logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पंचायत की घोर लापरवाही: सड़कों पर बह रहा पानी, बूंद-बूंद को मोहताज़ होते लोग ​मोहल्ला अज़ीजाबाद और टीचर्स कॉलोनी में दिनभर खुली रहती हैं टंकियां, जल बर्बादी पर फूटा लोगों का गुस्सा संवाददाता राजीव शर्मा की रिपोर्ट ​स्थानीय निवासियों ने जताई नाराजगी; EO बोले- जल्द दूर कराई जाएगी समस्या ​ कस्बा औरंगाबाद में नगर पंचायत की उदासीनता और लापरवाही के चलते रोजाना हजारों लीटर पेयजल बेकार बह रहा है। कस्बे की सार्वजनिक टंकियों में टोटियां न होने या लीकेज की वजह से पानी सड़कों पर व्यर्थ बहता रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ​ताजा मामला मोहल्ला अज़ीजाबाद चामड मंदिर के पास का है, जहां पर सार्वजनिक टंकियों से दिनभर पीने का पानी सड़कों पर बहता रहता है। ऐसा ही हाल कस्बे की टीचर्स कॉलोनी का भी है, जहां रोज जलापूर्ति के दौरान पानी नालियों में बहता हुआ देखा जा सकता है। एक तरफ जहां कई इलाकों में पेयजल संकट रहता है, वहीं दूसरी तरफ जलकल विभाग की अनदेखी से पीने का शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। ​स्थानीय नागरिकों ने जताई नाराजगी: नगर के नागरिक पिंटू लोधी, विष्णु और सुनील लोधी आदि ने नगर पंचायत के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की लगातार बर्बादी से मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की लापरवाही से रोज पानी व्यर्थ बह रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द टंकियों की मरम्मत कराने की मांग की है। ​अधिकारी का कथन: "मामला मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजकर लीकेज और बहते हुए पानी की समस्या को सही कराया जाएगा।" — रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी (EO), औरंगाबाद

13 hrs ago
user_पत्रकार राजीव शर्मा
पत्रकार राजीव शर्मा
Doctor अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
e87ef7c6-b616-4454-8148-5f8bf8610d70

नगर पंचायत की घोर लापरवाही: सड़कों पर बह रहा पानी, बूंद-बूंद को मोहताज़ होते लोग ​मोहल्ला अज़ीजाबाद और टीचर्स कॉलोनी में दिनभर खुली रहती हैं टंकियां, जल बर्बादी पर फूटा लोगों का गुस्सा संवाददाता राजीव शर्मा की रिपोर्ट ​स्थानीय निवासियों ने जताई नाराजगी; EO बोले- जल्द दूर कराई जाएगी समस्या ​ कस्बा औरंगाबाद में नगर पंचायत की उदासीनता और लापरवाही के चलते रोजाना हजारों लीटर पेयजल बेकार बह रहा है। कस्बे की सार्वजनिक टंकियों में टोटियां न होने या लीकेज की वजह से पानी सड़कों पर व्यर्थ बहता रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान

15a17467-daee-429a-a1e1-306618485537

नहीं दे रहा है। ​ताजा मामला मोहल्ला अज़ीजाबाद चामड मंदिर के पास का है, जहां पर सार्वजनिक टंकियों से दिनभर पीने का पानी सड़कों पर बहता रहता है। ऐसा ही हाल कस्बे की टीचर्स कॉलोनी का भी है, जहां रोज जलापूर्ति के दौरान पानी नालियों में बहता हुआ देखा जा सकता है। एक तरफ जहां कई इलाकों में पेयजल संकट रहता है, वहीं दूसरी तरफ जलकल विभाग की अनदेखी से पीने का शुद्ध पानी बर्बाद हो रहा है। ​स्थानीय नागरिकों ने जताई नाराजगी: नगर के नागरिक पिंटू लोधी, विष्णु और सुनील लोधी आदि ने नगर पंचायत के

खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की लगातार बर्बादी से मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत की लापरवाही से रोज पानी व्यर्थ बह रहा है। नागरिकों ने जल्द से जल्द टंकियों की मरम्मत कराने की मांग की है। ​अधिकारी का कथन: "मामला मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजकर लीकेज और बहते हुए पानी की समस्या को सही कराया जाएगा।" — रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी (EO), औरंगाबाद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना है। जनपद संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना है। जनपद संभल की चंदौसी में आयोजित अपना समाज पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए संभल पहुंचे​ अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संभल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी के कार्यक्रम और आगामी चुनाव की तैयारियां ​कल पार्टी का कार्यक्रम थाना भवन में था, आज चंदौसी में है और कल का कार्यक्रम बरेली में होगा। ​आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 87 प्रभारियों की घोषणा की है और उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन चल रहे हैं। ​संभल के जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर संभल की समस्याओं पर चर्चा की जा रही है ताकि पार्टी वहां मजबूत हो सके। ​पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना और उन्हें न्याय व अधिकार दिलाना है। ​एमएलसी (MLC) चुनाव और विपक्ष पर निशाना ​एमएलसी के चुनाव घोषित हो गए हैं, लेकिन आजाद समाज पार्टी एक सीट छोड़कर यह चुनाव नहीं लड़ रही है। ​विपक्ष एमएलसी चुनाव लड़ रहा है, लेकिन 2027 से पहले इसी चुनाव में यह स्पष्ट हो जाएगा कि विपक्ष में भाजपा को हराने का कितना दम है। ​विपक्षी दल पहले भी 250-300 सीटें हार चुके हैं और वे किसी को साथ लेकर भाजपा को हराना नहीं चाहते, बल्कि भाजपा का रास्ता आसान कर रहे हैं। ​गठबंधन के लिए वे (ASP) किसी के घर के चक्कर नहीं लगा रहे हैं, बल्कि जनता के बीच जाकर मेहनत कर रहे हैं। ​यदि विपक्ष को वास्तव में भाजपा को हराने की चिंता होती, तो वे सभी को साथ लेकर चलते, जैसे भाजपा 44 पार्टियों को साथ लेकर चुनाव लड़ी थी। ​गठबंधन और अन्य राजनीतिक दलों पर टिप्पणी ​उनकी और समाज की इच्छा है कि वे मायावती (बहन जी) के साथ मिलकर काम करें, लेकिन यह ताली एक हाथ से नहीं बजती। ​विपक्ष के नेता अमित शाह से मिलने जाते हैं, लेकिन गठबंधन के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते। ​ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं, लेकिन वे जनता के भरोसे चुनाव लड़ेंगे। ​2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटें लड़ीं और एक (नगीना) पर जीत हासिल की, जबकि अन्य दल 78 सीटें हार गए। ​ईवीएम (EVM) और चुनाव आयोग ​विपक्ष चुनाव नजदीक आने पर ईवीएम से धांधली की बात करता है, जबकि खुद विपक्ष की कई सरकारें (जैसे 2007 में यूपी और दिल्ली में) ईवीएम के जरिए ही बनी हैं। ​वे स्वयं ईवीएम के विरोधी हैं और चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो। ​चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव रद्द कराकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। ​भाजपा सरकार की विफलताएं और कानून व्यवस्था ​उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े नौ साल की सरकार में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंची हैं। ​पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं, शराब की दुकानें खुल रही हैं, छात्र संघ चुनाव बंद हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ​कोई भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं है जिसका पेपर लीक न हुआ हो। ​मुख्यमंत्री एक लाख नौकरियों की बात करते हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री युवाओं को रिक्शा चलाने की सलाह देते हैं, जिससे सरकार के भीतर का असमंजस दिखता है। ​प्रदेश में अपराध चरम पर है, रोज हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ​एनएसए (NSA) का दुरुपयोग ​संभल में निर्दोष लोगों पर एनएसए लगाई गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया और सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। ​उनका मानना है कि यह जुर्माना 10 करोड़ रुपये का होना चाहिए था। ​खुद उन पर (चंद्रशेखर आजाद पर) 16 महीने तक निर्दोष होते हुए भी एनएसए लगाकर जेल में रखा गया था। ​सरकार विरोध की आवाज को मुकदमों और बुलडोजर से दबाना चाहती है, लेकिन नौजवान और जनता अब इससे डरने वाली नहीं है। ​वेतन और मानदेय वृद्धि की मांग ​पंचायत सहायकों का मानदेय 3000 रुपये बढ़ाया गया है, जो नाकाफी है। ​आशा, आंगनवाड़ी, भोजन माता, रोजगार सेवक और पीआरडी जवानों को कम से कम "कुशल न्यूनतम वेतन" दिया जाना चाहिए।
    2
    संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना है।
जनपद संभल पहुंचे अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2027 के चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना है।
