logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रमिकों के न्यूनतम वेतन से लेकर पेंशन व लेबर कोड में संशोधन तक 11 सूत्रीय मांगें भोपाल। भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश की ओर से श्रमिकों, कर्मचारियों और स्कीम वर्कर्स की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा, वेतन सुधार तथा श्रम संहिताओं में संशोधन की मांग को लेकर 17 अगस्त 2026 को ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति के निर्णय के अनुसार प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर श्रमिक हितों से जुड़ी 11 प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की जाएगी। संघ की प्रमुख मांगों में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करना, ESIC की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करना, EPS पेंशन न्यूनतम 7500 रुपये प्रतिमाह के साथ VDA जोड़ना तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा EPF की अनिवार्य वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और बोनस गणना सीमा 7 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग की गई है। भारतीय मजदूर संघ ने आंगनवाड़ी, आशा, NHM सहित विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, संविदा एवं कैजुअल श्रमिकों के लिए समान कार्य-समान वेतन, श्रम संहिताओं में श्रमिक हित में संशोधन तथा ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपये करने की मांग भी रखी है। वहीं बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की कार्यकुशलता, मानसिक श्रम और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था पूरी तरह लागू करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय से करोड़ों श्रमिकों और कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

1 hr ago
user_NMM NEWS
NMM NEWS
Pet Care Store हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

श्रमिकों के न्यूनतम वेतन से लेकर पेंशन व लेबर कोड में संशोधन तक 11 सूत्रीय मांगें भोपाल। भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश की ओर से श्रमिकों, कर्मचारियों और स्कीम वर्कर्स की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा, वेतन सुधार तथा श्रम संहिताओं में संशोधन की मांग को लेकर 17 अगस्त 2026 को ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति के निर्णय के अनुसार प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर श्रमिक हितों से जुड़ी 11 प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की

मांग की जाएगी। संघ की प्रमुख मांगों में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करना, ESIC की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करना, EPS पेंशन न्यूनतम 7500 रुपये प्रतिमाह के साथ VDA जोड़ना तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा EPF की अनिवार्य वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये और बोनस गणना सीमा 7 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग की गई है। भारतीय मजदूर संघ ने आंगनवाड़ी, आशा, NHM सहित विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों के

मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, संविदा एवं कैजुअल श्रमिकों के लिए समान कार्य-समान वेतन, श्रम संहिताओं में श्रमिक हित में संशोधन तथा ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 40 लाख रुपये करने की मांग भी रखी है। वहीं बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की कार्यकुशलता, मानसिक श्रम और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी बैंकों में सप्ताह में पांच दिन कार्य व्यवस्था पूरी तरह लागू करने की मांग की गई है। संघ का कहना है कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय से करोड़ों श्रमिकों और कर्मचारियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 BREAKING | गजब नेताजी! पोस्टर ने बढ़ाई सियासी चर्चा 🚨 भोपाल: नेताजी को चमकाने की कोशिश में पोस्टर लगाने वालों से ऐसी जल्दबाजी हुई कि प्रधानमंत्री का पोस्टर भी पूरी तरह नहीं ढका और नेताजी का पोस्टर भी आधा नजर आने लगा। बताया जा रहा है कि विधायक जी को खुश करने के चक्कर में उनके समर्थक ने प्रधानमंत्री के पोस्टर के ऊपर नेताजी का पोस्टर लगा दिया। अब तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं— क्या नेताजी का कद देश के प्रधानमंत्री से भी बड़ा हो गया है? 🤔 या फिर नेताजी को मुख्यमंत्री पद के लिए अभी से प्रोजेक्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है? 📌 पोस्टर की यह तस्वीर अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    🚨 BREAKING | गजब नेताजी! पोस्टर ने बढ़ाई सियासी चर्चा 🚨
भोपाल: नेताजी को चमकाने की कोशिश में पोस्टर लगाने वालों से ऐसी जल्दबाजी हुई कि प्रधानमंत्री का पोस्टर भी पूरी तरह नहीं ढका और नेताजी का पोस्टर भी आधा नजर आने लगा।
बताया जा रहा है कि विधायक जी को खुश करने के चक्कर में उनके समर्थक ने प्रधानमंत्री के पोस्टर के ऊपर नेताजी का पोस्टर लगा दिया।
अब तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं—
क्या नेताजी का कद देश के प्रधानमंत्री से भी बड़ा हो गया है? 🤔
या फिर नेताजी को मुख्यमंत्री पद के लिए अभी से प्रोजेक्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है?
📌 पोस्टर की यह तस्वीर अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    Pet Care Store हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्री गिरिराज महाराज की जय ❤️ गोवर्धन धाम में अद्भुत भक्ति और आस्था | राधे राधे गिरिराज महाराज की पावन धरती पर हर कदम में भक्ति, हर सांस में राधे-राधे ❤️🙏 जय श्री गिरिराज महाराज 🚩 राधे राधे 🌸
    1
    श्री गिरिराज महाराज की जय ❤️ गोवर्धन धाम में अद्भुत भक्ति और आस्था | राधे राधे
गिरिराज महाराज की पावन धरती पर हर कदम में भक्ति, हर सांस में राधे-राधे ❤️🙏
जय श्री गिरिराज महाराज 🚩 राधे राधे 🌸
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • MP में UCC कानून में मुस्लिम समाज आपसी रिश्तेदारियों में निकाह कर सकते हैं इस तरह के निकाह में कोई रोक नहीं है
    1
    MP में UCC कानून में मुस्लिम समाज आपसी रिश्तेदारियों में निकाह कर सकते हैं इस तरह के निकाह में कोई रोक नहीं है
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    9 hrs ago
  • सदी के महान गायक किशोर कुमार आभास गांगुली का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया भोपाल में सदी के महान गायक किशोर कुमार आभास गांगुली का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कोलार में किशोर कुमार नाइट संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे 100से अधिक सिंगरों ने अपनी प्रस्तुति दी। देखा एक ख़वाब तो सिलसिले हुए गीत गाया दिनेश जी एवं सुनीता जी ने पहली बार एक साथ मंच पर प्रस्तुति दी
    1
    सदी के महान गायक किशोर कुमार आभास गांगुली का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया 
भोपाल में सदी के महान गायक किशोर कुमार आभास गांगुली का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कोलार में किशोर कुमार नाइट संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे 100से अधिक सिंगरों ने अपनी प्रस्तुति दी। देखा एक ख़वाब तो सिलसिले हुए गीत गाया दिनेश जी एवं सुनीता जी ने पहली बार एक साथ मंच पर प्रस्तुति दी
    user_DST
    DST
    Court reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बड़े तालाब में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे
    1
    बड़े तालाब में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग भोपाल | मासूम बच्ची का VIDEO वायरल! 🚨 सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया है, जिसके बाद यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 👀 🎥 बच्ची का सवाल क्या है? वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में क्यों है? देखिए वायरल वीडियो और जानिए पूरा मामला…
    1
    🚨 ब्रेकिंग भोपाल | मासूम बच्ची का VIDEO वायरल! 🚨
सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया है, जिसके बाद यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 👀
🎥 बच्ची का सवाल क्या है? वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में क्यों है?
देखिए वायरल वीडियो और जानिए पूरा मामला…
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल एंकर... भोपाल के छोटे तालाब में दो दिन पहले एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो से पांच दिन पुराना है और प्रथम दृष्टया युवक की हत्या चाकू से किए जाने की आशंका है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक के हुलिए और शरीर पर बने टैटू की जानकारी साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके बाइट...संतोष पटेल, एसीपी, भोपाल
    1
    भोपाल


एंकर...

भोपाल के छोटे तालाब में दो दिन पहले एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक शव करीब दो से पांच दिन पुराना है और प्रथम दृष्टया युवक की हत्या चाकू से किए जाने की आशंका है। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक के हुलिए और शरीर पर बने टैटू की जानकारी साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके


बाइट...संतोष पटेल, एसीपी, भोपाल
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.