होली पर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, सविना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर सहित 3 बदमाश गिरफ्तार, 2 तलवार व 1 चाकू जब्त उदयपुर। होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी के बीच थाना सविना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तलवार और एक चाकू जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थानाधिकारी सविना मय टीम ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दहशत फैलाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैलाश (निवासी बलीचा बाईपास), जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स (निवासी महाराज का अखाड़ा, सविना) तथा गौरव सिंह (निवासी कालका माता रोड, पायडा) को गिरफ्तार किया। इनमें जयप्रकाश उर्फ प्रिन्स आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

- Post by Lake City News Rajasthan1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना परिसर खुशियों के रंगों से सराबोर नजर आया। थानाधिकारी (सीआई) पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी। थाना परिसर में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में जवानों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। साथ ही विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहने वाले जवानों के चेहरों पर इस उत्सव के दौरान एक अलग ही मुस्कान व उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार हमारे जीवन में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा की बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर एकता के सूत्र में बंधने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन पुलिस परिवार के लिए आपसी सामंजस्य बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस दौरान थाने के समस्त स्टाफ ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया।1
- खाखड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विवाद, भेदभाव के आरोप लेकर एसडीएम के पास पहुंचे ग्रामीण1
- विधायक जीनगर ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे होली का त्यौहार मनाया अपनों सांग खेली आत्मीय होली1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- सिरोही। नेशनल हाईवे पर पालड़ी एम के पास एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज की एक बस स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां लगे पोल से टकरा गई। हादसा बागसिन कट के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक डगमगाई और चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल पालड़ी एम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया । हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- पाली जीले के रानी थाना क्षेत्र में स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी हुआ शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। यह घटना 2-3 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को प्रताप बाजार, रानी में हुई थी।1
- 📌 शिक्षा विभाग ने आरटीई (Right to Education) के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25% निशुल्क सीटों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को अब 10 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। पहले यह तारीख 4 मार्च थी, जो अब बढ़ाई गई है ताकि अधिक अभिभावक अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकें। 📊 पिछले 13 दिनों में लगभग 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन कई परिवार अभी भी आवेदन नहीं कर पाए थे। इसीलिए सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाई है ताकि वे भी आवेदन कर सकें। 🧑🏫 आरटीई के तहत नर्सरी से लेकर कक्षा-1 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं और अभिभावक अब 10 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं। 👉 यह निर्णय उन अभिभावकों के लिए बड़ी राहत देने वाला है जो पहले तय तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे। अगर आप चाहते हैं, तो मैं आरटीई फॉर्म भरने का लिंक और जरूरी दस्तावेजों की सूची भी दे सकता हूँ ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें1