पीएम राहत योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न, गोल्डन आवर में त्वरित उपचार पर दिया गया जोर सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में विभागीय समन्वय को मजबूत बनाकर पीड़ितों का त्वरित उपचार सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने कहा कि पीएम राहत योजना का मूल उद्देश्य किसी भी दुर्घटना पीड़ित को तत्काल उपचार एवं राहत सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय चिकित्सक और पुलिस फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका में होते हैं, इसलिए उनका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि दुर्घटना की स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें, क्योंकि मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित मदद से किसी की जान बचाई जा सकती है। गोल्डन आवर के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद का समय उपचार की दृष्टि से सबसे निर्णायक होता है और इस अवधि में उचित इलाज मिल जाने पर घायल का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को गोल्डन आवर में बिना किसी विलंब के अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम 07 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
पीएम राहत योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न, गोल्डन आवर में त्वरित उपचार पर दिया गया जोर सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में विभागीय समन्वय को मजबूत बनाकर पीड़ितों का त्वरित उपचार सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने कहा कि पीएम राहत योजना का मूल उद्देश्य किसी भी दुर्घटना पीड़ित को तत्काल उपचार एवं राहत सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय चिकित्सक और पुलिस फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका में
होते हैं, इसलिए उनका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि दुर्घटना की स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें, क्योंकि मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित मदद से किसी की जान बचाई जा सकती है। गोल्डन आवर के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद का समय उपचार की दृष्टि से सबसे निर्णायक होता है और इस अवधि में उचित इलाज मिल जाने पर घायल का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को गोल्डन आवर में बिना किसी विलंब के अस्पताल में भर्ती कर अधिकतम 07 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
- 4.24 करोड़ के गांजा मामले में फरार आरोपी को जयननगर पुलिस ने किया गिरफ्तार सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने 4.24 करोड़ रुपये कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा जप्ती मामले में फरार आरोपी जाजोन पारधी (39) को मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जून में नीलम बस से गांजा बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी का पता लगाकर पुलिस टीम ने दबिश दी और उसे ट्रांजिट रिमांड पर सूरजपुर लाया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश और इण्ड-टू-इण्ड विवेचना जारी है।2
- शराबी शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल पहुंचने का सिलसिला जारी वीडियो हो रहा वायरल #LatestNews #trendingreelsvideo1
- Economic Times World Leaders Forum 2026: PM Modi का बड़ा संबोधन, दुनिया की नजर भारत पर The Economic Times World Leaders Forum 2026 LIVE 🌍 दुनिया की नजर भारत पर है। The Economic Times World Leaders Forum में वैश्विक नेतृत्व, अर्थव्यवस्था, AI, तकनीक, निवेश और भारत की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक भूमिका के बीच यह मंच आने वाले समय की नई संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। #EconomicTimes #WorldLeadersForum #ETWLF2026 #India #Economy #AI #GlobalLeadership #PMModi1
- सरकारी हैंड पंप में प्राइवेट बर लगाया गया है और यहां चारों तरफ रास्ता है आने जाने का मूवमेंट यहां पर जाली जीवन है इसको शासन प्रशासन शामिल करता हूं कि तत्काल कार्रवाईकिया जाए आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ रास्ता है बीच में तो हेडफोन पर इसमें भी प्राइवेट स्टोर से बोर लगाया गया1
- “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारों से गूंजा स्टेट हाईवे धूप में सड़क पर बैठीं आदिवासी छात्राएं, व्यवस्थाओं को लेकर लगाए गंभीर आरोप सूरजपुर/रामानुजनगर। ग्राम भूनेश्वरपुर स्थित प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास की व्यवस्थाओं के खिलाफ सोमवार को आदिवासी छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राएं रामानुजनगर-कलुवा स्टेट हाईवे पर बैठ गईं और “हमें खाना दो, सुरक्षा दो” के नारे लगाए। तेज धूप में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं अपनी समस्याएं बताते हुए रो पड़ीं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जाता। उनके अनुसार खराब चावल, सब्जी और पतली दाल परोसी जाती है। छात्राओं ने साबुन, तेल और टूथपेस्ट जैसी जरूरी सामग्री पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने की भी शिकायत की। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि अधीक्षिका की अनुपस्थिति में उनके 23 वर्षीय पुत्र द्वारा छात्रावास की व्यवस्थाओं में कथित रूप से हस्तक्षेप किया जाता है। छात्राओं ने इसे सुरक्षा और निजता से जुड़ा मामला बताते हुए जांच की मांग की। इसके अलावा छात्राओं ने छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति, बारिश के दौरान छत से पानी टपकने, खराब पंखों और पर्याप्त बिस्तर नहीं होने की शिकायत प्रशासन के सामने रखी। मामले की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण, छात्र नेता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने भी छात्राओं की मांगों का समर्थन किया। मामला बढ़ने के बाद जिला स्तरीय प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं की शिकायतें सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अविनाश साहू ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्राओं के साथ कलेक्टर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब सवाल यह है—छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कब होगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कब होगी?1
- मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना कर जमीन पर फौती नामांतरण का मामला। बलरामपुर जिले के कुसमी तहसील ग्राम पंचायत जिगनियां से जमीन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही है। मृतक के नाम पर 13 साल तक राजस्व अभिलेख में नाम चलता रहा और फिर दूसरे व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपना नाम चढ़ा लिया। मामले की शिकायत अब SDM से की गई है। VO 1..मामला कुसमी अनुभाग के ग्राम जिगननिया का है। ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि ग्राम जिगननिया के पारा अम्बाकोना में शामिल खाता में लोया आ० चकिया का नाम दर्ज था। जिसकी मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी, लेकिन 2025 तक राजस्व अभिलेख में लोया के नाम से जमीन चलती आ रही थी। आरोप है कि ग्राम जलबोथा निवासी गोवर्धन पिता लेडग ने लोया की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया और अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार कर बिना वारिसदार को सूचना दिए अपना नाम फर्जी ढंग से दर्ज करा लिया। जबकि लोया का कोई पुत्र नहीं था, एक पुत्री थी जिसका विवाह गोपातु से हुआ है जो आज भी जीवित है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में गोवर्धन का पिता, पत्नी, भाई सभी का मतदाता सूची में पिता का नाम लेढ़गा है, लेकिन फर्जी ढंग से पुत्र बनकर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसमें कुछ भू-अभियापियों की भी मिलीभगत की संभावना जताई गई है। अब ग्रामीणों ने SDM से मांग की है कि पूरे मामले की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और राजस्व अभिलेख से गोवर्धन पिता लेढ़ग का नाम विलोपित किया जाए।जमीन के नाम पर हुए इस फर्जीवाड़े से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। देखना होगा प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।1
- बक्सवाहा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में हुआ शिव का जलाभिषेक बक्सवाहा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में हुआ शिव का जलाभिषेक1
- 🚨 आदिवासी छात्राओं ने सड़क पर बैठकर किया विरोध-प्रदर्शन खराब व मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने का लगाया आरोप। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लाक अंतर्गत प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास भुनेश्वरपुर की आदिवासी छात्राओं को अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। #Surajpur #Chhattisgarh #AdivasiGirls #TribalStudents #JusticeForStudents1