टप्पल क्षेत्र में छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग के आरोप में घर में घुसकर हमला कर मारपीट पति सहित तीन घायलपीड़िता ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया घर में घुसकर हमला, पति समेत तीन घायल—छेड़छाड़ व ब्लैकमेलिंग का भी आरोपl थाना टप्पल क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश और कथित छेड़छाड़- ब्लैकमेलिंग के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता प्रियंका (पत्नी नीरज), निवासी गांव सिमरोटी थाना टप्पल , ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का ही बसंत पुत्र मनवीर काफी समय से उसे इंस्टाग्राम पर संपर्क कर अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा था तथा ब्लैकमेल कर मिलने का दबाव बना रहा था। जब उसने मिलने से इनकार किया तो आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी परिवार को देने के बाद सास-ससुर ने आरोपी के घर जाकर शिकायत भी की थी। इसके बाद 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आया। आरोप है कि घर में घुसते ही हमलावरों ने उसके पति नीरज को पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर पीड़िता और उसके चाचा-ससुर को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी जमीन पर पटक-पटककर लाठी-डंडों से पीटा गया। हमले में नीरज के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो लोग भी घायल हुए हैं।घायलों को पहले सीएचसी टप्पल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल, अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर हमला, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर नामजद बसंत मनवीर प्रताप डालचंद व 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- डीएस डिग्री कॉलेज के सामने घर में लगी अचानक आग, घर में आग लगने से लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख, आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगा बताया जा रहा है,अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके के DS कॉलेज के सामने की घटना।2
- थाना क्षेत्र के अन्नी चौराहे मयंक कोल्ड के बराबर में जा रही बेल गाड़ी को डीसीएम ने मारी टकर बेल की मौत परिजनों ने काटा हंगामा भरपाई करने की मांग1
- Post by Trilok Varshney4
- Post by Kapil dev Kumar jadon1
- थाना गोंडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही गुड्डू उर्फ हरिंदर पुत्र जवाहर सिंह निवासी मांती बसई थाना गोंडा को अवैध तमंचा 315 बोर के सहित गोंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल1
- Post by Pankaj Gautam soshal midiya4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- थाना क्षेत्र के अन्नी चौराहे मयंक कोल्ड के बराबर में जा रही बेल गाड़ी को डीसीएम ने मारी टकर बेल की मौत परिजनों ने काटा हंगामा2