दिनदहाड़े नवदंपति से मारपीट कर दुल्हन के जेवर लूटे, रास्ते में गाड़ी रोककर वारदात दिनदहाड़े नवदंपति से मारपीट कर दुल्हन के जेवर लूटे, रास्ते में गाड़ी रोककर वारदात कानपुर देहात। जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बारात से लौट रहे नवदंपति की गाड़ी रोककर कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और दुल्हन के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार औरैया जिले से आई बारात की विदाई के बाद दूल्हा अंकित अपनी दुल्हन रंजना को लेकर घर वापस लौट रहा था। बताया गया कि जैसे ही उनकी गाड़ी रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर भट्टा के पास पहुंची, तभी रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही आरोपियों ने चालक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब दूल्हे अंकित ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपियों ने दुल्हन के पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना से सहमे नवदंपति और उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को संभाला और सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
दिनदहाड़े नवदंपति से मारपीट कर दुल्हन के जेवर लूटे, रास्ते में गाड़ी रोककर वारदात दिनदहाड़े नवदंपति से मारपीट कर दुल्हन के जेवर लूटे, रास्ते में गाड़ी रोककर वारदात कानपुर देहात। जनपद के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बारात से लौट रहे नवदंपति की गाड़ी रोककर कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और दुल्हन के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार औरैया जिले से आई बारात की विदाई के बाद दूल्हा अंकित अपनी दुल्हन रंजना को लेकर घर वापस लौट रहा था। बताया गया कि जैसे ही उनकी गाड़ी रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भवनपुर भट्टा के पास पहुंची, तभी रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि गाड़ी रुकते ही आरोपियों ने चालक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब दूल्हे अंकित ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपियों ने दुल्हन के पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना से सहमे नवदंपति और उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को संभाला और सीधे रसूलाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया सिकंदरा गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। भैंसों के लिए चारा लेने खेत जा रहे किसान को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गढ़िया सिकंदरा गांव निवासी रविन्द्र सिंह बुधवार को करीब 2 बजे बाइक से खेतों की ओर भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तभी हवासपुर स्थित अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी साधना देवी, पुत्र शिवा, शिवम, विशाल और पुत्री आंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।1
- सेंगुर नदी में नहाते समय दो युवक लापता, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। देर रात तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उनकी तलाश में जुटी रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रवि गुप्ता और अभिषेक मंगलवार शाम करीब चार बजे मांवर पुल के नीचे सेंगुर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी एसआई अतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी देर तक तलाश के बाद भी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचते ही नदी में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी युवक के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ2
- Post by V I P NEWS जिला संवाददाता कानपुर देहात4
- औरैया , उत्तरप्रदेश औरैया में जल अर्पण कार्यक्रम दो गांवों के को मिला स्वच्छ पेयजल कनेक्शन1
- अजीतमल औरैया। संकुल अमावता की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्रभारी प्राचार्य विजय सिंह राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दीपक दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम बाबू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद गोहानी कला के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में जिले में लगातार नाम रोशन कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। एआरपी विनीत गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत तरीके से कराया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों को निशुल्क ड्रेस, बस्ता, किताबें और बस्ता खरीदने के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। नोडल शिक्षक जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। इसलिए शिक्षक साथियों को चाहिए कि वे बच्चों को मन लगाकर शिक्षा दें और समय से विद्यालय आएं। एआरपी शैलेंद्र पाल ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से सरकारी विद्यालयों में भी उसी तरह भेजें जैसे कॉन्वेंट स्कूलों में भेजते हैं। कार्यक्रम के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी की छात्राओं ने “मोबाइल बुरी बला है” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं गोहानी कला की छात्राओं ने “सबसे आगे रहेगी बेटी हिंदुस्तान की” एवं “बरसाने की छोरी राधा गोरी” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनकी मां होती है और बच्चे को सफल बनाने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में संकुल अमावता के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्रों और खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अयोध्या से लौटे गोहानी खुर्द के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पी तिवारी, एआरपी अनुपम शुक्ला, ब्लॉक मंत्री विक्रम दत्त, संजय वर्मा, सीमा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, हर त्रिपाठी, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, नरेंद्र कुशवाहा, मनीष दुबे, अरुण शर्मा, विपिन कुमार, शशांक दीक्षित, महेश शर्मा, शशांक सैनी, रामजीवन शर्मा, गोविंद तिवारी, सारिका गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, मनीषा भारतीय, कौशल प्रताप, शिवम चौहान सहित संकुल के शिक्षक एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।2
- औरैया जिले तहसील अजीतमल संकुल अमावता की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला में किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्रभारी प्राचार्य विजय सिंह राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दीपक दुबे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम बाबू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद गोहानी कला के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कला के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में जिले में लगातार नाम रोशन कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। एआरपी विनीत गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत तरीके से कराया जा रहा है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। बच्चों को निशुल्क ड्रेस, बस्ता, किताबें और बस्ता खरीदने के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही समय-समय पर बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। नोडल शिक्षक जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। इसलिए शिक्षक साथियों को चाहिए कि वे बच्चों को मन लगाकर शिक्षा दें और समय से विद्यालय आएं। एआरपी शैलेंद्र पाल ने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से सरकारी विद्यालयों में भी उसी तरह भेजें जैसे कॉन्वेंट स्कूलों में भेजते हैं। कार्यक्रम के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी की छात्राओं ने “मोबाइल बुरी बला है” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। वहीं गोहानी कला की छात्राओं ने “सबसे आगे रहेगी बेटी हिंदुस्तान की” एवं “बरसाने की छोरी राधा गोरी” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनकी मां होती है और बच्चे को सफल बनाने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में संकुल अमावता के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्रों और खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अयोध्या से लौटे गोहानी खुर्द के छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पप्पी तिवारी, एआरपी अनुपम शुक्ला, ब्लॉक मंत्री विक्रम दत्त, संजय वर्मा, सीमा राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, हर त्रिपाठी, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, नरेंद्र कुशवाहा, मनीष दुबे, अरुण शर्मा, विपिन कुमार, शशांक दीक्षित, महेश शर्मा, शशांक सैनी, रामजीवन शर्मा, गोविंद तिवारी, सारिका गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, मनीषा भारतीय, कौशल प्रताप, शिवम चौहान सहित संकुल के शिक्षक एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।1
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में सुशीला और उनके पति अनिल कुमार घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक दंपति राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पैलावर मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दंपति के बेटे नितिन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राजपुर थाना प्रभारी सनत कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1