जनपद संभल की चंदौसी में आयोजित अपना समाज पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए संभल पहुंचे​ अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संभल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी के कार्यक्रम और आगामी चुनाव की तैयारियां ​कल पार्टी का कार्यक्रम थाना भवन में था, आज चंदौसी में है और कल का कार्यक्रम बरेली में होगा।  
​आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 87 प्रभारियों की घोषणा की है और उन्हें प्रत्याशी बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन चल रहे हैं।  
​संभल के जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर संभल की समस्याओं पर चर्चा की जा रही है ताकि पार्टी वहां मजबूत हो सके।  
​पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में ताकतवर बनकर कमजोरों की आवाज बनना और उन्हें न्याय व अधिकार दिलाना है।  
​एमएलसी (MLC) चुनाव और विपक्ष पर निशाना
​एमएलसी के चुनाव घोषित हो गए हैं, लेकिन आजाद समाज पार्टी एक सीट छोड़कर यह चुनाव नहीं लड़ रही है।  
​विपक्ष एमएलसी चुनाव लड़ रहा है, लेकिन 2027 से पहले इसी चुनाव में यह स्पष्ट हो जाएगा कि विपक्ष में भाजपा को हराने का कितना दम है।  
​विपक्षी दल पहले भी 250-300 सीटें हार चुके हैं और वे किसी को साथ लेकर भाजपा को हराना नहीं चाहते, बल्कि भाजपा का रास्ता आसान कर रहे हैं।  
​गठबंधन के लिए वे (ASP) किसी के घर के चक्कर नहीं लगा रहे हैं, बल्कि जनता के बीच जाकर मेहनत कर रहे हैं।  
​यदि विपक्ष को वास्तव में भाजपा को हराने की चिंता होती, तो वे सभी को साथ लेकर चलते, जैसे भाजपा 44 पार्टियों को साथ लेकर चुनाव लड़ी थी।  
​गठबंधन और अन्य राजनीतिक दलों पर टिप्पणी
​उनकी और समाज की इच्छा है कि वे मायावती (बहन जी) के साथ मिलकर काम करें, लेकिन यह ताली एक हाथ से नहीं बजती।  
​विपक्ष के नेता अमित शाह से मिलने जाते हैं, लेकिन गठबंधन के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते।  
​ओवैसी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं, लेकिन वे जनता के भरोसे चुनाव लड़ेंगे।  
​2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने दो सीटें लड़ीं और एक (नगीना) पर जीत हासिल की, जबकि अन्य दल 78 सीटें हार गए।  
​ईवीएम (EVM) और चुनाव आयोग
​विपक्ष चुनाव नजदीक आने पर ईवीएम से धांधली की बात करता है, जबकि खुद विपक्ष की कई सरकारें (जैसे 2007 में यूपी और दिल्ली में) ईवीएम के जरिए ही बनी हैं।  
​वे स्वयं ईवीएम के विरोधी हैं और चाहते हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव हो।  
​चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव रद्द कराकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।  
​भाजपा सरकार की विफलताएं और कानून व्यवस्था
​उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े नौ साल की सरकार में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों तक नहीं पहुंची हैं।  
​पढ़े-लिखे नौजवान बेरोजगार हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं, शराब की दुकानें खुल रही हैं, छात्र संघ चुनाव बंद हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।  
​कोई भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं है जिसका पेपर लीक न हुआ हो।  
​मुख्यमंत्री एक लाख नौकरियों की बात करते हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री युवाओं को रिक्शा चलाने की सलाह देते हैं, जिससे सरकार के भीतर का असमंजस दिखता है।  
​प्रदेश में अपराध चरम पर है, रोज हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।  
​एनएसए (NSA) का दुरुपयोग
​संभल में निर्दोष लोगों पर एनएसए लगाई गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया और सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।  
​उनका मानना है कि यह जुर्माना 10 करोड़ रुपये का होना चाहिए था।  
​खुद उन पर (चंद्रशेखर आजाद पर) 16 महीने तक निर्दोष होते हुए भी एनएसए लगाकर जेल में रखा गया था।  
​सरकार विरोध की आवाज को मुकदमों और बुलडोजर से दबाना चाहती है, लेकिन नौजवान और जनता अब इससे डरने वाली नहीं है।  
​वेतन और मानदेय वृद्धि की मांग
​पंचायत सहायकों का मानदेय 3000 रुपये बढ़ाया गया है, जो नाकाफी है।  
