बिजली संकट का हुआ अंत: ढाई महीने बाद शहरी फीडर से जुड़ीं पाडल्या रोड की तीन कॉलोनियां सैकड़ो उपभोेक्ताओं को मिली बड़ी राहत बिजली संकट का हुआ अंत: ढाई महीने बाद शहरी फीडर से जुड़ीं पाडल्या रोड की तीन कॉलोनियां सैकड़ो उपभोेक्ताओं को मिली बड़ी राहत सचित्र एसआरपी 13 फीडर परिवर्तित करते हुए बिजली कंपनी के कर्मचारी। जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक सारंगपुर शहर के पाडल्या रोड स्थित तीन प्रमुख कॉलोनियो जिनमें पुष्पद कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी और बादशाह कॉलोनी के निवासियों के लिए रविवार को राहत भरी खबर आई, जिसमें पिछले ढाई महीनों से जारी बिजली की समस्या का स्थायी निराकरण विद्युत कंपनी के द्वारा कर करते हुए इन कॉलोनियों का विद्युत कनेक्शन पुन: शहरी फीडर से जोड़ दिया गया है। यह थी कालोनीवासियों की समस्या, आंदोलन की दी थी चेतावनी दरअसल लगभग ढाई महीने पहले अंडरग्राउंड केबल खराब हो जाने के कारण विद्युत कंपनी ने व्यवस्था सुधारने के बजाय इन तीन कॉलोनियों को शहरी फीडर से हटाकर ग्रामीण फीडर से जोड़ दिया था। इस बदलाव के कारण क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई थी। इसका सबसे बुरा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा था। शहर के प्याऊ को जल आपूर्ति करने वाले खेड़ापति हनुमान मंदिर के ट्यूबवेल और कुएं का कनेक्शन भी इसी क्षेत्र में आता है, जिससे भीषण गर्मी में जल संकट गहराने लगा था। इस समस्या को लेकर खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी के नेतृत्व में रहवासी पिछले दो महीनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। सुनवाई न होने पर आक्रोशित रहवासियों ने 4 मई को चक्काजाम और बिजली बोर्ड के घेराव की चेतावनी दी थी। उस समय कंपनी के जूनियर इंजीनियर उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर तीन-चार दिन के भीतर समस्या हल करने का लिखित आश्वासन दिया था। इसी वादे को निभाते हुए रविवार को कंपनी ने केबल सुधार कार्य पूरा कर शहरी फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल की। समाधान होने पर क्षेत्र के रहवासियों ने इस सुधार कार्य के लिए विद्युत विभाग और संघर्ष करने वाली समिति का आभार व्यक्त किया है। अब क्षेत्र में 24 घंटे शहरी मानक के अनुरूप बिजली मिल सकेगी। रविवार को जब बिजली आपूर्ति शहरी फीडर से पुन: शुरू की गई, तो मौके पर उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान मंच संयोजक कुरैशी ने कहा कि यह जनता की एकजुटता की जीत है। ढाई महीने से लोग परेशान थे, लेकिन अब सुचारू बिजली मिलने से पेयजल की समस्या भी दूर हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा भी मौजूद रहे। वही खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ संयोजक निजाम कुरैशी, सदर बादशाह कॉलोनी कमेटी गनी बाबा मंसूरी, जगदीश मीणा, पटेल दिनेश पुष्पद, इकबाल मंसूरी, अमान बंटी भाई, अलरजा कुरैशी, विजय सिंह उमठ, पप्पू भाई, सतीश मालवीय एडवोकेट, बाबू भैया चौहान, रोहित पुष्पद और मोहित पुष्पद आदि उपस्थित थे।

- आग लगने से आडा होल की बोरवेल मशीन जलकर खाक, दमकल की कमी फिर खली l मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के करजू में नया अकोदिया के पास जंगल में गांव के किसान के कुएं में पानी की कमी के चलते आड़ा होल लगाने के लिए बोरवेल मशीन (आड़ा होल लगाने की) चल रही थी। मौके पर मौजूद किसानो ने बताया कि मशीन के ज्यादा गरम हो जाने से अंदर शॉट सर्किट हुआ और बोरवेल मशीन में आग लग गई जिससे मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ओर कहा की अगर मोहन बड़ोदिया जनपद मुख्यालय पर दमकल होती तो मशीन में लगी आग पर बहुत जल्दी काबू हो सकता था लेकिन दमकल नहीं होने से बड़ागांव से फायर ब्रिगैड बुलाना पड़ी जो मौके पर देर से पहुंची और आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची 112 के पायलट मनोहर सिंह और थाने से विजय गवली ने बताया कि अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है बोरवेल मशीन चलाने वालों ने बताया कि मशीन जलने की शिकायत मशीन मालिक खुद आकर दर्ज कराएंगे।1
- दतिया:एसपी मयूर खंडेलवाल ने संभाली कमान: एसपी ने खुद चलाया चेकिंग अभियान हेलमेट बांटे शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई दतिया:एसपी मयूर खंडेलवाल ने संभाली कमान: एसपी ने खुद चलाया चेकिंग अभियान हेलमेट बांटे शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई1
- शाजापुर के मोमन बड़ोदिया स्थित सिमरोल गाँव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कुओं, बावड़ियों और मंदिरों की साफ-सफाई का प्रस्ताव रखा गया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी रखे गए, जिसमें जन अभियान परिषद के सदस्य शामिल हुए।1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने तीन दिन के भीतर एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उसकी कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।1
- शाजापुर के विनायक कोल्ड स्टोर के पास एक बदबूदार गंदे पानी के टैंक में फंसे नंदी महाराज को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला। विषम परिस्थितियों के बावजूद, बरवाल टीम के सदस्यों ने साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू को अंजाम दिया।4
- भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद, उसी घर के मालिक ने भी अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मकान मालिक छात्रा के सुसाइड केस से काफी परेशान था, इस घटना ने शहर को झकझोर दिया है।1
- शहाजापुर जिले में वीर महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर करनी सेना सहित कई लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- दतिया:थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किला चौक पर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा जनसंवाद किया गया। दतिया:थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किला चौक पर एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा जनसंवाद किया गया। आमजन को साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करने की समझाइश दी, साथ ही साइबर हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। लोगों को सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।1