अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन हमीरपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज कनौटा शीतलपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला विज्ञान क्लब अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वास्तव में जादू जैसी कोई चीज नहीं होती, यह केवल एक कला है। जब इस कला को समझ लिया जाता है तो अंधविश्वास स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन तकनीक के माध्यम से भी ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीकों से लोगों को गुमराह किया जा रहा है, इसलिए फोन पर आने वाली किसी भी अनावश्यक जानकारी पर बिना सत्यता जाने विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अंधविश्वास के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण होता है, जिसे विज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सचिव जिला विज्ञान क्लब महेश कुमार गुप्त द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. जी के द्विवेदी ने किया। प्रयागराज से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ डा. ओमप्रकाश गुप्ता ने चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए विज्ञान एवं गणित के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया। उन्होंने भाई-बहनों की संख्या, सब में राम ही राम जैसे रोचक प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या के विशेषज्ञ रमाकांत ने खाली चमत्कार से दूध उबालना आदि प्रयोगों का प्रदर्शन कर अंधविश्वास के पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को समझाया। अंधविश्वास के विरुद्ध आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रियांशु, मयंक, राजन, सौरभ एवं गुलशन के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्येंद्र ने द्वितीय तथा यश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्राक्षी ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय तथा लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा अंधविश्वास पर प्रहार करता हुआ एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू कुटार, हेमंत कुमार पाल, महेंद्र बाबू पाल, शैलेंद्र पाल, सुरेश चंद्र, कुंवर सिंह, अंकित पाल, अशोक सिंह, अजीत यादव, रविंद्र, सुरभि, पारुल, नेहा, निलेश, जूही का विशेष योगदान रहा। स्काउट वॉलिंटियर के रूप में अंश, नारायण, सविता, वैभव, कर्णधार ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन हमीरपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज कनौटा शीतलपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला विज्ञान क्लब अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वास्तव में जादू जैसी कोई चीज नहीं होती, यह केवल एक कला है। जब इस कला को समझ लिया जाता है तो अंधविश्वास स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन तकनीक के माध्यम से
भी ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीकों से लोगों को गुमराह किया जा रहा है, इसलिए फोन पर आने वाली किसी भी अनावश्यक जानकारी पर बिना सत्यता जाने विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अंधविश्वास के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण होता है, जिसे विज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सचिव जिला विज्ञान क्लब महेश कुमार गुप्त द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डा. जी के द्विवेदी ने
किया। प्रयागराज से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ डा. ओमप्रकाश गुप्ता ने चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए विज्ञान एवं गणित के विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया। उन्होंने भाई-बहनों की संख्या, सब में राम ही राम जैसे रोचक प्रयोगों के माध्यम से बच्चों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या के विशेषज्ञ रमाकांत ने खाली चमत्कार से दूध उबालना आदि प्रयोगों का प्रदर्शन कर अंधविश्वास के पीछे छिपे वैज्ञानिक तथ्यों को समझाया। अंधविश्वास के विरुद्ध आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रियांशु, मयंक, राजन, सौरभ एवं गुलशन के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त
किया। सत्येंद्र ने द्वितीय तथा यश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्राक्षी ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय तथा लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा अंधविश्वास पर प्रहार करता हुआ एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू कुटार, हेमंत कुमार पाल, महेंद्र बाबू पाल, शैलेंद्र पाल, सुरेश चंद्र, कुंवर सिंह, अंकित पाल, अशोक सिंह, अजीत यादव, रविंद्र, सुरभि, पारुल, नेहा, निलेश, जूही का विशेष योगदान रहा। स्काउट वॉलिंटियर के रूप में अंश, नारायण, सविता, वैभव, कर्णधार ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
- Post by Mohammed Ziyan1
- हमीरपुर -मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्टंट करने का वीडियो वायरल, मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से चालक ने किया जानलेवा स्टंट, जरा सी चूक चालक की जान पर पड़ सकती थी भारी, खनन साइट पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली के टूका गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।1
- *कानपुर--पूर्व में चोरों द्वारा की गई चोरी पर पुलिस ने लगाया लगाम।* *जूही थाना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा।* *ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से किया चोरी का खुलासा।* *ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी करने वाले चोर आए पुलिस की गिरफ्त में।* *चोरों के पास से चोरी का मामला हुआ बरामद।* *आरोपित रंजीत और धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य दो फरार चोरों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी।* *डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।*1
- घाटमपुर-कस्बे के मूसानगर रोड मोहल्ला पचखुरा के पास दो व्यक्तियों पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों व्यक्ति गंभीर अवस्था में घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। मोहल्ला पचखुरा निवासी अमन पुत्र दिनेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष तथा प्रतापगढ़ जिले के हरनाहार गांव निवासी ताराचंद यादव पुत्र दीनदयाल उम्र करीब 30 वर्ष,जो कि नबेड़ी गांव के पास स्थित एक भट्ठे में कार्य करते हैं।जिनके द्वारा बताया गया कि वह रास्ते से जा रहे थे तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने पहले अमन के ऊपर हमला कर दिया।जिसके बाद उसी कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे ताराचंद पर हमला कर दिया। जिसके चलते दोनों की हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में दोनों व्यक्ति घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया है। घायलों के द्वारा बताया गया कि प्रतीत होता है कि जैसे कुत्ता पागल हो गया है। क्योंकि वह दौड़ दौड़ कर लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रहा है।2
- हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव में ओवरलोड ट्रक का टायर फटने से ई-रिक्शा चपेट में आ गया। हादसे में एक महिला व एक बुजुर्ग महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सुमेरपुर–देवगांव मार्ग पर दिन-रात ओवरलोड ट्रकों का आवागमन होता है। 🚑🚨1
- जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा बुधवार को माती कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व एवं जनसेवा से संबंधित सेवाओं की प्रगति का भी गहनता से परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए।1
- *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ* बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी। विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।1
- 93894011413