​आशा, आंगनवाड़ी, भोजन माता, रोजगार सेवक और पीआरडी जवानों को कम से कम "कुशल न्यूनतम वेतन" दिया जाना चाहिए।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 'सेवा संकल्प यात्रा' का खुर्जा में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन,उमड़ी समर्थकों की भीड़ ​खुर्जा। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा आयोजित 'सेवा संकल्प यात्रा' का जेवर अड्डा चौराहे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। ​नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जेवर अड्डा चौराहे पर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच पूरी यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सांसद और भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में यह सेवा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन, जन कल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के कुशल नेतृत्व में यात्रा का शानदार आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। ​इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, नगर उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, सोनू पंडित, त्रिवेंद्र राजौरा, नगर मंत्री मनीष गोयल, सर्वेंद्र पंडित, सुनील गौतम तथा कार्यक्रम संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। ​साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, शंभू सिंह राघव, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश चौधरी, भगवानदास सिंगल, सतीश वाल्मीकि, आकाश अरोड़ा, उषा शर्मा, छोटू चौधरी, सी पी चौधरी, देव दीपक राणा, पारुल बंसल, अजय वाल्मीकि, ब्रह्म प्रकाश वाल्मीकि, राकेश प्रजापति, शेखर पंडित, अरुण वाल्मीकि, बनवारी लाल बाल्मीकि, शशांक अग्रवाल, रेखा शर्मा, चंद्रभान रजक, अनुपम माथुर, पूरन चंद शर्मा, सतीश चंद्र दिवाकर, सत्येंद्र जादौन, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश शर्मा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    4
    'सेवा संकल्प यात्रा' का खुर्जा में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन,उमड़ी समर्थकों की भीड़
​खुर्जा। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा आयोजित 'सेवा संकल्प यात्रा' का जेवर अड्डा चौराहे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
​नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जेवर अड्डा चौराहे पर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच पूरी यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सांसद और भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में यह सेवा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन, जन कल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के कुशल नेतृत्व में यात्रा का शानदार आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। ​इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, नगर उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, सोनू पंडित, त्रिवेंद्र राजौरा, नगर मंत्री मनीष गोयल, सर्वेंद्र पंडित, सुनील गौतम तथा कार्यक्रम संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। ​साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, शंभू सिंह राघव, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश चौधरी, भगवानदास सिंगल, सतीश वाल्मीकि, आकाश अरोड़ा, उषा शर्मा, छोटू चौधरी, सी पी चौधरी, देव दीपक राणा, पारुल बंसल, अजय वाल्मीकि, ब्रह्म प्रकाश वाल्मीकि, राकेश प्रजापति, शेखर पंडित, अरुण वाल्मीकि, बनवारी लाल बाल्मीकि, शशांक अग्रवाल, रेखा शर्मा, चंद्रभान रजक, अनुपम माथुर, पूरन चंद शर्मा, सतीश चंद्र दिवाकर, सत्येंद्र जादौन, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश शर्मा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    2 hrs ago
  • मां बेटी ने परिवार पर लगाया अपहरण और जमीन हड़पने का आरोप, योगी सरकार से लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    मां बेटी ने परिवार पर लगाया अपहरण और जमीन हड़पने का आरोप, योगी सरकार से लगाई इंसाफ की गुहार
