लखीसराय जिला मुख्यालय स्थितअनुमंडल कार्यालय सीएसडीओ ने जनगणना की शुरुआत लखीसराय ।अनुमंडल कार्यालय में जनगणना 2027 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया। इस मौके पर नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजरों और जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।बताया गया कि हाउस-टू-हाउस सर्वे के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी। यह कार्य 31 मई तक चलाया जाएगा।जनगणना कार्य की निगरानी प्रगणक और सुपरवाइजर के द्वारा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक बनी रहे।इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है
लखीसराय जिला मुख्यालय स्थितअनुमंडल कार्यालय सीएसडीओ ने जनगणना की शुरुआत लखीसराय ।अनुमंडल कार्यालय में जनगणना 2027 का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया। इस मौके पर नगर परिषद लखीसराय के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजरों और जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।बताया गया कि हाउस-टू-हाउस सर्वे के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी। यह कार्य 31 मई तक चलाया जाएगा।जनगणना कार्य की निगरानी प्रगणक और सुपरवाइजर के द्वारा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक बनी रहे।इस अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- बछवारा थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 02 व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत बछवारा थाना की पुलिस वाहन जांच के क्रम में आशुतोष कुमार एवं सुकेश कुमार को 01 देसी कट्टा, 04 जिंदा गोली एवं 02 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में सामाजिक उत्थान की एक नई पहचान दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा ईंट भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी और स्थानीय मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ के तहत 'अक्षर लर्निंग सेंटर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा पर जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चे अक्सर शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। जिसको 'प्रोजेक्ट स्वाभिमान' का लक्ष्य इन बच्चों को न केवल साक्षर बनाना है, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा हर संभव प्रयास कर रहा है कि इन परिवारों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 'अक्षर लर्निंग सेंटर' से जोड़ना। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए लेबर कार्ड, राशन कार्ड और जीविका समूह से जुड़ाव सुनिश्चित करना है। अंत्योदय योजना का लाभ मिले, साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि वर्तमान में जिले के 5 अलग-अलग स्किल सेंटरों पर 'अक्षर लर्निंग सेंटर' का संचालन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने स्वयं केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में सभी विभागों के समन्वय और मिल रहे सहयोग की सराहना भी की। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थें, जिनमें प्रमुख रूप से अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महोदया, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद् अध्यक्षा महोदया तथा ओनामा पंचायत के मुखिया जी तथा कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रमिक परिवार उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।1
- ममता की साड़ी पर शुभेंदु और मान के पैग पर विधायकों को एतराज, दिन-रात निगरानी कर रही है ममता और सीआरपीएफ स्ट्रांग रूम की, हेमंता राजधर्म का पालन करें-सिंघवी और आगरा में फेंके गए स्मार्ट मीटर... देखिए राजपथ न्यूज़ पर...1
- Post by S.K SINGH1
- Post by Dipak Kumar1
- लखीसराय: जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शुक्रवार को मई दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष, सचिव विद्यानंद सागर, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रमिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों की भागीदारी रही, जिससे जागरूकता शिविर सफल रहा।1
- Post by Nandan Kumar Paswan1
- नावकोठी थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.1