logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव भिवानी में महम रोड स्थित सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के निवास पर पहुंचीं। वहां उन्होंने धर्म सेना के बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने पगड़ी और पुष्प गुच्छ भेंट कर कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया। सांसद की धर्मपत्नी मुन्नी देवी और उनके पुत्र मोहित चौधरी ने भी कैबिनेट मंत्री आरती राव का विशेष रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से भिवानी तथा महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास में बनकर तैयार हुए नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री जींद से ही एशिया की पहली हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आरती राव ने कहा कि ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगी। आरती राव ने भिवानी जिले के स्वास्थ्य विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले लगभग डेढ़ साल में जिले की चिकित्सा सुविधाओं पर करीब 56 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण पर 7.61 करोड़ रुपये तथा तीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर 1.50 करोड़ रुपये का खर्च शामिल है। इसके अतिरिक्त ओबरा, बलियाली, दुल्हेड़ी, बामला और सुई में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 26 उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। लोहारू उपमंडल अस्पताल में नया भवन व स्टाफ क्वार्टर बन रहे हैं, जबकि तोशाम अस्पताल की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया गया है। साथ ही अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर पिछले डेढ़ साल में करीब 1100 चिकित्सकों की भर्ती की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक मजबूत हुई हैं। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है ताकि लोगों को दूर न जाना पड़े। उन्होंने लोगों से पारंपरिक स्वदेशी खान-पान अपनाने की अपील की और बताया कि जिले में अब तक 7.21 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और योजना के तहत 1.55 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया है। इस अवसर पर सांसद के पुत्र मोहित चौधरी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति स्वास्थ्य मंत्री की बेहतरीन सोच के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Rajesh Bisht
Rajesh Bisht
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
3 hrs ago
fd20fa4e-a7ff-4dd9-9840-a91dff969dd8

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव भिवानी में महम रोड स्थित सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के निवास पर पहुंचीं। वहां उन्होंने धर्म सेना के बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने पगड़ी और पुष्प गुच्छ भेंट कर कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया। सांसद की धर्मपत्नी मुन्नी देवी और उनके पुत्र मोहित चौधरी ने भी कैबिनेट मंत्री आरती राव का विशेष रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

3b798d91-5a4e-4de6-a4a0-a59b7555b7ff

मोदी 17 जुलाई को जींद से भिवानी तथा महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास में बनकर तैयार हुए नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री जींद से ही एशिया की पहली हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आरती राव ने कहा कि ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगी। आरती राव ने भिवानी जिले के स्वास्थ्य विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले लगभग डेढ़ साल में जिले की चिकित्सा सुविधाओं पर करीब 56 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें जिला नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण पर 7.61 करोड़ रुपये

d2de281f-4332-45d1-a8c1-8f409c382fed

तथा तीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट पर 1.50 करोड़ रुपये का खर्च शामिल है। इसके अतिरिक्त ओबरा, बलियाली, दुल्हेड़ी, बामला और सुई में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 26 उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। लोहारू उपमंडल अस्पताल में नया भवन व स्टाफ क्वार्टर बन रहे हैं, जबकि तोशाम अस्पताल की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया गया है। साथ ही अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य स्तर पर पिछले डेढ़ साल में करीब 1100 चिकित्सकों की भर्ती की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक मजबूत हुई हैं। सरकार का लक्ष्य

