logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसेलाब हरिद्वार: “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, 8000 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी जन-जागरूकता का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है। 07 मार्च 2026 से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में न्याय संहिता से जुड़े प्रमुख प्रावधानों, तकनीकी नवाचारों और नागरिक अधिकारों से संबंधित जानकारी को सरल, रोचक और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रदर्शनी के चौथे दिन 10 मार्च 2026 को रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ITBP, BSF, NCB और NIA जैसी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भी न्याय संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही PTC नरेंद्रनगर, ATC हरिद्वार और SDRF के युवा आपदा मित्रों ने आपदा प्रबंधन और कानून के बीच समन्वय को समझा। वहीं शांतिकुंज, PMS स्कूल के छात्र-छात्राओं, हरिद्वार और देहरादून के स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 3500 आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी को लेकर आम जनता में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। आयोजन के शुभारंभ से अब तक 8000 से अधिक लोग इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का हिस्सा बन चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि समाज के हर वर्ग में न्याय संहिता को समझने के प्रति गहरी रुचि और सकारात्मक दृष्टिकोण है। प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटकों का भी लगातार मंचन किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पीड़ित-केंद्रित न्याय, Zero-FIR और पारदर्शी विवेचना जैसे विषयों को प्रभावशाली और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे आगंतुकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। यह प्रदर्शनी 11 मार्च 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचकर न्याय संहिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें और इस जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें।

9 hrs ago
user_A Bharat News 10
A Bharat News 10
Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
9 hrs ago
76a9e7ea-a392-4d11-b117-3288355d8b38

हरिद्वार न्याय संहिता प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसेलाब हरिद्वार: “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब, 8000 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ हरिद्वार के बैरागी कैंप में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी जन-जागरूकता का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है। 07 मार्च 2026 से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में न्याय संहिता से जुड़े प्रमुख प्रावधानों, तकनीकी नवाचारों और नागरिक अधिकारों से संबंधित जानकारी को सरल, रोचक और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रदर्शनी के चौथे दिन 10 मार्च 2026 को रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ITBP, BSF, NCB और NIA जैसी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भी न्याय संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही PTC नरेंद्रनगर, ATC हरिद्वार और SDRF के युवा आपदा मित्रों ने आपदा प्रबंधन और कानून के बीच समन्वय को समझा। वहीं शांतिकुंज, PMS स्कूल के छात्र-छात्राओं, हरिद्वार और देहरादून के स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 3500 आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। प्रदर्शनी को लेकर आम जनता में लगातार उत्साह बढ़ रहा है। आयोजन के शुभारंभ से अब तक 8000 से अधिक लोग इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का हिस्सा बन चुके हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि समाज के हर वर्ग में न्याय संहिता को समझने के प्रति गहरी रुचि और सकारात्मक दृष्टिकोण है। प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटकों का भी लगातार मंचन किया जा रहा है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से पीड़ित-केंद्रित न्याय, Zero-FIR और पारदर्शी विवेचना जैसे विषयों को प्रभावशाली और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे आगंतुकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। यह प्रदर्शनी 11 मार्च 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचकर न्याय संहिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें और इस जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • बढ़ेड़ी राजपुताना में हाफ़िज़ साहब की दरगाह पर मौला अली अलैहिस्सलाम की वफ़ात पर अकीदतमंदों ने पेश किया जिक्र-ए-अली और दुरूदो-सलाम बढ़ेड़ी राजपुताना स्थित दरगाह हाफ़िज़ साहब पर Ali ibn Abi Talib मौला अली अलैहिस्सलाम की वफ़ात के मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने दरगाह पर हाज़िरी लगाई और जिक्र-ए-अली तथा दुरूदो-सलाम का नज़रा **Prophet Muhammad हज़रत मोहम्मद ﷺ की बारगाह-ए-रिसालत में पेश किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद उलेमा-ए-कराम ने मौला अली अलैहिस्सलाम की जिंदगी, उनकी बहादुरी, इल्म और इंसाफ के पैगाम पर रोशनी डाली। उलेमा ने कहा कि मौला अली की जिंदगी इंसानियत, सच्चाई और न्याय का बेहतरीन नमूना है, जिससे आज भी पूरी उम्मत को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जिक्र-ए-अली की महफिल सजाई गई, जिसमें अकीदतमंदों ने बड़े अदब और एहतराम के साथ दुरूदो-सलाम पढ़कर अपनी अकीदत पेश की। साथ ही मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं भी की गईं। दरगाह परिसर में कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का माहौल रहा। आयोजन के अंत में मौजूद लोगों को तबर्रुक भी वितरित किया गया।
    1
    बढ़ेड़ी राजपुताना में हाफ़िज़ साहब की दरगाह पर मौला अली अलैहिस्सलाम की वफ़ात पर अकीदतमंदों ने पेश किया जिक्र-ए-अली और दुरूदो-सलाम
बढ़ेड़ी राजपुताना स्थित दरगाह हाफ़िज़ साहब पर Ali ibn Abi Talib मौला अली अलैहिस्सलाम की वफ़ात के मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने दरगाह पर हाज़िरी लगाई और जिक्र-ए-अली तथा दुरूदो-सलाम का नज़रा **Prophet Muhammad हज़रत मोहम्मद ﷺ की बारगाह-ए-रिसालत में पेश किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद उलेमा-ए-कराम ने मौला अली अलैहिस्सलाम की जिंदगी, उनकी बहादुरी, इल्म और इंसाफ के पैगाम पर रोशनी डाली। उलेमा ने कहा कि मौला अली की जिंदगी इंसानियत, सच्चाई और न्याय का बेहतरीन नमूना है, जिससे आज भी पूरी उम्मत को सीख लेनी चाहिए।
इस मौके पर जिक्र-ए-अली की महफिल सजाई गई, जिसमें अकीदतमंदों ने बड़े अदब और एहतराम के साथ दुरूदो-सलाम पढ़कर अपनी अकीदत पेश की। साथ ही मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं भी की गईं।
दरगाह परिसर में कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और शांति का माहौल रहा। आयोजन के अंत में मौजूद लोगों को तबर्रुक भी वितरित किया गया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    36 min ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों मौसम असामान्य रूप से बदला नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादलों की मौजूदगी के कारण आसमान में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में तो पिछले दो दिनों से सुबह दिसंबर की तरह धुंध देखने को मिल रही है। हालांकि फिलहाल बारिश कहीं दर्ज नहीं की गई है और तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में अभी आंशिक बादल बने रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रह सकता है।
    1
    उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों मौसम असामान्य रूप से बदला नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादलों की मौजूदगी के कारण आसमान में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
हरिद्वार में तो पिछले दो दिनों से सुबह दिसंबर की तरह धुंध देखने को मिल रही है।
हालांकि फिलहाल  बारिश कहीं दर्ज नहीं की गई है और तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में अभी आंशिक बादल बने रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह  मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रह सकता है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • 🚨 हरिद्वार में बिना सत्यापन रहने वालों पर पुलिस का शिकंजा 🔴 1500 लोगों की जांच, 260 मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालकों पर 26 लाख का चालान ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार, 11 मार्च 2026। तीर्थनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ा और सख्त सत्यापन अभियान चलाया। थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे मजदूरों, कर्मचारियों, किरायेदारों तथा फड़-ठेली संचालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गईं। 🔎 होटल, धर्मशाला और कॉलोनियों में पुलिस की अचानक जांच अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम, आवासीय कॉलोनियों और किराए के मकानों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा रहने वाले व्यक्तियों की मौके पर ही जांच और सत्यापन किया। जांच में यह भी सामने आया कि कई मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालक बिना सत्यापन के ही कर्मचारियों और किरायेदारों को रखे हुए थे। ⚡ 1500 लोगों का सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं जिन मकान मालिकों, होटल संचालकों और धर्मशाला प्रबंधकों ने कर्मचारियों या किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा-83 के तहत 260 चालान करते हुए ₹26,00,000 (छब्बीस लाख रुपये) का कोर्ट चालान किया है और संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है। ⚠️ तीर्थनगरी की सुरक्षा से समझौता नहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराना कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है। 📢 मकान मालिकों को सख्त चेतावनी पुलिस ने मकान मालिकों, होटल संचालकों और संस्थानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किरायेदारों, नौकरों और कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🚔 अभियान जारी रहेगा कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य तीर्थनगरी में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाना और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हरिद्वार में बिना सत्यापन रह रहे लोगों और उन्हें शरण देने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
    4
    🚨 हरिद्वार में बिना सत्यापन रहने वालों पर पुलिस का शिकंजा
🔴 1500 लोगों की जांच, 260 मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालकों पर 26 लाख का चालान
✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़
हरिद्वार, 11 मार्च 2026।
तीर्थनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ा और सख्त सत्यापन अभियान चलाया। थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे मजदूरों, कर्मचारियों, किरायेदारों तथा फड़-ठेली संचालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गईं।
🔎 होटल, धर्मशाला और कॉलोनियों में पुलिस की अचानक जांच
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम, आवासीय कॉलोनियों और किराए के मकानों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा रहने वाले व्यक्तियों की मौके पर ही जांच और सत्यापन किया।
