वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के बीच हमला, तीन लोग घायल वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानागर गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई। तीसरे पक्ष के करीब 18-20 लोगों ने एक जमीन मालिक और उसके परिवार पर लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बिदुपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है। क्या है मामला? घायल वासकित राय के अनुसार, उसका अपने भाई रामजी राय से पिछले दो-तीन सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला अदालत में लंबित है। करीब दो महीने पहले गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि जमीन देने के एवज में एक निश्चित राशि दी जाएगी। सोमवार सुबह जब यह राशि देने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी तीसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। वासकित राय ने बताया कि हमलावरों में नागेंद्र राय, विजय राय, लाला राय, चाँदशी राय, पंकज राय, पवन कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पुत्र राहुल कुमार ने डेढ़ वर्ष पूर्व एक अनुसूचित जाति की युवती से लव मैरिज की है, जिसके चलते ये लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं और लगातार दुकान, घर व जमीन छोड़ने को तंग कर रहे थे। हमले में कौन घायल? हमले में वासकित राय, उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। वासकित राय के अनुसार, विवाद वाली जमीन पर उनकी निबंधित खाद-बीज की दुकान और पीछे मकान है, जिसे कब्जाने की नीयत से यह घटना अंजाम दी गई।

- मोहिउद्दीननगर में महिला से दो लाख रुपये की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत अंतर्गत नारायणपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से दो लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पीड़िता सरस्वती देवी, पति राजेश सहनी, ने बताया कि वह सोमवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक की मोहिउद्दीननगर शाखा से दो लाख रुपये निकालकर अपनी महिला साथी संजू देवी के साथ घर लौट रही थीं। दोनों टोटो से कल्याणपुर बस्ती ढाला पर उतरीं और वहां से पैदल गांव की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सुनसान रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और जबरन उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक मोड़कर मदुदाबाद की ओर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उनके पति विदेश में रहते हैं तथा भतीजी की शादी में लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए बैंक से यह राशि निकाली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है तथा बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में छेका कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह पट्टेदार पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अंकुश कापर, संजय कापर, विजय कापर, रामशंकर कापर और नागेंद्र कापर शामिल हैं। पीडित पक्ष ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को हुए छेका समारोह में पट्टेदार रामवृक्ष कापर को नहीं बुलाया गया था, जिसके बाद से विवाद चल रहा था। घटना की शिकायत सरायरंजन थाना में की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में छेका कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह पट्टेदार पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अंकुश कापर, संजय कापर, विजय कापर, रामशंकर कापर और नागेंद्र कापर शामिल हैं। पीडित पक्ष ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को हुए छेका समारोह में पट्टेदार रामवृक्ष कापर को नहीं बुलाया गया था, जिसके बाद से विवाद चल रहा था। घटना की शिकायत सरायरंजन थाना में की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- युवा समाजसेवी Ranjan Yadav ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा मुद्दों को लेकर जनता की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। युवा समाजसेवी और भावी जिला परिषद उम्मीदवार Ranjan Yadav ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। रंजन यादव ने युवाओं से भी सामाजिक बदलाव और विकास की मुहिम में आगे आने की अपील की।1
- समस्तीपुर में एक सड़क पर रोज़ाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोग हर दिन अपनी जान जोखिम में डालते हैं। स्थानीय लोग इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'सोना न खरीदें' और 'विदेश न जाएं' जैसी अपीलें सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता दर्शाती हैं। गांधी के अनुसार, देश चलाने के लिए ठोस आर्थिक और सामाजिक नीतियों की आवश्यकता होती है, सिर्फ सलाह देने से काम नहीं चलता।1
- भाकपा माले ने बिहार में अपने आगामी 12वें राज्य सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पोस्टर अभियान शुरू किया है। रविवार को ताजपुर में पोस्टर जारी कर पार्टी नेताओं ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया।1
- नासा पान के आरोप में पुलिस ने एक अधेड़ को किया गिरफ्तार, गया जेल। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से शराब सेवन के आरोप में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के से पुलिस अगस्त के दौरान शराब सेवन के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान शिवाय सिंह पुर गांव निवासी स्वर्गीय बिलट गिरी के 51 वर्षीय पुत्र मनोज गिरी के रूप में की गई है इस आशय को जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बिहार निषेध अधिनियम कानून के तहत उक्त युवक के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया1
- पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और महिला अभ्यर्थियों से दुर्व्यवहार के विरोध में बिहार के ताजपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ। भाकपा माले और अन्य संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों की मांगें पूरी करने की मांग की।2
- बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना में कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को अपराधियों के खिलाफ खुली कार्रवाई की छूट दी है। उन्होंने साफ कहा कि सुशासन से कोई समझौता नहीं होगा, चाहे अपराधी किसी भी जाति का हो। यह बयान राज्य के अपराध नियंत्रण अभियान से जुड़ा है, जिसमें अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया है।1