पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को संडीला पुलिस ने दबोचा ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ गिरोहबंद अपराधों में था शामिल, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था आरोपी ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ हरदोई। संडीला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक संडीला द्वारा आरोपी कल्लू उर्फ शहरे आलम पुत्र महबूब निवासी ग्राम बजेरा मजरा बसुहथा थाना सदरपुर जनपद सीतापुर समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से गिरोह बनाकर डकैती व नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला धारा 3(1) यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत पंजीकृत है। कार्रवाई के तहत संडीला पुलिस ने वांछित आरोपी कल्लू उर्फ शहर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें संडीला और बेनीगंज थानों में मारपीट, डकैती व अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। इस गिरफ्तारी में संडीला थाने की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को संडीला पुलिस ने दबोचा ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ गिरोहबंद अपराधों में था शामिल, गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था आरोपी ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ हरदोई। संडीला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक संडीला द्वारा आरोपी कल्लू उर्फ शहरे आलम पुत्र महबूब निवासी ग्राम बजेरा मजरा बसुहथा थाना सदरपुर जनपद सीतापुर समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से गिरोह बनाकर डकैती व नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त होने के आरोप
में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मामला धारा 3(1) यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत पंजीकृत है। कार्रवाई के तहत संडीला पुलिस ने वांछित आरोपी कल्लू उर्फ शहर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें संडीला और बेनीगंज थानों में मारपीट, डकैती व अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। इस गिरफ्तारी में संडीला थाने की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संडीला, हरदोई। संडीला नगर सहित संपूर्ण तहसील क्षेत्र पिछले कई दिनों से भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। वासंतिक नवरात्रि के पावन अवसर पर चारों ओर माता के जयकारों की गूंज, हवन-पूजन और भजनों की सुमधुर लहरें सुनाई दे रही थीं। शुक्रवार को इस आध्यात्मिक उत्सव का समापन कन्या पूजन के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब :- नगर के प्राचीन शीतला माता मंदिर और दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न देवी धामों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के प्रांगण माता के जयकारों से गुंजायमान रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देवी स्वरूपा कन्याओं का स्वागत :- संडीला नगर और ग्रामीण इलाकों के घरों में भी विशेष उत्साह देखा गया। भक्तों ने छोटी कन्याओं को साक्षात माता का स्वरूप मानकर उनका स्वागत किया। श्रद्धा भाव के साथ - कन्याओं के पैर पखारे गए और उन्हें तिलक लगाया गया। हलवा-पूरी, चना और फल का भोग अर्पित किया गया। उपहार एवं दक्षिणा देकर भक्तों ने कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन और हवन से शुद्ध हुआ वातावरण :- तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भजन संध्याओं ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई दिनों तक चले इस अनुष्ठान के बाद आज पूर्णाहूति दी गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और बेटियों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है।1
- Post by P D tiwari Journalist1
- aapke sapno ka liya special class aapke bache ka liya jo goal focus karoge me aapke sath me hai1
- उन्नाव के गंज मुरादाबाद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बहलोलपुर में रामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया1
- *होंडा इमेज ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी, दो की मौत* उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर एक होंडा इमेज ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों में मुकेश, जयपाल, गुड्डू और प्रभु दयाल शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान मोहम्मद रजा (35) और अजमल (30) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर पर लगी घास को साफ करने के लिए खड़ी थी। तभी आगरा की तरफ से आ रही होंडा इमेज ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने से हादसा हुआ है।7
- महिलाओं को डराने के लिए बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाला गिरफ्तार,बाइक सीज उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी युवक भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं को डराता और तेजी के साथ बाइक निकालता था.पुलिस ने बाइक चालक को नगर से पकड़ा और उसकी बाइक जब्त कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक भीड़भाड़ वाली सड़कों पर बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड बाइक से स्टंट करता था. वह महिलाओं और लड़कियों को डराने के लिए उनके नजदीक से तेज रफ्तार बाइक निकालता था.पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया युवक बाइक से स्टंट कर महिलाओं पर फब्तियां कसता था.जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, बाइक चालक युवक भीड़भाड़ वाली सड़कों पर महिलाओं के नजदीक से तेज रफ्तार बाइक निकालता और उन्हें डराने की कोशिश करता था.पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे लोगों की खैर नहीं है।1
- Lucknow rashtriy pranasthal1
- हरदोई। थाना हरपालपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।1