जांच में यह भी सामने आया कि कई मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालक बिना सत्यापन के ही कर्मचारियों और किरायेदारों को रखे हुए थे।
⚡ 1500 लोगों का सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
विशेष अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं जिन मकान मालिकों, होटल संचालकों और धर्मशाला प्रबंधकों ने कर्मचारियों या किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा-83 के तहत 260 चालान करते हुए ₹26,00,000 (छब्बीस लाख रुपये) का कोर्ट चालान किया है और संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है।
⚠️ तीर्थनगरी की सुरक्षा से समझौता नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराना कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है।
📢 मकान मालिकों को सख्त चेतावनी
पुलिस ने मकान मालिकों, होटल संचालकों और संस्थानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किरायेदारों, नौकरों और कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🚔 अभियान जारी रहेगा
कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य तीर्थनगरी में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाना और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हरिद्वार में बिना सत्यापन रह रहे लोगों और उन्हें शरण देने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • 5 अप्रेल को तीन मंदिरों मे होंगी भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति की स्थापना Mintoo Kashyap ने खानपुर विधायक Umesh Kumar को किया आभार व्यत।
    1
    5 अप्रेल को तीन मंदिरों मे होंगी भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति की स्थापना Mintoo Kashyap ने खानपुर विधायक Umesh Kumar को किया आभार व्यत।
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • The Aman Times हर्रा वाला/डोईवाला से खबर हैं _ देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार परवीन (2 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा को टैक्सी चालक अनुराग निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा ने अपनी टैक्सी से कुचल दिया। चालक घायल बच्चे को लेकर खुद रायपुर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। वहीं टैक्सी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में FIR संख्या 62/26 धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    1
    The Aman Times 
हर्रा वाला/डोईवाला से खबर हैं _
देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार परवीन (2 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा को टैक्सी चालक अनुराग निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा ने अपनी टैक्सी से कुचल दिया। 
चालक घायल बच्चे को लेकर खुद रायपुर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। वहीं टैक्सी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामले में मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में FIR संख्या 62/26 धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • रुड़की शहर वासियों से अपील अपना जुगाड़ खुद करें... बेचारे भले आदमी को मेयर (मेयर पति)बनाकर फंसा दिया रुड़की की जनता ने...
    1
    रुड़की शहर वासियों से अपील अपना जुगाड़ खुद करें... बेचारे भले आदमी को मेयर (मेयर पति)बनाकर फंसा दिया रुड़की की जनता ने...
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 🔴 हरकी पैड़ी से कनखल तक एनएमसीजी की विशेषज्ञ टीम का निरीक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन पर हुआ मंथन 🔴 कुंभ मेले में स्वच्छता सबसे बड़ी चुनौती, 6 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की तैयारी 🔴 करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले गंगा की पवित्रता बचाने की रणनीति पर प्रशासन सक्रिय ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से हरिद्वार, 11 मार्च 2026। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल हरिद्वार कुंभ मेला की तैयारियां अब तेज होती दिखाई दे रही हैं। आगामी वर्ष कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा है। इसी कड़ी में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। टीम ने मेला प्रशासन के साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और सैनिटेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। 🔹 हरकी पैड़ी से बैरागी कैंप तक जमीन पर उतरी जांच एनएमसीजी की टीम ने मेला प्रशासन, नगर निगम और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा और गौरीशंकर जैसे प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान इन क्षेत्रों में आगामी कुंभ मेले के दौरान कचरा प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और सफाई सुविधाओं की वर्तमान स्थिति तथा प्रस्तावित व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया गया। 🔹 गंगा की पवित्रता बचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज नियंत्रण और पर्याप्त शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है, जिसके लिए वैज्ञानिक और प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है। 🔹 वैज्ञानिक तकनीक और कुंभ के अनुभव से बनेगी रणनीति बैठक के दौरान एनएमसीजी के विशेषज्ञों ने नई तकनीकों, विभिन्न शोध अध्ययनों और प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को साझा किया। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि मेला क्षेत्र में कूड़ेदान, कचरा संग्रहण केंद्र, अपशिष्ट परिवहन व्यवस्था और अस्थायी शिविरों में कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि गंगा में प्रदूषण का खतरा कम किया जा सके। 