logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलभराव में फंसी एंबुलेंस, ट्रैक्टर पर घर पहुंची जच्चा-बच्चा प्रसव के बाद सीएचसी से लौट रही नीलम की एंबुलेंस गांव के कच्चे रास्ते पर रुकी, कीचड़ के कारण चालक ने आगे जाने से किया इन्कार फतेहाबाद : गांवों की बदहाल राहें किस तरह किसी की जिंदगी की मुश्किल बढ़ा सकती हैं, इसकी तस्वीर बिजोलपुरा में सामने आई। दूसरी संतान को जन्म देने के बाद सीएचसी से उपचार कराकर घर लौट रही जच्चा-बच्चा को गांव के रास्ते पर पहुंचकर एंबुलेंस से उतरना पड़ा। कच्चे रास्ते पर जलभराव और दलदल इतनी थी कि एंबुलेंस आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। आखिरकार परिजनों ने ट्रैक्टर मंगाया और जच्चा-बच्चा को उस पर बैठाकर घर पहुंचाया। बिजोलपुरा निवासी नीलम पत्नी रुपेश को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने घर पर ही दूसरी संतान को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन नीलम और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चे का उपचार किया। दोनों की हालत ठीक होने पर परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर वापस गांव के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस बिजोलपुरा के पास पहुंची तो गांव के आगे कच्चे रास्ते पर जलभराव और कीचड़ देखकर चालक ने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। रास्ते की स्थिति ऐसी थी कि एंबुलेंस के फंसने का खतरा था। प्रसव के कुछ ही समय बाद घर लौट रही महिला और नवजात को रास्ते में उतारना परिजनों के लिए चिंता का कारण बन गया। इसके बाद परिजनों ने गांव से ट्रैक्टर मंगाया। जच्चा-बच्चा को सावधानी से ट्रैक्टर पर बैठाया गया और कीचड़ भरे रास्ते से होकर घर तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने या अस्पताल से घर लाने की जरूरत पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कच्चे मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में किसी गंभीर मरीज के लिए एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

1 day ago
user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जलभराव में फंसी एंबुलेंस, ट्रैक्टर पर घर पहुंची जच्चा-बच्चा प्रसव के बाद सीएचसी से लौट रही नीलम की एंबुलेंस गांव के कच्चे रास्ते पर रुकी, कीचड़ के कारण चालक ने आगे जाने से किया इन्कार फतेहाबाद : गांवों की बदहाल राहें किस तरह किसी की जिंदगी की मुश्किल बढ़ा सकती हैं, इसकी तस्वीर बिजोलपुरा में सामने आई। दूसरी संतान को जन्म देने के बाद सीएचसी से उपचार कराकर घर लौट रही जच्चा-बच्चा को गांव के रास्ते पर पहुंचकर एंबुलेंस से उतरना पड़ा। कच्चे रास्ते पर जलभराव और दलदल इतनी थी कि एंबुलेंस आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं थी। आखिरकार परिजनों ने ट्रैक्टर मंगाया और जच्चा-बच्चा को उस पर बैठाकर घर पहुंचाया। बिजोलपुरा निवासी नीलम पत्नी रुपेश को मंगलवार को प्रसव पीड़ा हुई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने घर पर ही दूसरी संतान को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन नीलम और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जच्चा और बच्चे का उपचार किया। दोनों की हालत ठीक होने पर परिजन एंबुलेंस से उन्हें लेकर वापस गांव के लिए