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग बुलंदशहर: सुनार ने असली के बजाय लौटाए नकली गहने। महिला ने मकान बनवाने के लिए गिरवी रखे थे सोने के गहने। लेकिन रकम लौटाने के बाद सुनार ने नकली गहने महिला को लौटाए। पीड़ित महिला ने एसएसपी बुलंदशहर से लगाई न्याय की गुहार - एसएसपी ने महिला को दिया न्याय का भरोसा। बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला लाल दरवाजा मामला।
    1
    ब्रेकिंग बुलंदशहर: सुनार ने असली के बजाय लौटाए नकली गहने।
महिला ने मकान बनवाने के लिए गिरवी रखे थे सोने के गहने।
लेकिन रकम लौटाने के बाद सुनार ने नकली गहने महिला को लौटाए।
पीड़ित महिला ने एसएसपी बुलंदशहर से लगाई न्याय की गुहार - एसएसपी ने महिला को दिया न्याय का भरोसा।
बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला लाल दरवाजा मामला।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए **प्रेस नोट – थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा** **आज लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए** दिनांक 16.07.2026 को वादी कौशल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम मटीपुरा, थाना रहरा, जनपद अमरोहा के पिता से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** एवं ₹30,000 की लूट की घटना के संबंध में थाना हसनपुर पर मु0अ0सं0 **446/26**, धारा **309(6), 317(2), 61(2) बीएनएस** पंजीकृत किया गया था। दिनांक 28.09.2026 की रात्रि में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखेड़ा से बिजौरा जाने वाले रास्ते से **साहिल पुत्र अहसान, विष्णु पुत्र देवेन्द्र तथा 02 बाल अपचारियों** को पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल का चैसिस बरामद किया गया। **पूछताछ में** अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि देशी शराब के ठेके के सेल्समैन द्वारा रोजाना कैश लेकर मोटरसाइकिल से घर जाने की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कनेटा मोड़ के पास सेल्समैन की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर ₹30,000 एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी। बाद में मोटरसाइकिल को तोड़कर उसके पार्ट्स लगभग ₹11,000 में कबाड़ी को बेच दिए तथा चैसिस को खेत में बने कुएं में छिपा दिया था। ### **गिरफ्तार अभियुक्त** 1. साहिल पुत्र अहसान, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना गजरौला, अमरोहा, उम्र 19 वर्ष। 2. विष्णु पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रखेड़ा, थाना हसनपुर, अमरोहा, उम्र करीब 21 वर्ष। 3. 02 बाल अपचारी। ### **बरामदगी** * मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** का चैसिस नं0 **MBLHAW235PGM00583** * घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0 **UP23AW1285** * **₹11,000 नगद** ### **आपराधिक इतिहास** अभियुक्त साहिल एवं विष्णु के विरुद्ध थाना हसनपुर के मु0अ0सं0 446/26 के अतिरिक्त थाना गजरौला के मु0अ0सं0 415/26, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। ### **पुलिस टीम** व0उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 अंकुर मलिक, हे0का0 420 रोहित, का0 1013 यतेन्द्र, का0 1045 सोनू, का0 1035 पंकज एवं का0 348 हैदर अली, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
    1
    लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए
**प्रेस नोट – थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा**
**आज लूट की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त व 02 बाल अपचारी पकड़े गए**
दिनांक 16.07.2026 को वादी कौशल पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ग्राम मटीपुरा, थाना रहरा, जनपद अमरोहा के पिता से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** एवं ₹30,000 की लूट की घटना के संबंध में थाना हसनपुर पर मु0अ0सं0 **446/26**, धारा **309(6), 317(2), 61(2) बीएनएस** पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 28.09.2026 की रात्रि में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रखेड़ा से बिजौरा जाने वाले रास्ते से **साहिल पुत्र अहसान, विष्णु पुत्र देवेन्द्र तथा 02 बाल अपचारियों** को पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल का चैसिस बरामद किया गया।
