कांवड़ यात्रा मार्गों की बदहाली दूर कराने और आवारा पशुओं पर अंकुश की मांग विश्व हिंदू रक्षा संगठन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गड्ढामुक्त सड़क और विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की उठाई मांग पूरनपुर/पीलीभीत।सावन मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू रक्षा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एसडीएम पूरनपुर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कांवड़ यात्रा मार्गों की जर्जर हालत, जगह-जगह फैली गंदगी और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि सावन माह में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जाते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई स्थानों पर खराब सड़कों और गहरे गड्ढों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में कांवड़ियों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। संगठन ने प्रशासन से सभी प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों का तत्काल निरीक्षण कर उन्हें गड्ढामुक्त कराने की मांग की।इसके अलावा यात्रा मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, नियमित रूप से सफाई कराने तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कराने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई। संगठन का कहना है कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण से कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।ज्ञापन में सड़कों और प्रमुख मार्गों पर घूम रहे आवारा गोवंश को भी तत्काल हटाकर निकटवर्ती गोशालाओं में भेजने की मांग उठाई गई। संगठन ने कहा कि अचानक सड़क पर आने वाले पशुओं से कांवड़ यात्रियों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रशासन को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देकर समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करानी चाहिए।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो श्रद्धालुओं में रोष उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- PM मोदी ने गाली देने वालों बच्चों को माफ़ किया !!......1
- Post by अशोक सरकार1
- उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल! 47 में 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव पर डीपीआरओ का नोटिस1
- गोला नगर जाम से जूझ रहा है,जिसमें मिल रोड पर नगर के अंदर रोडवेज बसों ने कब्जा कर रखा है। *गोला नगर में जाम से बेहाल जनता, सावन मेले की तैयारियां धरी रह गईं* *अशोक चौराहे से मिल रोड बना जाम का हॉटस्पॉट, रोडवेज बसें जिम्मेदार* *सीओ सिटी कार्यालय के सामने रोज लगता है घंटों जाम, नगरवासी आक्रोशित* *फोटो कैप्शन:* `अशोक चौराहे से मिल रोड पर रोडवेज बस और अतिक्रमण के कारण लगा भीषण जाम` *गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर* *सूर्य प्रकाश मिश्रा गोला गोकर्णनाथ।* सावन मेला शुरू हो गया है लेकिन गोला नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए की गई तैयारियां और दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। शहर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील मार्ग अशोक चौराहे से मिल वाली रोड है। यहीं पर सबसे अधिक भीड़भाड़ और जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। सावन मेला होने के बावजूद भी इसी मार्ग से रोडवेज की बसें शहर के बीचों-बीच से गुजरती हैं। बसों के बेतरतीब खड़े होने और सवारी बैठाने के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक यहां पांच मिनट का रास्ता तय करने में लोगों को पैतालिस मिनट से एक घंटा तक लग जाता है। नगर प्रशासन ने सावन मेले को लेकर जाम से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए थे। वैकल्पिक मार्ग, अतिक्रमण हटाओ अभियान और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। मिल रोड पर अतिक्रमण जस का तस है। ठेला-खुम्चे, ई-रिक्शा और अवैध पार्किंग ने सड़क का आधा हिस्सा घेर रखा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी मिल रोड पर सीओ सिटी का कार्यालय स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ साहब की सरकारी गाड़ी भी कई बार इसी जाम में फंस चुकी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को हो रही है। सीएचसी आने वाले मरीज और एंबुलेंस जाम में फंसकर घंटों विलंब से पहुंच रही हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों के अभिभावकों की गाड़ियों से हालात और खराब हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि जाम के डर से ग्राहक बाजार नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए। बसों के लिए शहर के बाहर अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाए। मिल रोड और अशोक चौराहे पर अतिक्रमण हटाकर नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाए। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं। *क्या कहते हैं जिम्मेदार* रोडवेज ए आर एम गोला ने बताया कि बसों को मिल रोड के बजाय विकास चौराहे से होकर दत्तेली होकर निकलना चाहिए वहीं रूट है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि कई बार एसडीएम साहब एवं इंस्पेक्टर साहब को बताया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं,कई बार हमारी गाड़ी भी घंटो जाम में फंसी रहती है। यातायात प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में है।कल से शहर में कोई बस नहीं आएगी,मिल गेट पर फोर्स लगाकर बसों को अंदर आने से रोका जाएगा। सावन मेले में यातायात सुचारू रूप से चालू किया जाएगा,कांवड़ियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।3
- देवदास: पारो और चंद्रमुखी की भावुक बातचीत देवदास फिल्म के सर्वश्रेष्ठ संवाद | पारो और चंद्रमुखी 'देवदास' का यादगार दृश्य: जब दो प्रेमियों की मिलन की आशा बढ़ी देवदास: पारो और चंद्रमुखी की भावुक बातचीत देवदास फिल्म के सर्वश्रेष्ठ संवाद | पारो और चंद्रमुखी 'देवदास' का यादगार दृश्य: जब दो प्रेमियों की मिलन की आशा बढ़ी1
- Post by अशोक सरकार1
- "बीसलपुर में 1 अगस्त को होगा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का उद्घाटन, महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार रहेंगे मौजूद।"1
- #पीलीभीत पीलीभीत पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार तमंचा बरामद जेल भेजा गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गजरौला कला पुलिस की कार्रवाई घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद बाइक सीज। पीलीभीत। थाना गजरौला कला क्षेत्र के सकरिया स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ मारपीट कर तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई। पेट्रोल पंप पर बाइक में उधार पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी परमजीत यादव के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और तमंचा दिखाकर कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गजरौला कला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तरनवीर सिंह निवासी ग्राम सकरिया की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बारह बोर का तमंचा बरामद किया। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उसे भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अवैध तमंचा बरामद होने पर संबंधित धाराओं में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुजवीर सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ धामा, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार तथा कांस्टेबल मोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1