रवाना हुए। एंबुलेंस बिजोलपुरा के पास पहुंची तो गांव के आगे कच्चे रास्ते पर जलभराव और कीचड़ देखकर चालक ने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। रास्ते की स्थिति ऐसी थी कि एंबुलेंस के फंसने का खतरा था। प्रसव के कुछ ही समय बाद घर लौट रही महिला और नवजात को रास्ते में उतारना परिजनों के लिए चिंता का कारण बन गया। इसके बाद परिजनों ने गांव से ट्रैक्टर मंगाया। जच्चा-बच्चा को सावधानी से ट्रैक्टर पर बैठाया गया और कीचड़ भरे रास्ते से होकर घर तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद रास्ते पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने या अस्पताल से घर लाने की जरूरत पड़ती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कच्चे मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में किसी गंभीर मरीज के लिए एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पिनाहट में ग्रामीण चंबल नदी में कूदेः स्टीमर बंद होने से नाराज थे, पुलिस ने बचाया पिनाहट, चंबल नदी घाट पर स्टीमर संचालन बंद होने से नाराज मध्य प्रदेश के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार दोपहर चंबल नदी में कूद गए। मौके पर मौजूद महुआ पुलिस ने ग्रामीणों को मुश्किल से नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया। यह घटना पिनाहट चंबल घाट पर हुई। करीब 12 दिनों से पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर का संचालन बंद है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चंबल नदी किनारे बसे लगभग 250 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरैना जिला प्रशासन की रोक के कारण स्टीमर नहीं चल पा रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, महुआ थाना क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण स्टीमर बंद होने के विरोध में चंबल घाट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने स्टीमर सेवा फिर से शुरू करने की मांग करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर महुआ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और अधिकारियों से बात कर जल्द ही स्टीमर संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी ग्रामीणों को नदी से बाहर निकाला और स्थिति को शांत किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    पिनाहट में ग्रामीण चंबल नदी में कूदेः स्टीमर बंद होने से नाराज थे, पुलिस ने बचाया
पिनाहट, चंबल नदी घाट पर स्टीमर संचालन बंद होने से नाराज मध्य प्रदेश के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार दोपहर चंबल नदी में कूद गए। मौके पर मौजूद महुआ पुलिस ने ग्रामीणों को मुश्किल से नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया। यह घटना पिनाहट चंबल घाट पर हुई।
करीब 12 दिनों से पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर का संचालन बंद है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चंबल नदी किनारे बसे लगभग 250 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरैना जिला प्रशासन की रोक के कारण स्टीमर नहीं चल पा रहा है।
गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, महुआ थाना क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण स्टीमर बंद होने के विरोध में चंबल घाट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने स्टीमर सेवा फिर से शुरू करने की मांग करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर महुआ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और अधिकारियों से बात कर जल्द ही स्टीमर संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी ग्रामीणों को नदी से बाहर निकाला और स्थिति को शांत किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Kirshna Parjapati
    Kirshna Parjapati
    Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगरा पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर न चलने से लोगो मे आक्रोश पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर न चलने से आक्रोश पिनाहट उसैत घाट पर स्टीमर का संचालन न होने से आक्रोशित मध्य प्रदेश के महुआ-अम्बाह कांग्रेस अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल नदी में मध्य प्रदेश सीमा की ओर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। #Pinahat #Chambal #चंबल #Steamer #Mahua #Ambah #Congress #Agra #TodayBestVideoChallenge #ViralVideo
    1
    आगरा पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर न चलने से  लोगो मे आक्रोश
पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर न चलने से आक्रोश
पिनाहट उसैत घाट पर स्टीमर का संचालन न होने से आक्रोशित मध्य प्रदेश के महुआ-अम्बाह कांग्रेस अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल नदी में मध्य प्रदेश सीमा की ओर छलांग लगा दी।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई।
#Pinahat #Chambal #चंबल #Steamer #Mahua #Ambah #Congress #Agra #TodayBestVideoChallenge #ViralVideo
    user_कृष्णकांत निषाद
    कृष्णकांत निषाद
    Local News Reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित दिखे विधायक, वीडियो वायरल फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    1
    महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित दिखे विधायक, वीडियो वायरल

फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो हुआ वायरल फतेहाबाद। फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक की एक महिला से तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, मामला आगरा में एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचने के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। | फतेहाबाद, आगरा फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो हुआ वायरल फतेहाबाद। फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक की एक महिला से तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, मामला आगरा में एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचने के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। | फतेहाबाद, आगरा
    1
    फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो हुआ वायरल

फतेहाबाद। फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक की एक महिला से तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, मामला आगरा में एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचने के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती नजर आ रही है।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 | फतेहाबाद, आगरा


फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो हुआ वायरल
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक की एक महिला से तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार, मामला आगरा में एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचने के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में संबंधित पक्षों का बयान सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
| फतेहाबाद, आगरा
    user_कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    Advertising Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आगरा के फतेहाबाद में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक लड़की से कथित कहासुनी की बात सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, कथित कहासुनी की वजह और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देखिए क्या है पूरा मामला और सामने आई जानकारी में कितनी सच्चाई है।
    1
    आगरा के फतेहाबाद में भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक लड़की से कथित कहासुनी की बात सामने आई है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, कथित कहासुनी की वजह और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
देखिए क्या है पूरा मामला और सामने आई जानकारी में कितनी सच्चाई है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो पर अलग-अलग हेडिंग्स 🚨 फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान खोया आपा 🔴 युवती से विवाद में विधायक का दिखा आक्रामक अंदाज, बोले—“आ जा मैदान पर” ⚠️ विधायक छोटेलाल वर्मा ने युवती को दी चुनौती? वायरल वीडियो में दिखा तीखा विवाद 💥 बहस बढ़ी तो विधायक ने खोया आपा, युवती को बाहर आने की चुनौती देने का वीडियो वायरल 🚔 युवती से विवाद के बीच पुलिस बुलाने की धमकी, विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 🔴 “आज ही बता दूं…” विधायक छोटेलाल वर्मा के बयान वाला वीडियो वायरल, मचा हड़कंप 🚨 फतेहाबाद विधायक और युवती के बीच तीखी बहस, मौके पर मौजूद लोगों ने कराया शांत ⚡ वायरल वीडियो में विधायक का गुस्सा दिखा, युवती से बहस के बाद पुलिस बुलाने की बात 💥 “आ जा मैदान पर” वायरल वीडियो में विधायक की चुनौती, विवाद की वजह अब भी साफ नहीं 🔴 फतेहाबाद में विधायक का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान बिगड़ा माहौल ⚠️ विधायक-युवती विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौके पर पुलिसकर्मी भी नजर आए 🚨 बहस से हंगामे तक पहुंचा मामला, फतेहाबाद विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया 💢 युवती से बहस के दौरान तैश में नजर आए विधायक, लोगों ने बीच-बचाव कर कराया शांत 🔴 विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल, विवाद की वजह स्पष्ट नहीं ⚡ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विधायक का वीडियो, युवती को बाहर आने की चुनौती देते दिखे
    1
    फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो पर अलग-अलग हेडिंग्स

🚨 फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान खोया आपा

🔴 युवती से विवाद में विधायक का दिखा आक्रामक अंदाज, बोले—“आ जा मैदान पर”

⚠️ विधायक छोटेलाल वर्मा ने युवती को दी चुनौती? वायरल वीडियो में दिखा तीखा विवाद

💥 बहस बढ़ी तो विधायक ने खोया आपा, युवती को बाहर आने की चुनौती देने का वीडियो वायरल

🚔 युवती से विवाद के बीच पुलिस बुलाने की धमकी, विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔴 “आज ही बता दूं…” विधायक छोटेलाल वर्मा के बयान वाला वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

🚨 फतेहाबाद विधायक और युवती के बीच तीखी बहस, मौके पर मौजूद लोगों ने कराया शांत

⚡ वायरल वीडियो में विधायक का गुस्सा दिखा, युवती से बहस के बाद पुलिस बुलाने की बात

💥 “आ जा मैदान पर” वायरल वीडियो में विधायक की चुनौती, विवाद की वजह अब भी साफ नहीं

🔴 फतेहाबाद में विधायक का वीडियो वायरल, युवती से बहस के दौरान बिगड़ा माहौल

⚠️ विधायक-युवती विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौके पर पुलिसकर्मी भी नजर आए

🚨 बहस से हंगामे तक पहुंचा मामला, फतेहाबाद विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

💢 युवती से बहस के दौरान तैश में नजर आए विधायक, लोगों ने बीच-बचाव कर कराया शांत

🔴 विधायक छोटेलाल वर्मा के वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल, विवाद की वजह स्पष्ट नहीं

⚡ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विधायक का वीडियो, युवती को बाहर आने की चुनौती देते दिखे
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC Name: 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC BIS/ISI Certification Number: NOT AV Net Quantity (N): 20 These connectors are made from flame retardant insulation materials, long service life, high temperature resistant, corrosion resistant, high pressure resistant, high quality products for your safety. Size : approx. 20 * 17.5 * 13.5mm Wiring : wiring capacity from 0.5-2.5 square wire Temperature: -40 to 150 degrees Celsius MATERIAL : Polypropylene plastic, steel and copper Voltage: 220V Current: 12A Working Temperature: -40~150℃ Wiring: 0.3-2.5mm2(stranded wire), 0.3-1.5mm2(solid wire) Size: 19.4 x 17.2 x 13.2mm / 0.76 x 0.67 x 0.51" Best for repeat wire connections in lightings, speakers, dc connections and projects Country of Origin: India 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC Name: 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC BIS/ISI Certification Number: NOT AV Net Quantity (N): 20 These connectors are made from flame retardant insulation materials, long service life, high temperature resistant, corrosion resistant, high pressure resistant, high quality products for your safety. Size : approx. 20 * 17.5 * 13.5mm Wiring : wiring capacity from 0.5-2.5 square wire Temperature: -40 to 150 degrees Celsius MATERIAL : Polypropylene plastic, steel and copper Voltage: 220V Current: 12A Working Temperature: -40~150℃ Wiring: 0.3-2.5mm2(stranded wire), 0.3-1.5mm2(solid wire) Size: 19.4 x 17.2 x 13.2mm / 0.76 x 0.67 x 0.51" Best for repeat wire connections in lightings, speakers, dc connections and projects Country of Origin: India
    1
    2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC
Name:  2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC
BIS/ISI Certification Number: NOT AV
Net Quantity (N): 20
These connectors are made from flame retardant insulation materials, long service life, high temperature resistant, corrosion resistant, high pressure resistant, high quality products for your safety.