**पूछताछ में** अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि देशी शराब के ठेके के सेल्समैन द्वारा रोजाना कैश लेकर मोटरसाइकिल से घर जाने की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कनेटा मोड़ के पास सेल्समैन की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर ₹30,000 एवं मोटरसाइकिल लूट ली थी। बाद में मोटरसाइकिल को तोड़कर उसके पार्ट्स लगभग ₹11,000 में कबाड़ी को बेच दिए तथा चैसिस को खेत में बने कुएं में छिपा दिया था।
### **गिरफ्तार अभियुक्त**
1. साहिल पुत्र अहसान, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना गजरौला, अमरोहा, उम्र 19 वर्ष।
2. विष्णु पुत्र देवेन्द्र, निवासी ग्राम रखेड़ा, थाना हसनपुर, अमरोहा, उम्र करीब 21 वर्ष।
3. 02 बाल अपचारी।
### **बरामदगी**
* मोटरसाइकिल नं0 **UP23AN5150** का चैसिस नं0 **MBLHAW235PGM00583**
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0 **UP23AW1285**
* **₹11,000 नगद**
### **आपराधिक इतिहास**
अभियुक्त साहिल एवं विष्णु के विरुद्ध थाना हसनपुर के मु0अ0सं0 446/26 के अतिरिक्त थाना गजरौला के मु0अ0सं0 415/26, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।
### **पुलिस टीम**
व0उ0नि0 अमित कुमार, उ0नि0 अंकुर मलिक, हे0का0 420 रोहित, का0 1013 यतेन्द्र, का0 1045 सोनू, का0 1035 पंकज एवं का0 348 हैदर अली, थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अलीगढ़ 29 सितंबर रजनी रावत। कठपुला फ्लाईओवर का ₹2.50 करोड़ की लागत से भारत दर्शन थीम पर सौंदर्यीकरण शुरू। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया। अलीगढ़ 29 सितंबर रजनी रावत। कठपुला फ्लाईओवर का ₹2.50 करोड़ की लागत से भारत दर्शन थीम पर सौंदर्यीकरण शुरू। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया।
    1
    अलीगढ़ 29 सितंबर रजनी रावत। कठपुला फ्लाईओवर का ₹2.50 करोड़ की लागत से भारत दर्शन थीम पर सौंदर्यीकरण शुरू। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया।


अलीगढ़ 29 सितंबर रजनी रावत। कठपुला फ्लाईओवर का ₹2.50 करोड़ की लागत से भारत दर्शन थीम पर सौंदर्यीकरण शुरू। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन किया।
    user_Rajni Rawat
    Rajni Rawat
    Nurse कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संविदा ANM ने CMO कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग संविदा ANM ने CMO कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग संभल। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा पर कार्यरत एएनएम ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए स्थायीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रही एएनएम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन मिल रहा है। उनका कहना है कि जिम्मेदारियां और कार्य लगभग समान होने के बावजूद वेतन और सेवा सुविधाओं में अंतर है। एएनएम ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विभागीय योजनाओं के संचालन से लेकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को स्थायित्व और पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान एएनएम ने समान कार्य के लिए समान वेतन, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं तथा संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने मांगों के संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की। एएनएम का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सेवा में स्थायित्व मिल सके। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
    1
    संविदा ANM ने CMO कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग

संविदा ANM ने CMO कार्यालय पर किया प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग
संभल। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संविदा पर कार्यरत एएनएम ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हुए स्थायीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही एएनएम का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन मिल रहा है। उनका कहना है कि जिम्मेदारियां और कार्य लगभग समान होने के बावजूद वेतन और सेवा सुविधाओं में अंतर है।
