Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा मुजफ्फरनगर के रोजगार मेले में पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और युवाओं को देंगे रोजगार
Sachin सैनी
जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा मुजफ्फरनगर के रोजगार मेले में पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और युवाओं को देंगे रोजगार
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 1️⃣ कटिहार में भीषण सड़क हादसा! बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 घायल 2️⃣ देवघर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु, कटिहार में सड़क त्रासदी—झारखंड के आदिवासी समुदाय पर टूटा कहर1
- एक साल के बाद किसी का घर कच्चा नहीं रहेगा, किसी का बच्चा बेरोजगार नहीं रहेगा। पढ़ने के लिए किसी की जेब कटाई नहीं होगी"1
- मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने डकैती की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद कुल 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र, कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, फर्जी नंबर प्लेट और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को ग्राम पिन्ना निवासी रवि कुमार ने अपने घर से ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह मामला सामान्य चोरी नहीं बल्कि एक सुनियोजित डकैती है, जिसके बाद मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाकर विशेष टीमों का गठन किया गया। 11 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चरथावल रोड स्थित लकड़संधा रेलवे लाइन पुल के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों—अंकित, अर्जुन और आकाश को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, ज्वेलरी और स्विफ्ट कार बरामद हुई। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए गौरव, विपिन, अनुज और दीपक को भी काली नदी के पास से दबोच लिया। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अनुज ने अपने साले के घर में रखे सोने-चांदी के जेवरों की जानकारी गैंग को दी थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर डकैती की योजना बनाई। आरोपियों ने देहरादून से किराए पर कार लेकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और घर में घुसकर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है,1
- Post by Khulasha news1
- नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा हिंदुओं के मोहल्ले में पकड़ा गया मुस्लिम समुदाय का सगीर पुत्र शब्बीर नामक व्यक्ति शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर गेहूं चावल व नकद रुपए मांगता हुआ स्थानीय लोगों ने नई मंडी थाना पुलिस को किया सुपुर्द मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ा हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में आज सुबह एक व्यक्ति शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर गेहूं ,चावल, रुपए मांग रहा था । जब वह व्यक्ति एक मकान में घुसा और मांगने लगा तो मागंने वाले व्यक्ति के पहनावे व बोलचाल को देखकर उस व्यक्ति पर शक हुआ शक होने पर दान देने वाले लोगों ने उससे उसका नाम पूछकर आधार कार्ड मांगा तो वह व्यक्ति भागने लगा भागते हुए व्यक्ति को मौहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और पूछताछ करने व आधार कार्ड से पता चला कि वह व्यक्ति मुस्लिम समुदाय का है और उसका नाम सगीर पुत्र शब्बीर है। और वह लोगों को भ्रमित कर शिव मंदिर में भंडारे के नाम पर भीख मांग रहा है। मौहल्ले के स्थानीय लोगों ने नई मंडी पुलिस को बुलाकर पुलिस की हिरासत में दे दिया है । स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के लोग जाती धर्म के नाम पर मोटी रकम इकट्ठा कर नशा करते हैं और धर्म को बदनाम कर धर्म की आड़ में आपराधिक घटनाओं को कारित करते हैं इसलिए एसे लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए6
- Post by Vijay rathi1
- मेरठ के सरधना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज हत्या के आरोपों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसे चुपचाप दफना देने का आरोप लगने पर प्रशासन हरकत में आया और डीएम के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो बेटी की हालत के बारे में सही जानकारी दी गई और न ही उसकी मौत की सूचना समय पर दी गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और सूचना के, ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में शव को दफना दिया, जिससे मामले पर और भी संदेह गहरा गया। जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिला अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार, पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि दहेज हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां लालच के कारण एक महिला की जिंदगी खत्म हो जाती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।1
- मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस को एक सराहनीय सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय के वारंट पर कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक गोबिन्द चौधरी ने टीम के साथ मिलकर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुहैल पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना चरथावल के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय संख्या-3) द्वारा जारी वारंट वाद संख्या 1216/2025, संबंधित अपराध संख्या 226/2020 के तहत की गई है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 498ए, 323, 376, 504, 506 भादवि तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सोनू सिरोही भी शामिल रहे।1
- Post by Vijay rathi1