dccc983a-06ee-46a8-8cae-196c092ee325

ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है ताकि लोगों को दूर न जाना पड़े। उन्होंने लोगों से पारंपरिक स्वदेशी खान-पान अपनाने की अपील की और बताया कि जिले में अब तक 7.21 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और योजना के तहत 1.55 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया है। इस अवसर पर सांसद के पुत्र मोहित चौधरी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति स्वास्थ्य मंत्री की बेहतरीन सोच के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक कपूर वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • रेवाड़ी की ऐतिहासिक ब्रास मार्केट में व्यापारी पूरी तरह से टैक्स भरने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। यहां की जर्जर सड़कें, सीवर व्यवस्था की बदहाली और जलभराव की गंभीर समस्या व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। पूरा टैक्स चुकाने के बाद भी सुविधाएं अधूरी रहने से परेशान व्यापारियों ने अब इस ऐतिहासिक बाजार में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की जोरदार मांग उठाई है।
    1
    रेवाड़ी की ऐतिहासिक ब्रास मार्केट में व्यापारी पूरी तरह से टैक्स भरने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। यहां की जर्जर सड़कें, सीवर व्यवस्था की बदहाली और जलभराव की गंभीर समस्या व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। पूरा टैक्स चुकाने के बाद भी सुविधाएं अधूरी रहने से परेशान व्यापारियों ने अब इस ऐतिहासिक बाजार में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की जोरदार मांग उठाई है।
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    15 min ago
  • रेवाड़ी के सर्कुलर रोड स्थित ऐतिहासिक ब्रास मार्केट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग काफी तेज हो गई है। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित एक बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों ने सरकार व प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह बैठक ब्रास मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान बाजार की कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिसमें जर्जर और नाकारा सीवर सिस्टम, बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होना, टूटी व गड्ढों से भरी सड़कें, सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर का अभाव, पार्कों और खाली स्थानों पर गंदा पानी व कूड़े के ढेर जमा होना और बाजार के चार में से तीन प्रवेश मार्गों पर जलभराव की समस्या शामिल है। व्यापारियों का कहना है कि ब्रास मार्केट में बैंक, एलआईसी कार्यालय, ब्रांडेड शोरूम, ज्वेलरी शॉप, अस्पताल और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। मुख्य वक्ता अशोक प्रधान ने कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देते हैं और लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक नागरिक सुविधाएं देना सरकार का मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने घोषणा की कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ब्रास मार्केट को जल्द से जल्द 'मॉडर्न मार्केट' के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी।
    1
    रेवाड़ी के सर्कुलर रोड स्थित ऐतिहासिक ब्रास मार्केट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग काफी तेज हो गई है। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित एक बैठक में व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों ने सरकार व प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह बैठक ब्रास मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान बाजार की कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिसमें जर्जर और नाकारा सीवर सिस्टम, बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होना, टूटी व गड्ढों से भरी सड़कें, सार्वजनिक शौचालय और पेशाबघर का अभाव, पार्कों और खाली स्थानों पर गंदा पानी व कूड़े के ढेर जमा होना और बाजार के चार में से तीन प्रवेश मार्गों पर जलभराव की समस्या शामिल है।

व्यापारियों का कहना है कि ब्रास मार्केट में बैंक, एलआईसी कार्यालय, ब्रांडेड शोरूम, ज्वेलरी शॉप, अस्पताल और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की हालत बेहद खराब है। मुख्य वक्ता अशोक प्रधान ने कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देते हैं और लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक नागरिक सुविधाएं देना सरकार का मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने घोषणा की कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ब्रास मार्केट को जल्द से जल्द 'मॉडर्न मार्केट' के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी।
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • हरियाणा में प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया गया है। HPSC चेयरमैन आलोक वर्मा पूरी तरह से खट्टर के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं और नायब सैनी केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। रेवाड़ी की दीपिका यादव ने इस पूरी स्थिति को लेकर यह बात कही है।
    1
    हरियाणा में प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया गया है। HPSC चेयरमैन आलोक वर्मा पूरी तरह से खट्टर के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं और नायब सैनी केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। रेवाड़ी की दीपिका यादव ने इस पूरी स्थिति को लेकर यह बात कही है।
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भिवानी पहुंची हैं।
    1
    स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भिवानी पहुंची हैं।
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने अपना एक बयान दिया है।
    1
    हरियाणा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने अपना एक बयान दिया है।
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • चरखी दादरी में नई अनाज मंडी के सामने गहरे गड्ढे बनने से आढ़तियों में भारी नाराजगी है। इसके विरोध में आढ़तियों ने दादरी कनीना रोड पर उतरकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
    1
    चरखी दादरी में नई अनाज मंडी के सामने गहरे गड्ढे बनने से आढ़तियों में भारी नाराजगी है। इसके विरोध में आढ़तियों ने दादरी कनीना रोड पर उतरकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • हरियाणा की तमाम 50 बड़ी खबरों को अब सिर्फ 10 मिनट के एक ही वीडियो में देखा जा सकता है।
    1
    हरियाणा की तमाम 50 बड़ी खबरों को अब सिर्फ 10 मिनट के एक ही वीडियो में देखा जा सकता है।
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • हरियाणा के भिवानी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सिविल अस्पताल के दौरे के दौरान अस्पताल की खामियां एक बड़ा मुद्दा बन गईं। इस दौरे के दौरान सीएमओ स्वास्थ्य मंत्री के सामने सिविल अस्पताल की कमियां छुपाते नजर आए, लेकिन पत्रकारों ने वहां की जमीनी हकीकत खोलकर रख दी। अस्पताल में कमियों के इस बड़े मुद्दे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    हरियाणा के भिवानी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सिविल अस्पताल के दौरे के दौरान अस्पताल की खामियां एक बड़ा मुद्दा बन गईं। इस दौरे के दौरान सीएमओ स्वास्थ्य मंत्री के सामने सिविल अस्पताल की कमियां छुपाते नजर आए, लेकिन पत्रकारों ने वहां की जमीनी हकीकत खोलकर रख दी। अस्पताल में कमियों के इस बड़े मुद्दे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.