एएनएम ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विभागीय योजनाओं के संचालन से लेकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को स्थायित्व और पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान एएनएम ने समान कार्य के लिए समान वेतन, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं तथा संविदा कर्मचारियों को स्थायी किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने मांगों के संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
एएनएम का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सरकार को ठोस निर्णय लेना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा और सेवा में स्थायित्व मिल सके। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली गजरौला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर गजरौला नगर में देशभक्ति के रंग में रंगी एक विशाल युवा रैली का आयोजन किया गया। नगर में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस युवा रैली का आयोजन युवा नेता वंश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक पहुंचे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता गजरौला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल रैली निकालते युवा रहेगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यु वाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़गवंशी, प्रमोद सागर, रोहित शर्मा, डॉ. रवि भूषण, वाशु शर्मा, भार्गव चौधरी, कपिल भटनागर, हिमांशु चौधरी, नरेश यादव, कपिल शर्मा, वरुण, कार्तिक पांडेय, विशाल कुमार, निशात शर्मा, माथुर कुमार, निगम वर्मा, अमित भाटी, कुलदीप प्रधान, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली
गजरौला में गूंजा इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर निकली विशाल युवा रैली
गजरौला। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर गजरौला नगर में देशभक्ति के रंग में रंगी एक विशाल युवा रैली का आयोजन किया गया। नगर में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ पूरे नगर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। इस युवा रैली का आयोजन युवा नेता वंश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक पहुंचे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता
गजरौला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल रैली निकालते युवा
रहेगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यु वाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और नशा मुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल
खड़गवंशी, प्रमोद सागर, रोहित शर्मा, डॉ. रवि भूषण, वाशु शर्मा, भार्गव चौधरी, कपिल भटनागर, हिमांशु चौधरी, नरेश यादव, कपिल शर्मा, वरुण, कार्तिक पांडेय, विशाल कुमार, निशात शर्मा, माथुर कुमार, निगम वर्मा, अमित भाटी, कुलदीप प्रधान, रोहित चौधरी सहित सैकड़ों युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। करीब ₹2.50 करोड़ की लागत से इसे भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्मारकों की प्रतिकृतियां, हरियाली और आकर्षक कलाकृतियां शामिल होंगी। कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। करीब ₹2.50 करोड़ की लागत से इसे भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्मारकों की प्रतिकृतियां, हरियाली और आकर्षक कलाकृतियां शामिल होंगी।
    1
    कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण
अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। करीब ₹2.50 करोड़ की लागत से इसे भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्मारकों की प्रतिकृतियां, हरियाली और आकर्षक कलाकृतियां शामिल होंगी।
कठपुला फ्लाईओवर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण
अलीगढ़ के ब्रिटिशकालीन कठपुला फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया। करीब ₹2.50 करोड़ की लागत से इसे भारत दर्शन थीम पर विकसित किया जाएगा, जिसमें स्मारकों की प्रतिकृतियां, हरियाली और आकर्षक कलाकृतियां शामिल होंगी।
    user_Patrakaar
    Patrakaar
    Lawyer कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.