Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरोजाबाद RTO में अचानक निरीक्षण, खामियां मिलने पर दिए दिशा निर्देश
AWAZ TV UTTAR PRADESH
फिरोजाबाद RTO में अचानक निरीक्षण, खामियां मिलने पर दिए दिशा निर्देश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारिश में पक्के मकान की दीवार ढही, बाल-बाल बचा परिवार तहसीलदार ने जर्जर मकानों में रहने वालों से बरतने को कहा सतर्कता फतेहाबाद : लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में जर्जर और पुराने मकानों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि जिन मकानों की दीवारों में दरारें हैं या जो जर्जर स्थिति में हैं, उनमें रहने से बचें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।1
- टूण्डला मे स्थित वृद्धाआश्रम मे पहुँचकर जाना वृद्धजनों का हाल,डीएम के दौरे के बाद शिकायते हुई दूर फिरोजाबाद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने 15 जून को विश्व वृद्धजन जागरूकता दिवस पर बन्ना वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया था | डीएम ने वृद्धजनों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी थी और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश जारी किए थे | जिसमें कुछ वृद्धो ने खाना समय से न मिलने की समस्या भी जिलाधिकारी से जाहिर की थी | आज वृद्धा आश्रम बन्ना मे कवरेज के दौरान एक वृद्धजन से चर्चा की उनसे पूछा कि जिलाधिकारी के दौरे के बाद सुविधाएं समय पर मिल रही है या नहीं तो योगेंद्र सिंह जो कि टूण्डला के निवासी है उन्होंने बताया कि सब बढ़िया चल रहा है खाना पीना देख रेख अन्य सुविधाएं समय पर मिल रही है | पहले की अपेक्षा संख्या मे भी बढ़ोतरी हुई है | Updated News-06/अगस्त/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत Please subscribe My Youtube Channal- नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोधपुर, 06 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन, जोधपुर मंडल द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत कैरेज एंड वैगन डिपो, एस एंड टी विभाग, इलेक्ट्रिक पावर विभाग तथा रेलवे अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष लगाते हुए कर्मचारियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 15 अगस्त 2026 को देश 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यूनियन द्वारा तिरंगा वितरण अभियान लगातार पाँच दिनों तक चलाया जाएगा, जिसके तहत मंडल के विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे। तिरंगा वितरण कार्यक्रम में मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, परमानन्द गुर्जर, मोहम्मद आबीद, अमिता जैकब, राजेन्द्र सिंह , विक्रम सिंह गोड़ सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई1
- उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष इरशाद कुरैशी ने आवाज़ टीवी से खास बातचीत में युवाओं के लिए फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग, प्रतियोगिताओं और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। जानिए क्या है उनका बड़ा प्लान और युवाओं के लिए खास संदेश।1
- बारिश से पक्के मकान की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला खण्डेर टिकटपुरा में जनवेद सिंह के मकान की दीवार ढही, परिवार बाल-बाल बचा फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खण्डेर टिकटपुरा में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी जनवेद सिंह पुत्र केवल सिंह के पक्के मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मकानों का सर्वे कराकर आवश्यक सहायता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- वर्दी में मौलाना के पैर छूने के विवाद पर विहिप और बजरंग दल के विरोध मे थाना प्रभारी का हुआ तबादला उत्तर प्रदेश के संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है चेहल्लुम के दिन थाना प्रभारी सुधीर पवार का वर्दी मे मौलाना के पैर छूने का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है | जैसे ही वीडियो वायरल हुआ बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने थाने के अंदर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया | बात हाई कमान तक पहुंची जिसके बाद सुधीर पवार पर गिरी गाज | सुधीर पवार का हुआ तबादला पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्रवाई की गई है | AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट Please subscribe My Youtube Channal- नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- आगरा के सदर मे हुई ताबड़तोड़ छापेमारी!!! सदर बाजार आगरा के नन्द प्लाजा मे संचालित कैफे पर LIU और थाना पुलिस ने मिल कर की छापे मारी.... कैफे मे गलत होने वाले कार्य को लेकर की गई छापेमारी.... वाईट:- DCP सिटी आगरा...1