उप जिला अस्पताल मलसीसर, खेतड़ी व चिड़ावा में बनेंगे रामाश्रय वार्ड, वृद्धजनों को मिलेंगी पृथक से स्वास्थ्य सेवाएं झुंझुनूं। जिले के तीन उप जिला चिकित्सालय मलसीसर, खेतड़ी एवं चिड़ावा में रामाश्रय कार्यक्रम के तहत समर्पित रामाश्रय वार्ड एवं ओपीडी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पृथक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय खेतड़ी, चिड़ावा एवं मलसीसर के रामाश्रय वार्ड के नोडल अधिकारियों को 31 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय नवलगढ़ में संचालित रामाश्रय वार्ड का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट करवाया गया। इस दौरान तीनों अस्पताल के नोडल अधिकारियों ने रामाश्रय वार्ड की संपूर्ण कार्यप्रणाली, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, रिपोर्टिंग व्यवस्था, मॉनिटरिंग प्रणाली, रजिस्टर संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस एक्सपोजर विजिट के बाद संबंधित नोडल अधिकारी अपने-अपने उप जिला चिकित्सालयों में भी उसी मॉडल के अनुरूप रामाश्रय वार्ड एवं ओपीडी क्लीनिक का प्रभावी संचालन दो दिवस के भीतर सुनिश्चित करेंगे, ताकि वृद्धजनों को एक ही स्थान पर उनकी जरूरतों के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रामाश्रय कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी रूप से करे। उन्होंने कहा कि रामाश्रय कार्यक्रम के माध्यम से जिले में जेरियाट्रिक (वृद्धजन) स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। अलग वार्ड एवं ओपीडी क्लीनिक की व्यवस्था से वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार, परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे उनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सुविधा दोनों में सुधार होगा।
उप जिला अस्पताल मलसीसर, खेतड़ी व चिड़ावा में बनेंगे रामाश्रय वार्ड, वृद्धजनों को मिलेंगी पृथक से स्वास्थ्य सेवाएं झुंझुनूं। जिले के तीन उप जिला चिकित्सालय मलसीसर, खेतड़ी एवं चिड़ावा में रामाश्रय कार्यक्रम के तहत समर्पित रामाश्रय वार्ड एवं ओपीडी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पृथक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय खेतड़ी, चिड़ावा एवं मलसीसर के रामाश्रय वार्ड के नोडल अधिकारियों को 31 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय नवलगढ़ में संचालित रामाश्रय वार्ड का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट करवाया गया। इस दौरान तीनों अस्पताल के नोडल अधिकारियों ने रामाश्रय वार्ड की संपूर्ण कार्यप्रणाली, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, रिपोर्टिंग व्यवस्था, मॉनिटरिंग प्रणाली, रजिस्टर संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओं
का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस एक्सपोजर विजिट के बाद संबंधित नोडल अधिकारी अपने-अपने उप जिला चिकित्सालयों में भी उसी मॉडल के अनुरूप रामाश्रय वार्ड एवं ओपीडी क्लीनिक का प्रभावी संचालन दो दिवस के भीतर सुनिश्चित करेंगे, ताकि वृद्धजनों को एक ही स्थान पर उनकी जरूरतों के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रामाश्रय कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी रूप से करे। उन्होंने कहा कि रामाश्रय कार्यक्रम के माध्यम से जिले में जेरियाट्रिक (वृद्धजन) स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। अलग वार्ड एवं ओपीडी क्लीनिक की व्यवस्था से वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार, परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे उनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सुविधा दोनों में सुधार होगा।
- झुंझुनूं: बहुजन एकता सम्मेलन की समीक्षा बैठक | संविधान की प्रतिलिपि देकर किया सम्मान1
- एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को #viral #accident1
- भरतिया अस्पताल परिसर में 'विधायक लापता' के पोस्टर चस्पा, हड़कंप पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, गश्त बढ़ाई चूरू (विशेष संवाददाता)। राजकीय भरतिया (डीबी) अस्पताल परिसर शुक्रवार सुबह अचानक राजनीतिक और प्रशासनिक गहमागहमी का केंद्र बन गया। अस्पताल की मुख्य दीवारों, ओपीडी भवन और प्रतीक्षालय के पास स्थानीय विधायक के 'लापता' होने के पोस्टर चस्पा मिले। सुबह-सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने जब ये पोस्टर देखे, तो देखते ही देखते पूरे परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अव्यवस्थाओं और अनदेखी के लगाए आरोप अस्पताल परिसर में चस्पा किए गए इन पोस्टरों में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और जनसमस्याओं की अनदेखी का हवाला दिया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है कि अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि धरातल से पूरी तरह नदारद हैं। पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिसर की दीवारों पर लगे तमाम पोस्टरों को हटवाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि देर रात या तड़के पोस्टर लगाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर चस्पा करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।1
- राजस्थान के पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने क्या कहा1
- भामाशाहों ने बढ़ाया शिक्षा का मान, विद्यालय को कुर्सियां, पंखे और अलमारी की सौगात झुंझुनूं | जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में सम्मान और शिक्षा सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। व्याख्याता सहीराम चौहान की अधिवर्षिकी सेवा पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां भामाशाहों ने विद्यालय को उपयोगी संसाधन भेंट कर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।1
- कासनी के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश निवासी कासनी के रूप में हुई है।1