Size : approx. 20 * 17.5 * 13.5mm

Wiring : wiring capacity from 0.5-2.5 square wire Temperature: -40 to 150 degrees Celsius

MATERIAL : Polypropylene plastic, steel and copper Voltage: 220V Current: 12A Working Temperature: -40~150℃ Wiring: 0.3-2.5mm2(stranded wire), 0.3-1.5mm2(solid wire) Size: 19.4 x 17.2 x 13.2mm / 0.76 x 0.67 x 0.51"

Best for repeat wire connections in lightings, speakers, dc connections and projects
Country of Origin: India
2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC
Name:  2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC
BIS/ISI Certification Number: NOT AV
Net Quantity (N): 20
These connectors are made from flame retardant insulation materials, long service life, high temperature resistant, corrosion resistant, high pressure resistant, high quality products for your safety.
Size : approx. 20 * 17.5 * 13.5mm
Wiring : wiring capacity from 0.5-2.5 square wire Temperature: -40 to 150 degrees Celsius
MATERIAL : Polypropylene plastic, steel and copper Voltage: 220V Current: 12A Working Temperature: -40~150℃ Wiring: 0.3-2.5mm2(stranded wire), 0.3-1.5mm2(solid wire) Size: 19.4 x 17.2 x 13.2mm / 0.76 x 0.67 x 0.51"
Best for repeat wire connections in lightings, speakers, dc connections and projects
Country of Origin: India
    user_Mystore.91
    Mystore.91
    Salesperson Firozabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • उल्लू का तमाशा दिखाते दो लोग पकड़े, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा फतेहाबाद : भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध के बाद अब उल्लू का जमाना दिखाकर राहगीरों से रुपये ऐंठने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से इंडियन ईगल आउल प्रजाति का उल्लू बरामद किया है। दोनों आरोपित किरावली के कोरई गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि ठीपुरी-डौकी के पास दो लोग सड़क किनारे उल्लू को लेकर तमाशा दिखा रहे हैं। सूचना पर वन रक्षक सोहन सिंह और भीकम सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कोरई, किरावली निवासी शोला पुत्र कंम्मू और शदुआ पुत्र रसीद खान के रूप में हुई। बताया गया कि दोनों पहले भालू का खेल दिखाकर राहगीरों और ग्रामीणों का मनोरंजन करते थे। सरकार की ओर से भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन्होंने उल्लू का तमाशा दिखाना शुरू कर दिया। दोनों उल्लू को सड़क किनारे लोगों को दिखाकर रुपये लेते थे। वन विभाग की टीम ने उल्लू को कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि वन्यजीवों को पकड़कर उनका तमाशा दिखाना कानूनन अपराध है। बरामद उल्लू इंडियन ईगल आउल प्रजाति का है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उल्लू का तमाशा दिखाते दो लोग पकड़े, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहाबाद : भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध के बाद अब उल्लू का जमाना दिखाकर राहगीरों से रुपये ऐंठने वाले दो लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने दोनों के कब्जे से इंडियन ईगल आउल प्रजाति का उल्लू बरामद किया है। दोनों आरोपित किरावली के कोरई गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि ठीपुरी-डौकी के पास दो लोग सड़क किनारे उल्लू को लेकर तमाशा दिखा रहे हैं। सूचना पर वन रक्षक सोहन सिंह और भीकम सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कोरई, किरावली निवासी शोला पुत्र कंम्मू और शदुआ पुत्र रसीद खान के रूप में हुई। 
बताया गया कि दोनों पहले भालू का खेल दिखाकर राहगीरों और ग्रामीणों का मनोरंजन करते थे। सरकार की ओर से भालू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन्होंने उल्लू का तमाशा दिखाना शुरू कर दिया। दोनों उल्लू को सड़क किनारे लोगों को दिखाकर रुपये लेते थे। वन विभाग की टीम ने उल्लू को कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया।
वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि वन्यजीवों को पकड़कर उनका तमाशा दिखाना कानूनन अपराध है। बरामद उल्लू इंडियन ईगल आउल प्रजाति का है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.