logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई* कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026 विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी एवं उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार समाज को एकता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार गंगाराम , विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कमर्चारी उपस्थित रहे और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

8 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
8fe897d3-8b91-4652-a876-e4e69998c376

*मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई* कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026 विकास भवन सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता करते हुए बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी एवं उपस्थित सभी ने उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया।

cef8deba-3a83-41ad-be77-293e286f9991

मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार समाज को एकता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के पालन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने आचरण में उतारते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार गंगाराम , विकास भवन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कमर्चारी उपस्थित रहे और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
    1
    झींझक में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
झींझक नगर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डाक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में किया गया।
इस मौके पर कमलाबाग गांव में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तारवांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 को थाना मुसानगर में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने ग्राम कैलाशपुर, पुलन्दर निवासी मोहित सिंह पुत्र समर सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित सिंह (उम्र 24 वर्ष) को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
इस गिरफ्तारी अभियान में थाना मुसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री और हेड कांस्टेबल विपिन कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन
    1
    इटावा, भारतीय किसान यूनियन भानु के बिरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने भारतीय किसान यूनियन भानुके प्रमुख महासचिव मुनुआ सिंह चौहान नें बनाकर शोसल मीडिया पर बीडिओ वायरल कर किया बिरोध प्रदर्शन
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल। कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। डंफर भी किया हिरासत में।
    1
    डंफर की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप घायल।
कहिंजरी गणेश उत्सव उद्यान के पास की घटना। 
कहींजरी निवासी रईस के पैर पर चढ़ा डंफर। 
चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को एम्बुलेंस की सहायता से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया।
डंफर भी किया हिरासत में।
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
    1
    *औरैया।* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही।                                                . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .
    4
    baba sahab bheem rav ramji rav ji ke 135 vi jaynti pr logo ne bade hi harsh o ullas badi hi santi priye dhoom dham se manai gyi . or  police adhikshak mahoday ji ke nirdesan se police suraksha bal vi sath me rahe logo ne ajj ka din bahut hi khusiyo ke sath manaya .
    user_ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    Mechanic औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाबालिग से गलत हरकत के बाद किशोरी ने दी जान, आरोपी हिरासत में कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटियारायपुर में एक नाबालिग लड़की ने कथित गलत हरकत से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    1
    नाबालिग से गलत हरकत के बाद किशोरी ने दी जान, आरोपी हिरासत में
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अटियारायपुर में एक नाबालिग लड़की ने कथित गलत हरकत से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.