🔹 6 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव कुंभ मेले के दौरान बढ़ने वाले सीवरेज दबाव को देखते हुए 06 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) स्थापित करने की योजना भी प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सेप्टेज प्रबंधन, घाटों की नियमित सफाई और कचरा पृथक्करण की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। 🔹 विशेषज्ञों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई अहम बैठक इस दौरान विशेषज्ञ टीम में टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के प्रो. शलीन सिंघल, होकाईडो यूनिवर्सिटी जापान के प्रो. राम अवतार, आईआईटी बीएचयू के रिसर्च एसोसिएट डॉ. तरुण यादव, तथा स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा उत्तराखंड के आरबीएम डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव शामिल रहे। बैठक में नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त नंदन सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल, तथा पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक (गंगा) मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 🔎 सवाल जो अब भी खड़े हैं हरिद्वार की पहचान गंगा की पवित्रता और कुंभ की आस्था से जुड़ी है। लेकिन हर कुंभ में करोड़ों लोगों की भीड़ के बीच स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होती रही है। अब सवाल यह है कि बैठकों और योजनाओं के बाद क्या इस बार व्यवस्थाएं वास्तव में जमीन पर उतर पाएंगी, या फिर गंगा की निर्मलता केवल कागजों और बैठकों तक ही सीमित रह जाएगी। ✍️ स्वतंत्र पत्रकार – रामेश्वर गौड़
    3
    🔴 हरकी पैड़ी से कनखल तक एनएमसीजी की विशेषज्ञ टीम का निरीक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन पर हुआ मंथन
🔴 कुंभ मेले में स्वच्छता सबसे बड़ी चुनौती, 6 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की तैयारी
🔴 करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन से पहले गंगा की पवित्रता बचाने की रणनीति पर प्रशासन सक्रिय
✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
हरिद्वार, 11 मार्च 2026।
विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल हरिद्वार कुंभ मेला की तैयारियां अब तेज होती दिखाई दे रही हैं। आगामी वर्ष कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा है।
इसी कड़ी में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। टीम ने मेला प्रशासन के साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और सैनिटेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की।
🔹 हरकी पैड़ी से बैरागी कैंप तक जमीन पर उतरी जांच
एनएमसीजी की टीम ने मेला प्रशासन, नगर निगम और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा और गौरीशंकर जैसे प्रमुख क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान इन क्षेत्रों में आगामी कुंभ मेले के दौरान कचरा प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और सफाई सुविधाओं की वर्तमान स्थिति तथा प्रस्तावित व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया गया।
🔹 गंगा की पवित्रता बचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती
निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने स्पष्ट कहा कि कुंभ मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होगी।
उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज नियंत्रण और पर्याप्त शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है, जिसके लिए वैज्ञानिक और प्रभावी रणनीति तैयार की जा रही है।
🔹 वैज्ञानिक तकनीक और कुंभ के अनुभव से बनेगी रणनीति
बैठक के दौरान एनएमसीजी के विशेषज्ञों ने नई तकनीकों, विभिन्न शोध अध्ययनों और प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को साझा किया।
विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि मेला क्षेत्र में कूड़ेदान, कचरा संग्रहण केंद्र, अपशिष्ट परिवहन व्यवस्था और अस्थायी शिविरों में कचरा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि गंगा में प्रदूषण का खतरा कम किया जा सके।
🔹 6 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव
कुंभ मेले के दौरान बढ़ने वाले सीवरेज दबाव को देखते हुए 06 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) स्थापित करने की योजना भी प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सेप्टेज प्रबंधन, घाटों की नियमित सफाई और कचरा पृथक्करण की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
🔹 विशेषज्ञों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई अहम बैठक
इस दौरान विशेषज्ञ टीम में टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के प्रो. शलीन सिंघल, होकाईडो यूनिवर्सिटी जापान के प्रो. राम अवतार, आईआईटी बीएचयू के रिसर्च एसोसिएट डॉ. तरुण यादव, तथा स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा उत्तराखंड के आरबीएम डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव शामिल रहे।
बैठक में नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त नंदन सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल, तथा पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक (गंगा) मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
🔎 सवाल जो अब भी खड़े हैं
हरिद्वार की पहचान गंगा की पवित्रता और कुंभ की आस्था से जुड़ी है। लेकिन हर कुंभ में करोड़ों लोगों की भीड़ के बीच स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होती रही है।
अब सवाल यह है कि बैठकों और योजनाओं के बाद क्या इस बार व्यवस्थाएं वास्तव में जमीन पर उतर पाएंगी, या फिर गंगा की निर्मलता केवल कागजों और बैठकों तक ही सीमित रह जाएगी।
✍️ स्वतंत्र पत्रकार – रामेश्वर गौड़
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.