बागपत मे गठिना पुल के पास टूटी पूर्वी नेहर की पटरी, खेतो मे भरा पानी BAGHPAT DESK :- बागपत जनपद के गठिना पुल के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट गई। पटरी टूटने के कारण नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे दर्जनों किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी और बोरियों की सहायता से पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं सहित अन्य फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। यह उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिरने जैसा है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नहर की समय पर मरम्मत न होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। मलिक ने जल्द से जल्द टूटी पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसानों को और नुकसान न हो।
बागपत मे गठिना पुल के पास टूटी पूर्वी नेहर की पटरी, खेतो मे भरा पानी BAGHPAT DESK :- बागपत जनपद के गठिना पुल के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूट गई। पटरी टूटने के कारण नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे दर्जनों किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी और बोरियों की सहायता से पानी के बहाव को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। किसानों ने बताया कि उनकी गेहूं सहित अन्य फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। यह उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिरने जैसा है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नहर की समय पर मरम्मत न होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। मलिक ने जल्द से जल्द टूटी पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसानों को और नुकसान न हो।
- पश्चिम बंगाल जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने बंगाल को आजाद रखने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा बोले "बंगाल परिवर्तन होय गये छे"... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- *बागरानप मॉब लिंचिंग प्रकरण: पीड़ित परिवार को मिली 5 लाख की तत्काल सहायता, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सौंपा चेक, कहा परिवार के साथ खड़ी है योगी सरकार, जल्द 10 लाख की और सहायता प्रदान की जाएगी* लोनी क्षेत्र के बागरानप में हुई दर्दनाक मॉब लिंचिंग की घटना में दिवंगत सोनू जाटव के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने परिवार को चेक प्रदान किया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा जल्द परिवार को 10 लाख रुपये और दिए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त परिवार को पेंशन, आवास तथा अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जायेगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी लोनी, एसीपी लोनी,मेहर चंद प्रधान, स्थानीय सभासद अर्जुन नागर, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, सभासद गण, समेत जाटव सभा के पदाधिकारी, समाज के सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें जिन्होंने प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहते हुए कहा मा. विधायक जी का हम विशेष आभार जताते है जिनके कारण हमें न्याय और आर्थिक मदद मिल पाई है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पीड़ित परिवार की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में कराई थी। मुख्यमंत्री जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता एवं न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप अब यह सहायता प्रदान की गई है। *विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा “यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के साथ मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को कठोरतम सजा मिले और परिवार को हर संभव सहयोग चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या कानूनी, प्रदान किया जाए। मैं मा. मुख्यमंत्री जी का लोनीवासियों की तरफ से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।"*1
- दिल्ली के मुंडका स्थित सतलोक आश्रम में एक अनोखी और समाज को नई दिशा देने वाली पहल देखने को मिली, जहां 7 जोड़ों की शादी दहेज-मुक्त और सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुई सतलोक आश्रम मुंडका में आयोजित इस विशेष विवाह समारोह में 7 जोड़ों ने रमैनी पद्धति से विवाह किया। संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई यह शादी पूरी तरह बिना दहेज और बिना किसी फिजूलखर्ची के आयोजित की गई। इस विवाह की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पूरी प्रक्रिया मात्र 17 मिनट में पूरी हो गई, न कोई बैंड-बाजा, न ढोल-नगाड़े और न ही किसी तरह का दिखावा आश्रम में दूल्हा-दुल्हन साधारण वस्त्रों में नजर आए और पूरे वातावरण में कबीर परमेश्वर की वाणी तथा पवित्र ‘ज्ञान गंगा’ का पाठ किया गया, विवाह के दौरान संतों द्वारा ‘ज्ञान गंगा’ पुस्तक से रमैनी के मंत्र पढ़े गए… जिसके तहत सभी जोड़ों ने बिना दहेज शादी करने की प्रतिज्ञा ली, साथ ही जीवनभर एक-दूसरे का सम्मान करने और भक्ति मार्ग पर चलने का वचन भी दिया, रमैनी के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया और विवाह के उपरांत सादा भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन की एक और खास बात यह रही कि यहां रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया… जहां 200 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया गया। दहेज मुक्त, सादगीपूर्ण और समानता पर आधारित यह विवाह न केवल समाज के लिए एक मिसाल है… बल्कि दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देता है1
- Post by Bharat1
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- दिल्ली के किराड़ी इलाके के प्रेम नगर Z ब्लॉक में लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई को लेकर किया AAP विधायक और जल बोर्ड के खिलाफ कीनारेबाजी, प्रेम नगर Z ब्लॉक के स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि विधायक और जल बोर्ड हमारी समस्या को सुनेंगे पीने का साफ पानी देंगे, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट निकली। नलों से साफ पानी की जगह गंदा, बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है, जिससे इलाके के लोग परेशान हैं। कई जगह तो कई महीनो से पानी नहीं आ रहा है ऐसा स्थानीय लोगों ने बताया स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी को पीने से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है, लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों, विधायक से शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कालोनी के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लगातार गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है, इसीलिए आज मजबूरन लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा ताकि उनकी बात जल बोर्ड के अधिकारियों और विधायक तक पहुंचे सके, अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देता है और प्रेम नगर Z ब्लॉक के लोगों को कब मिलता है साफ और सुरक्षित पीने का पानी1
- #सिद्धार्थनगर #भ्र्ष्टाचार और #घोटाला हर दिन #जनता के सामने आ रहा है #viralvideo1