आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद ही होगा वेतन आहरण : डीएम* *हाजिरी में अब नहीं चलेगी ‘कागजी कलम’, ऑनलाइन अटेंडेंस से ही खुलेगा वेतन का रास्ता* *आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद ही होगा वेतन आहरण : डीएम* *हाजिरी में अब नहीं चलेगी ‘कागजी कलम’, ऑनलाइन अटेंडेंस से ही खुलेगा वेतन का रास्ता* *पीडब्ल्यूडी दफ्तर में डीएम का औचक निरीक्षण, उपस्थिति पंजिका से लेकर कर्मचारियों की मौके पर मौजूदगी तक परखी फील्ड स्टाफ के लिए भ्रमण पंजिका अनिवार्य* लखीमपुर खीरी, 25 अगस्त। सरकारी दफ्तरों में अब सिर्फ उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर से काम नहीं चलेगा। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने साफ कर दिया है कि आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज होने के बाद ही वेतन आहरण की कार्रवाई होगी। मंगलवार को उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में अचानक पहुंचकर न सिर्फ अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति परखी, बल्कि कार्यालयीय अनुशासन की भी बारीकी से जांच की। डीएम ने प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-एक और निर्माण खंड-तीन के कार्यालयों का क्रमवार निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारियों को उन्होंने अपने सामने बुलाकर वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन किया। कहा कि केवल पंजिका में हस्ताक्षर करना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक अधिकारी- कर्मचारी को अपने मोबाइल से आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करनी होगी। *फील्ड में जाने से पहले ऑनलाइन हाजिरी जरूरी* डीएम ने फील्ड में तैनात सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं और अन्य कार्मिकों के लिए भी व्यवस्था स्पष्ट कर दी। उन्होंने निर्देश दिया कि फील्ड पर रवाना होने से पहले कार्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके बाद भ्रमण पंजिका में पूरा विवरण अंकित कर ही फील्ड में जाना होगा। किसी प्लांट अथवा अन्य स्थल के निरीक्षण के लिए जाने पर भ्रमण का विवरण एक दिन पहले पंजिका में दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अधिकारियों -कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और अनुशासन प्रशासन की प्राथमिकता है। आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस से कार्मिकों की वास्तविक उपस्थिति की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी। *बिना कार्यालय आए नहीं लगेगी ऑनलाइन हाजिरी* डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला सूचना विज्ञान केंद्र के माध्यम से सभी कार्मिकों का आवश्यक डाटा फीड कराते हुए आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना कार्यालय आए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की जा सकेगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित व्यवस्था का गंभीरता से पालन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता तरूणेन्द्र त्रिपाठी, अनिल कुमार यादव, केके झा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि डीएम अंजनी कुमार सिंह स्वयं भी कलेक्ट्रेट में आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करते हैं।

- नेपाल में भोटेकोशी नदी का तांडव, भीषण बाढ़ में 291 विदेशी लापता, 105 भारतीय शामिल नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड, 7 की मौत; 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी नागरिक लापता नेपाल में कुदरत का कहर! भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़, सैकड़ों लोग लापता कैलाश मानसरोवर यात्रा पर संकट! नेपाल बाढ़ में करीब 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़, पुल-सड़कें बहीं; भारतीय यात्रियों को लेकर बढ़ी चिंता भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से तबाही, 7 की मौत; सैकड़ों लोगों से संपर्क टूटा1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मां. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत 107 Startups को हम विभिन्न प्रोत्साहनों से जोड़ रहे हैं। साथ ही, 9 Incubators को भी प्रोत्साहन का लाभमिल रहा है। आज इसी पॉलिसी के अंतर्गत हम 12 नए Incubators को भी मान्यता प्रदान कर रहे हैं।1
- नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ के बाद तबाही का भयावह मंजर सामने आया है। चारों तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा Nepal Flood — है और कई इमारतें पूरी तरह बह गई हैं। हालात देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस मलबे के नीचे कितनी जिंदगियां दबी होंगी, जो समय रहते बाहर नहीं निकल पाईं। रसुवा में हुई इस भीषण तबाही का दृश्य उत्तराखंड के धराली हादसे की याद दिला रहा है।1
- बेहजम चौराहे पर रक्षाबंधन के दिन लगा जाम, पुलिस व्यवस्था नदारद ASTv24 digital शाहिद लखाही बेहजम। रक्षाबंधन पर्व पर बेहजम चौराहे पर वाहनों और राहगीरों की भारी भीड़ के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात प्रभावित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि त्योहार के दौरान चौराहे पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती नजर नहीं आई। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि जाम के दौरान कोई अप्रिय घटना या हादसा हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। स्थानीय लोगों ने त्योहारों के दौरान बेहजम चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।1
- रक्षाबंधन से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता, बोले—सूरज की सुरक्षित बरामदगी तक हरसंभव प्रयास जारी रहेगा रक्षाबंधन से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता, बोले—सूरज की सुरक्षित बरामदगी तक हरसंभव प्रयास जारी रहेगा संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) टेहरा शहरी निवासी लापता सूरज कुमार के परिवार की पीड़ा और चिंता के बीच समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता उसके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पत्नी और मां से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के पर्व से पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचे रवि गुप्ता ने राशन सामग्री, मिठाई, राखी तथा नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें और उनकी हरसंभव सहायता के लिए वह उनके साथ खड़े हैं। रवि गुप्ता ने कहा कि “पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोग मेरे अपने परिवार की तरह हैं। मैं कोई बाहरी नहीं, बल्कि इस क्षेत्र का बेटा हूं। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे।” उन्होंने कहा कि लापता सूरज की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि सूरज की तलाश और उसकी सुरक्षित बरामदगी को लेकर प्रशासन के स्तर पर लगातार प्रयास किए जाने चाहिए और इस मामले में वह भी अपनी ओर से पूरी मदद करेंगे। रक्षाबंधन से पहले मिली इस सहायता से भावुक हुआ परिवार, वहीं रवि गुप्ता के सहयोग से परिजनों को कठिन समय में संबल मिला। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और उनकी सहायता करने के इस प्रयास की सराहना की।3
- *_बेहजम कस्बे में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी का किया गया प्रयास रहा असफल_ *_बेहजम कस्बे में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी का किया गया प्रयास रहा असफल_ * _बीती रात नीमगांव रोड निकट पशु बाजार के पास गल्ले के गोदाम में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंध लगाने का किया गया प्रयास वहीं पर रोड के दूसरे साइड में प्रदीप श्रीवास्तव का मकान है जिनके जागने के बाद सेंध लगाने में असफल रहे चोर वहां से रफूचक्कर हो गए मौके पर पहुंची बेहजम पुलिस ने एक साईकिल और बेलचा बरामद किया व आगे की जांच में जुटी पुलिस_ नोट - *इसी गोदाम में कुछ दिन पहले भी हो चुकी है चोरी उसी को दोबारा बनाया गया चोरों के द्वारा निशाना*1
- पलिया में लापता सूरज के घर पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, रक्षाबंधन से पहले पीड़ित पत्नी व माँ को प्रदान की राहत सामग्री पलिया के टेहरा शहरी से लापता सूरज कुमार के पीड़ित परिवार से मिलने आज उसके आवास पर पहुंचे समाजसेवी व भाजपा नेता रवि गुप्ता! रवि गुप्ता ने लापता सूरज की पत्नी की समस्याएं सुनकर हरसंभव मदद और न्याय का दिया भरोसा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए पीड़ित परिवार को राशन, मिठाई, राखी और नगद धनराशि सौंपकर परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है रवि गुप्ता ने। रवि गुप्ता ने कहा वह पलिया विधानसभा के अपने बेटे हैं कोई बाहरी नहीं इसलिए पीड़ित परिवार इस संकट की घड़ी में खुद को अकेला न समझे। पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर लापता सूरज की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी हो इसका वह पूरा प्रयास करेंगे।4
- त्योहारों पर महंगाई का असर दुकानों पर नहीं आ रहे हैं ग्राहक दुकानदार परेशान1