बारिश में हादसों पर ब्रेक: बलौदाबाजार यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट किए सुरक्षित, डिवाइडरों पर लगाए रेडियम व चेतावनी संकेत बारिश में हादसों पर ब्रेक: बलौदाबाजार यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट किए सुरक्षित, डिवाइडरों पर लगाए रेडियम व चेतावनी संकेत बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और विशेषकर बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संवेदनशील ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस बलौदाबाजार एवं कसडोल की संयुक्त टीम ने कुकुरदी बाईपास से नगर पंचायत लवन तक स्थित दुर्घटना संभावित डिवाइडरों पर सुरक्षा उपकरण स्थापित किए। सड़क उपयोगकर्ताओं को रात्रि एवं खराब मौसम में बेहतर दृश्यता उपलब्ध कराने के लिए डिवाइडरों पर रेडियम टिकली, स्टॉपर तथा चेतावनी संकेतक पट्टिकाएं लगाई गईं, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही मार्ग की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। निरीक्षण के दौरान डिवाइडरों पर स्थापित सोलर लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। संबंधित विभाग को इन प्रकाश व्यवस्थाओं की शीघ्र मरम्मत एवं नियमित रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। यातायात पुलिस का कहना है कि जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाजन्य स्थलों की लगातार पहचान, निरीक्षण और सुरक्षा संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेकिंग से बचें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा बारिश के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
बारिश में हादसों पर ब्रेक: बलौदाबाजार यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट किए सुरक्षित, डिवाइडरों पर लगाए रेडियम व चेतावनी संकेत बारिश में हादसों पर ब्रेक: बलौदाबाजार यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट किए सुरक्षित, डिवाइडरों पर लगाए रेडियम व चेतावनी संकेत बलौदाबाजार। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और विशेषकर बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सुरक्षा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संवेदनशील ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस बलौदाबाजार एवं कसडोल की संयुक्त टीम ने कुकुरदी बाईपास से नगर पंचायत लवन तक स्थित दुर्घटना संभावित डिवाइडरों पर सुरक्षा उपकरण स्थापित किए। सड़क उपयोगकर्ताओं को रात्रि एवं खराब
मौसम में बेहतर दृश्यता उपलब्ध कराने के लिए डिवाइडरों पर रेडियम टिकली, स्टॉपर तथा चेतावनी संकेतक पट्टिकाएं लगाई गईं, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही मार्ग की जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। निरीक्षण के दौरान डिवाइडरों पर स्थापित सोलर लाइट एवं हाईमास्ट लाइटों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। संबंधित विभाग को इन प्रकाश व्यवस्थाओं की शीघ्र मरम्मत एवं नियमित रखरखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। यातायात पुलिस का कहना है कि जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाजन्य स्थलों की लगातार पहचान, निरीक्षण और सुरक्षा संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेकिंग से बचें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा बारिश के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
- 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई 37 से 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा को सलाम: बलौदाबाजार पुलिस ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस परिवार ने शुक्रवार को विभाग में दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गरिमामयी समारोह में भावभीनी विदाई दी। पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू और प्रधान आरक्षक (259) नारायण अवस्थी को पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) ने शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू एवं राजेश श्रीवास्तव सहित जिला पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी और दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। सहायक उप निरीक्षक उत्तर साहू वर्ष 1989 में आरक्षक के रूप में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। लगभग 37 वर्षों की सेवा के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और यातायात शाखा बलौदाबाजार से सेवानिवृत्त हुए। वहीं प्रधान आरक्षक नारायण अवस्थी ने वर्ष 1984 में आरक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 42 वर्षों तक जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में उल्लेखनीय सेवाएं देने के बाद वे थाना राजादेवरी से सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा किया और उनके अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। पूरा माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से सराबोर रहा।1
- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने किया आत्मीय स्वागत शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम जी को उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मंडी प्रांगण, बिल्हा में बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों द्वारा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी का फूल माला बुके एवं श्रीफल और साल से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा की यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि बिल्हा विधानसभा की देवतुल्य जनता, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर किए जा रहे सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। इस स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री Bhupendra Sawanni. जी, गुरु सिंघ सभा, अधिवक्ता संघ, सिंध महासभा, अग्रवाल सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, साहू समाज, यादव समाज, मानिकपुरी समाज सहित विभिन्न समाज के सदस्यों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, बिल्हा में आयोजित बिल्हा नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री अभय अग्रवाल जी, श्रीमती विश्वास मानिकपुरी जी एवं श्री संदीप सलूजा जी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित हुआ। जहां समस्त तिथियां का फूल माला से स्वागत गज माला पहना कर नगर के नवनियुक्त एल्डर मैनो को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। और कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।1
- बलौदाबाजार महानदी का जलस्तर बढ़ने का हादसा टले और बलदाकछार1