शामली। गैर जमानती वारंटी में फरार अभियुक्त दबोचा, कोतवाली पुलिस को सफलता थाना कोतवाली शामली पुलिस ने न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली शामली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हाशिम पुत्र मोहम्मद अली, निवासी मोहल्ला आजाद चौक, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
शामली। गैर जमानती वारंटी में फरार अभियुक्त दबोचा, कोतवाली पुलिस को सफलता थाना कोतवाली शामली पुलिस ने न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली शामली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हाशिम पुत्र मोहम्मद अली, निवासी मोहल्ला आजाद चौक, थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, विषय: “वर्तमान परिवेश में क्षत्रिय समाज की भूमिका” विषय पर आयोजित कार्यक्रम आज जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा “वर्तमान परिवेश में क्षत्रिय समाज की भूमिका” विषय पर एक भव्य एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जनपद मुजफ्फरनगर से जिलाध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री समर ठाकुर एवं जिला उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में वर्तमान सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा UGC के काले कानून का जोर-शोर से विरोध व्यक्त किया। उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जिलाध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह को सम्मानित भी किया गया, जो उनके समाज के प्रति समर्पण एवं सक्रिय योगदान का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे: कुंवर हरिवंश सिंह – राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राघवेंद्र सिंह ‘राजू’ जी – राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्री सुखबीर सिंह भदौरिया जी – राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अजय प्रकाश राठौड़ – सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर देवेंद्र सिंह – प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह – प्रदेश महामंत्री श्री अजय सिंह राठौड़ – प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री राजेंद्र सिंह – जिला अध्यक्ष, रामपुर श्री अतुल सिंह – जिला अध्यक्ष (युवा), रामपुर श्री महाराज सिंह जी – सदस्य, विधान परिषद ठाकुर एन.पी. सिंह – राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यक्रम का समापन समाज के उत्थान, एकता एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।1
- Post by Aviraj Rathi1
- मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अप्रैल 2026 को बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के शिव चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 5 अप्रैल 2026 को एक विशाल धार्मिक आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से सनातन धर्म के अनुयायी शामिल होंगे। वहीं 7 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली सीता चौक पर विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है इन सभी कार्यक्रमों में मथुरा के फलहारी महाराज, दिनेश शर्मा जी, आचार्य मदन जी महाराज, अजय दादा और माधवानंद सरस्वती जी महाराज सहित कई संत-महात्मा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय पुरस्कार अध्यक्ष साक्षी वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कपिल कश्यप, संदीप मित्तल, अजय कृष्ण शास्त्री, सोना सिंह, युवा नगर अध्यक्ष शिव ठाकुर, विनोद प्रजापति, सावन प्रजापति, टीटू प्रजापति सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रमों को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं।2
- मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल में दिनांक 29 मार्च 2026 को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान उप निरीक्षक श्री राजेश शर्मा, कांस्टेबल राहुल गिरी, महिला कांस्टेबल रवीना एवं महिला पीआरडी ज्योति मौजूद रहीं।1
- बताया जा रहा है कि एक सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हो गया!! आखिर मुजफ्फरनगर में ओवरलोड वाहनों पर लगाम क्यों नहीं!! धड़ल्ले से बेवकूफ दौड़ रहे हैं ओवरलोड वाहन, और लगातार सड़क हादसों मे भी हों रहा है इजाफा!!1
- Post by VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन1
- इकरा हसन का सवाल में क्या जनता आने वाले चुनाव में रंगी या नहीं1
- मुजफ्फरनगर। जनपद में वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चरथावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में दिनांक 29 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-02 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वादा पुत्र मोहम्मद युनुस (उम्र करीब 40 वर्ष) तथा इरफान पुत्र रज्जाक (उम्र करीब 55 वर्ष) निवासीगण ग्राम कुल्हेड़ी, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वाद संख्या 3133/9/15, धारा 3/8 गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त वादा के खिलाफ पूर्व में गौवध अधिनियम सहित गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त इरफान के खिलाफ मारपीट, धमकी और गौवध अधिनियम समेत कई मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को नियत तिथि 31 मार्च 2026 से पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक नन्द किशोर शर्मा, हेड कांस्टेबल जोगिन्दर नागर, कांस्टेबल दीपक कुमार एवं कांस्टेबल दीपक कुमार।1
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन1