Shuru
Apke Nagar Ki App…
भवन निर्माण कार्मिक संघ मीटिंग आज दिनांक 17/02/2026 को सूरजगढ़ में हुई भवन निर्माण कार्मिक संघ मीटिंग। जिसमें फ़ोटो में दर्शाए लोग उपस्थित रहे। पिछली मीटिंग में ग्रुप अध्यक्ष उदमीराम जांगिड़ जयसिंहवाश 15कुर्सियां, ठेकेदार अमित जांगिड़ भीर वाले 5 कुर्सियां, ठेकेदार जगदीशप्रसाद कुमावत सूरजगढ़ 5 कुर्सियां व रोनित आयरन स्टोर (रामनिवास कुमावत कुम्हाराबाश ) ने 5 कुर्सियां भेंट करने का वादा किया था, उनमें से 20 कुर्सियां ग्रुप को भेंट हो गई हैं।
Manoj kumar(Jangir satring)
भवन निर्माण कार्मिक संघ मीटिंग आज दिनांक 17/02/2026 को सूरजगढ़ में हुई भवन निर्माण कार्मिक संघ मीटिंग। जिसमें फ़ोटो में दर्शाए लोग उपस्थित रहे। पिछली मीटिंग में ग्रुप अध्यक्ष उदमीराम जांगिड़ जयसिंहवाश 15कुर्सियां, ठेकेदार अमित जांगिड़ भीर वाले 5 कुर्सियां, ठेकेदार जगदीशप्रसाद कुमावत सूरजगढ़ 5 कुर्सियां व रोनित आयरन स्टोर (रामनिवास कुमावत कुम्हाराबाश ) ने 5 कुर्सियां भेंट करने का वादा किया था, उनमें से 20 कुर्सियां ग्रुप को भेंट हो गई हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- पवन–कौशल्या पुजारी की स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ उल्लासपूर्वक के साथ मनाई, झुंझुनू, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति एवं समाजसेवी पवन पुजारी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या पुजारी की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ सोमवार, 16 फरवरी को हमीरी रोड स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक गरिमा के साथ मनाई गई। समारोह चंचलनाथजी टीले के पीठाधीश्वर संत ओमनाथजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी दंपत्ति की आकर्षक एंट्री से हुई। परिवारजनों ने पारंपरिक स्वागत के साथ उन्हें मंच तक पहुँचाया। मंच पर दंपत्ति ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर तथा केक काटकर स्वर्णिम वैवाहिक जीवन की खुशियाँ साझा कीं। उपस्थित जनों ने पुष्पवर्षा कर दंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किए। समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पशुपति शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, पूजा शर्मा, इंदौर से विष्णु शर्मा, दीपिका शर्मा, शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर मंहमिया, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एडवोकेट आलोक गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति खालिद दुसेन, तैयब अली, रामनारायण कुमावत, देवेन्द्र खत्री, मनोहर धूपिया, शिवचरण हलवाई सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पुजारी एवं डॉ. प्रदीप शर्मा ने संयोजन एवं सुस्पष्ट प्रस्तुति के साथ किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आतिथ्य जयप्रकाश पुजारी, आनंद पुजारी सहित संपूर्ण पुजारी परिवार ने किया। इस अवसर पर श्री गोपाल गोशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, निवर्तमान मंत्री नेम्मी अग्रवाल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डी.एन. तुलस्यान , संदीप केडिया ने पुजारी दंपत्ति को बधाई संदेश, स्मृति-चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने दंपत्ति के सामाजिक योगदान, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। समारोह के समापन पर स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इसके पश्चात नागौरी पार्टी द्वारा प्रस्तुत होली की धमाल एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वातावरण को उत्सवी बना दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का उपस्थित जनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय है कि पवन पुजारी एवं कौशल्या पुजारी का वैवाहिक जीवन समाजसेवा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण माना जाता है। उनकी स्वर्ण जयंती समारोह ने शहर में पारिवारिक उत्सवों की गरिमा और परंपरा का सुंदर संदेश दिया।1
- Post by Suresh saini2
- Post by Amit Sharma1
- उदयपुरवाटी से छोटी बच्ची डा भीमराव आंबेडकर की फेन1
- भिवानी1
- भिवानी–रोहतक रेलखंड पर ट्रेनों की बंदी 25 फरवरी तक बढ़ी, यात्री परेशान — खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा भिवानी रेलवे स्टेशन मास्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी से रोहतक के बीच चलने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने नया आदेश जारी किया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पहले इन ट्रेनों को 16 फरवरी तक बंद रखा जाना था, लेकिन अब बंदी की अवधि बढ़ाकर 25 फरवरी तक कर दी गई है। इस निर्णय से रोजाना अपडाउन करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए आदेश के अनुसार भिवानी–रोहतक रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 540015 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा इस रूट की अन्य कुछ गाड़ियों को भी 22 फरवरी से 25 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम परिचालन व्यवस्था, ट्रैक से जुड़े कार्य और अन्य तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके। ट्रेनों की बंदी बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हो रही है, जिन्हें अब बसों और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। कई यात्रियों ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग भी उठाई है। इसी बीच यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी, जो भिवानी होकर गुजरेगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भिवानी रेल मार्ग से होकर कुछ नई गाड़ियां चलाने की योजना पर भी काम चल रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर3
- #नगर परिक्रमा और होली मिलन समारोह एक मार्च को हनुमान जोहड़ी धाम भिवानी में #बालयोगी महंत चरणदास जी महाराज1
- बाल वाहनों पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में 51 की जांच, 19 पर कार्रवाई, एक जब्त suresh saini जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारियों द्वारा बाल वाहनों की संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 51 बाल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 31 वाहन निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सही पाए गए, जबकि 19 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत एक बाल वाहिनी को जब्त किया गया तथा अन्य वाहन चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहन संचालन हेतु समझाइश की गई।2