उसावा क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: शादी वाले घर में लाखों का नुकसान, साजिश की आशंका बदायूं न्यूज़ उसावा क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: शादी वाले घर में लाखों का नुकसान, साजिश की आशंका संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं जनपद के उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचदुरा दीवान नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देवेंद्र यादव के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जिस घर में आज शादी का कार्यक्रम था, उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में खड़ी वैगनआर कार, तीन भैंसें, अनाज, नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और उसावा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पीड़ित देवेंद्र यादव ने बताया कि आग अचानक लगी, लेकिन उन्हें संदेह है कि यह घटना सुनियोजित हो सकती है। हालांकि, अभी तक उन्होंने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद संदिग्ध लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की है।
उसावा क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: शादी वाले घर में लाखों का नुकसान, साजिश की आशंका बदायूं न्यूज़ उसावा क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: शादी वाले घर में लाखों का नुकसान, साजिश की आशंका संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं जनपद के उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचदुरा दीवान नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देवेंद्र यादव के घर में अचानक आग लगने से लाखों
रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि जिस घर में आज शादी का कार्यक्रम था, उसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में खड़ी वैगनआर कार, तीन भैंसें, अनाज, नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। दातागंज ब्लॉक
प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और उसावा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पीड़ित देवेंद्र यादव ने बताया कि आग अचानक लगी, लेकिन उन्हें
संदेह है कि यह घटना सुनियोजित हो सकती है। हालांकि, अभी तक उन्होंने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद संदिग्ध लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दहशत और दुख का माहौल है। पीड़ित परिवार ने सरकार से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की है।
- ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पत्रकार शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा1
- gram kailee post kunwargaon budaun ye hamare gaon ka sarkari nal hai jiske liye pani nikalne ke liye nali nahi bani hai or hamare gaon ka pradhan bhi nahi sunta hamari kripa karke hamare sarkari nal ki nali ban bane ki kripa kare aapki mahan kripa hogi my name vipin kumar prajapati1
- petrolper vivad kar rahe the petrol Nahin thi petrol per vivad kar rahe the1
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।2
- रोग नंबर... 🤣🤣🤣🤣... Yogi Adityanath ji. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा यह प्रसिद्ध नारा सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। उन्होंने यह नारा भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित करने हेतु दिया था #YogiAdityanath1
- मौके पर सीओ विल्सी के के तिवारी पहुंचे व थाना अध्यक्ष उघैती ऋर्षि पाल सिंह ब थाना अध्यक्ष इस्लामनगर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा घायलों को सीएससी रुदायन एम्बुलेन्स द्वारा लाया गया4
- गरीब किशोर की पिटाई का वीडियो वायरल, दारोगा शैलेन्द्र सिंह सस्पेंड बस्ती, उत्तर प्रदेश: जनपद बस्ती में एक गरीब किशोर के साथ पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले एक किशोर को दारोगा शैलेन्द्र सिंह ने बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दारोगा ने किशोर को ठेला हटाने का आदेश दिया था, लेकिन जब बच्चे ने ठेला नहीं हटाया तो वह आगबबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद किशोर घंटों तक रोता रहा, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा शैलेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषी पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निष्कर्ष: यह घटना पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब पीड़ित एक नाबालिग और गरीब परिवार से हो। वहीं, वायरल वीडियो के बाद हुई त्वरित कार्रवाई से यह भी स्पष्ट होता है कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जा रही है।1
- सऊदी अरब का अहम दौरा पूरा करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ अब तुर्की पहुँच चुके हैं। इस दौरे को क्षेत्रीय कूटनीति, आर्थिक सहयोग और मुस्लिम देशों के बीच बढ़ते तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि तुर्की नेतृत्व के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय हालात पर अहम चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान लगातार अपने रणनीतिक साझेदार देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है।1
- मऊ में एक खंभे पर बहुत जबरदस्त फाटट हो गया मैं आपको बता दूं तार कमजोर पढ़ने से और लोड ज्यादा होने से ऊपर से गर्मी बहुत तेज पड़ रही है यानी टेंपरेचर ज्यादा है,1