logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोजपुर क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की जान गई, कई घायल भोजपुर क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की जान गई, कई घायल भोजपुर।थाना क्षेत्र के बिजना गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गांव बिजना में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बच्चों के झगड़े की बात जब दोनों पक्षों के परिजनों तक पहुंची तो मामला बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। हमले के बीच बुजुर्ग महिला लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

on 6 March
user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
on 6 March
accf2070-fb70-4f85-890f-234b3a5dbe0c

भोजपुर क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की जान गई, कई घायल भोजपुर क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की जान गई, कई घायल भोजपुर।थाना क्षेत्र के बिजना गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला

f7b7e489-d715-4186-b99a-8a4111c013c3

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गांव बिजना में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बच्चों के झगड़े की बात जब दोनों पक्षों के परिजनों तक पहुंची तो मामला बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर को निशाना बनाते हुए जमकर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो

6c66ece6-c4e0-4ead-94b3-00ee18b25a93

गए। हमले के बीच बुजुर्ग महिला लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने मृतका के

635a4892-8e3d-46d4-a525-5063614f4d7a

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
*पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
*प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाँव पित्तानेहड़ी पोस्ट अकबराबाद तहशील नजीबाबाद थाना किरतपुर जिला बिजनौर पिन कोर्ड 246764 कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं आ रहा इस पानी का निर्माण कहीं को भी नहीं हो रहा और सभी ग्राम वासियों को यहां निकालने में बहुत कष्ट हो रहा है इसका निवारण करें धन्यवाद
    2
    गाँव पित्तानेहड़ी पोस्ट अकबराबाद 
तहशील नजीबाबाद थाना किरतपुर 
जिला बिजनौर पिन कोर्ड 246764
कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं आ रहा
इस पानी का निर्माण कहीं को भी नहीं हो रहा और सभी ग्राम वासियों को यहां निकालने में बहुत कष्ट हो रहा है इसका निवारण करें धन्यवाद
    user_Aashu kumar
    Aashu kumar
    नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विडियो देखें- हरिद्वार (उत्तराखंड) ज्वालापुर पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ा एक्शन देखने को मिला। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 39 लोगों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। रेलवे रोड समेत कई इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज की गई। पुलिस ने साफ चेतावनी दी—खुले में जाम छलकाया तो अब बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    विडियो देखें- हरिद्वार (उत्तराखंड)
ज्वालापुर पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ा एक्शन देखने को मिला।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 39 लोगों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
रेलवे रोड समेत कई इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
साथ ही रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज की गई।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी—खुले में जाम छलकाया तो अब बख्शा नहीं जाएगा।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • *हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग* *क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी* हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026 सूवि। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। *मौके पर जिलाधिकारी द्वारा फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।* जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन प्राप्त होता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही, यह प्रक्रिया Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति (बीमा दावा) प्रदान करने का आधार भी बनती है। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी एवं मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग*
*क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी*  
हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026 
सूवि।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न
जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। 
जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। 
*मौके पर जिलाधिकारी द्वारा फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।*
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन प्राप्त होता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही, यह प्रक्रिया Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति (बीमा दावा) प्रदान करने का आधार भी बनती है।
इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी एवं मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • यह कहानी है अटूट साहस, आधुनिक चिकित्सा की सर्वोच्च निपुणता और भगवान के रूप में धरती पर मौजूद एक डॉक्टर के जादुई हाथों की।
    1
    यह कहानी है अटूट साहस, आधुनिक चिकित्सा की सर्वोच्च निपुणता और भगवान के रूप में धरती पर मौजूद एक डॉक्टर के जादुई हाथों की।
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • विडियो देखें- बिहार बेगुसराय में 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख। किसानों में मचा हाहाकार, पल भर में लहलहाती गेहूं की फसल को राख के ढेर।
    1
    विडियो देखें- बिहार 
बेगुसराय में 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख।
किसानों में मचा हाहाकार, 
पल भर में लहलहाती गेहूं की फसल को राख के ढेर।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • मौसम अब बदलने लगा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर एवं पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव है। इस हफ्ते दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के लगभग आधे हिस्से में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे महीने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं। मौसम में दो-तीन दिन सूखा और उसके बाद फिर दो-तीन दिन बारिश जैसा पैटर्न दिख सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पहला पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभों की यह सक्रियता हिमालयी क्षेत्र में लगातार नमी ला रही है। यही कारण है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बार-बार मौसम बदल रहा है। पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी प्रणाली के कारण भारी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह सिस्टम अभी और सक्रिय रह सकता है। शनिवार को बड़े क्षेत्र में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सात-आठ अप्रैल के आसपास सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बदलेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना अधिक है। राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहने की संभावना है। गर्मी की तीव्रता फिलहाल थमी रहेगी। हालांकि, पांच अप्रैल को एक ब्रेक देखने को मिलेगा।
    2
    मौसम अब बदलने लगा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर एवं पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव है। इस हफ्ते दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के लगभग आधे हिस्से में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे महीने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं। मौसम में दो-तीन दिन सूखा और उसके बाद फिर दो-तीन दिन बारिश जैसा पैटर्न दिख सकता है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पहला पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभों की यह सक्रियता हिमालयी क्षेत्र में लगातार नमी ला रही है। यही कारण है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बार-बार
मौसम बदल रहा है। पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी प्रणाली के कारण भारी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह सिस्टम अभी और सक्रिय रह सकता है। शनिवार को बड़े क्षेत्र में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सात-आठ अप्रैल के आसपास सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बदलेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना अधिक है। राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहने की संभावना है। गर्मी की तीव्रता फिलहाल थमी रहेगी। हालांकि, पांच अप्रैल को एक ब्रेक देखने को मिलेगा।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    4
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.