अंदर फंसे छात्र छात्राओं सहित कर्मियों  15 से 20 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल आग पर काबू पाने की जुगत में लगे लगभग 15 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।फिलहाल अगलगी की वजह शॉर्ट सर्किट बतलाया जा रहा है।आग पर काबू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।इस घटना में कार्यालय के कुछ सामानों और कागजातों की क्षति हुई है फिलहाल आग लगने के असल वजहों का पता लगाया जा रहा है साथ ही आर्केड बिजनेश क्लासेज में अग्नि सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से व्यवस्था है या नहीं इसकी भी पड़ताल जारी है।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना परिसर मे आयोजित संवादाता सम्मेलन पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए कई अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में वादी विधापति नगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा निवासी ललित कुमार सिंह के पुत्र शुभम कुमार के फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह पिता सुबोध कुमार सिंह ग्राम हरपुर बोचहा से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में उसके पास मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया। घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रची गई। इसी क्रम में झूठा बयान देकर चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस (19 ग्राम) मादक पदार्थ एवं एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले दर्ज चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसडीपीओ ने बताया कि इन सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी। पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले में सच्चाई सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को हुई कथित गोलीबारी एवं दो लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना परिसर मे आयोजित संवादाता सम्मेलन पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए कई अहम जानकारियां साझा कीं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में वादी विधापति नगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा निवासी ललित कुमार सिंह के पुत्र शुभम कुमार के फर्द बयान के आधार पर मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान वादी के मित्र राजेश कुमार सिंह पिता सुबोध कुमार सिंह ग्राम हरपुर बोचहा से गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि शुभम कुमार और राजेश कुमार सिंह दोनों मिलकर मादक पदार्थों का कारोबार करते थे। 12 अप्रैल को शुभम कुमार मोहनपुर थाना क्षेत्र से कोटा लेकर लौट रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत सरकार भवन के समीप से गुजरने के क्रम में उसके पास मौजूद आग्नेयास्त्र का ट्रिगर दब गया, जिससे वह खुद ही गोली का शिकार हो गया।
घटना के बाद पूरे मामले को लूट और गोलीबारी का रूप देने के लिए एक साजिश रची गई। इसी क्रम में झूठा बयान देकर चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच में यह भी स्पष्ट हो गया कि वादी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह गलत थी।
पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए वादी शुभम कुमार के विरुद्ध मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर 50 पीस (19 ग्राम) मादक पदार्थ एवं एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले दर्ज चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।
इस कांड के सफल उद्भेदन में थानाध्यक्ष सचिन कुमार अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम तथा सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसडीपीओ ने बताया कि इन सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुशंसा की जाएगी।
पुलिस ने इस खुलासे के साथ ही स्पष्ट किया है कि मामले में सच्चाई सामने आ चुकी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • फतुहा में दिनदहाड़े हमला: ई-रिक्शा चालकों का आतंक, पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल। पटना, 14 अप्रैल: राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मारपीट और छिंतई की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या है पूरा मामला पीड़ित फतुहा के रायपुरा निवासी जवाहर प्रसाद यादव, का पुत्र रणवीर कुमार मंगलवार को फोर लेन आरओबी के पास स्थित हैप्पी ट्रीट फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी मोटरसाइकिल लगाने को लेकर, एक ब्लू रंग के ई-रिक्शा चालक से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते कई ई-रिक्शा चालक इकट्ठा हो गए। इसके बाद सभी ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। युवक को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, सिर फोड़ दिया गया और शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसके गले से करीब 30 हजार रुपये का सोने का लॉकेट भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। घायल अवस्था में रणवीर कुमार को फतुहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें। लाइक करें सब्सक्राइब करें खबर को शेयर करें
    1
    फतुहा में दिनदहाड़े हमला: ई-रिक्शा चालकों का आतंक, पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल। 
पटना, 14 अप्रैल: राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मारपीट और छिंतई की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित फतुहा के रायपुरा निवासी जवाहर प्रसाद यादव, का पुत्र रणवीर कुमार मंगलवार को फोर लेन आरओबी के पास स्थित हैप्पी ट्रीट फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे।
जैसे ही वे अपनी मोटरसाइकिल लगाने को लेकर, एक ब्लू रंग के ई-रिक्शा चालक से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते कई ई-रिक्शा चालक इकट्ठा हो गए।
इसके बाद सभी ने मिलकर युवक पर हमला कर दिया। युवक को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, सिर फोड़ दिया गया और शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए।
इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसके गले से करीब 30 हजार रुपये का सोने का लॉकेट भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। घायल अवस्था में रणवीर कुमार को फतुहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया।
घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें।
लाइक करें
सब्सक्राइब करें
खबर को शेयर करें
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Sunny kumar
    1
    Post by Sunny kumar
    user_Sunny kumar
    Sunny kumar
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.