logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाइक सवार दंपति दंपति नहर में गिरे पति की मौत पत्नी घायल, घायल पत्नी का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी घायल। रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_Jitendra
Jitendra
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बाइक सवार दंपति दंपति नहर में गिरे पति की मौत पत्नी घायल, घायल पत्नी का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी घायल। रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुरा स्थित प्रीत सरकार मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में धर्म ही व्यक्ति का एकमात्र सहारा है। उन्होंने कहा कि आज लोग भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन जब जीवन में कठिन समय आता है, तब धर्म ही मार्गदर्शन कर व्यक्ति को सही दिशा दिखाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपने और अपने परिवार का कल्याण कर सकता है। कार्यक्रम के शुरुआत में उन्होंने श्रीमद् भागवत ग्रंथ को नमन कर कथा व्यास दीदी सरस् किशोरी जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में कथा परीछत विजय सिंह बघेल एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक का फूलमाला, शॉल और श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
    1
    दतिया जिले के सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुरा स्थित प्रीत सरकार मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में धर्म ही व्यक्ति का एकमात्र सहारा है। उन्होंने कहा कि आज लोग भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़ में शामिल हैं, लेकिन जब जीवन में कठिन समय आता है, तब धर्म ही मार्गदर्शन कर व्यक्ति को सही दिशा दिखाता है।
पूर्व विधायक ने कहा कि धर्म से जुड़कर ही व्यक्ति अपने और अपने परिवार का कल्याण कर सकता है। कार्यक्रम के शुरुआत में उन्होंने श्रीमद् भागवत ग्रंथ को नमन कर कथा व्यास दीदी सरस् किशोरी जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कथा परीछत विजय सिंह बघेल एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पूर्व विधायक का फूलमाला, शॉल और श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दतिया चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के दो आरोपी और गिरफ्तार उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीकि को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    दतिया चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के दो आरोपी और गिरफ्तार उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीकि को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दतिया में चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण वाल्मीकि और उमेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार दबिश और जांच की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और सभी दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
    1
    दतिया में चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण वाल्मीकि और उमेश कुशवाहा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार दबिश और जांच की जा रही थी। इसी क्रम में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और सभी दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • … घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए। सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही — जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा… सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है… लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं… या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया? हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें… ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े। कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट #hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert
    1
    …
घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए।
सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही —
जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा…
सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है…
लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।
सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं…
या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया?
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें…
ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े।
कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट
#hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Abhishek Jain
    3
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उसके कब्जे से 16 करोड़ से अधिक के कॉन्स बरामद किए। बृजेंद्र आईपीएल मैच पर कर रहा था सट्टा की बुकिंग।
    1
    उसके कब्जे से 16 करोड़ से अधिक के कॉन्स बरामद किए। बृजेंद्र आईपीएल मैच पर कर रहा था सट्टा की बुकिंग।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पंडोखर धाम में कड़ी सुरक्षा: श्रद्धा मंच के बाहर महिला-पुरुष बाउंसर 24 घंटे तैनात दतिया स्थित पंडोखर धाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धा मंच के बाहर महिला एवं पुरुष बाउंसरों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन बाउंसरों का मुख्य उद्देश्य पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य श्री गुरु शरण जी महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। धाम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण हो गई है। बाउंसर पूरी मुस्तैदी के साथ आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक न हो। महिला बाउंसरों की मौजूदगी से महिला श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा का विशेष एहसास हो रहा है। कुल मिलाकर, पंडोखर धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए भरोसे और शांति का माहौल बना रहे हैं।
    1
    पंडोखर धाम में कड़ी सुरक्षा: श्रद्धा मंच के बाहर महिला-पुरुष बाउंसर 24 घंटे तैनात
दतिया स्थित पंडोखर धाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धा मंच के बाहर महिला एवं पुरुष बाउंसरों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन बाउंसरों का मुख्य उद्देश्य पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य श्री गुरु शरण जी महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
धाम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण हो गई है। बाउंसर पूरी मुस्तैदी के साथ आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक न हो।
महिला बाउंसरों की मौजूदगी से महिला श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा का विशेष एहसास हो रहा है। कुल मिलाकर, पंडोखर धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए भरोसे और शांति का माहौल बना रहे हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया के कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 को सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कल्लू कुशवाहा को घेरकर कट्टे से गोली मार दी थी। गोली सिर और कंधे में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी उमेश कुशवाहा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    दतिया के कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 को सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कल्लू कुशवाहा को घेरकर कट्टे से गोली मार दी थी। गोली सिर और कंधे में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।
इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी उमेश कुशवाहा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दतिया जिले के डगरई टोल के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात वाहन ने गौ माता को टक्कर मार दी। हादसे में गौ माता के दोनों पिछले पैर और एक आगे का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं गौ सेवक पवन चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ 10-15 युवाओं की टीम भी मौजूद रही। मौके पर पहुंचकर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया और ट्रैक्टर की मदद से गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पवन चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि गौ माता का समुचित इलाज कराया जाएगा और उन्हें सुरक्षित गौशाला में रखा गया है। वे लंबे समय से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या बंद कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस घटना के माध्यम से भी उन्होंने समाज को गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस सराहनीय कार्य में चुनमुन पाण्डेय, सुमित दुबे, अंकुश पाल, दुर्गेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, अनुराग पाल, रामलखन पाल, विकास बघेल और रामनिवास पाल सहित अन्य युवाओं ने भी सहयोग किया। यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि गौ सेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता का उदाहरण है। संदेश: “गौ माता का सम्मान करें — यही हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी है।”
    1
    दतिया जिले के डगरई टोल के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात वाहन ने गौ माता को टक्कर मार दी। हादसे में गौ माता के दोनों पिछले पैर और एक आगे का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी एवं गौ सेवक पवन चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ 10-15 युवाओं की टीम भी मौजूद रही। मौके पर पहुंचकर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया और ट्रैक्टर की मदद से गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पवन चतुर्वेदी ने आश्वासन दिया कि गौ माता का समुचित इलाज कराया जाएगा और उन्हें सुरक्षित गौशाला में रखा गया है। वे लंबे समय से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या बंद कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस घटना के माध्यम से भी उन्होंने समाज को गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस सराहनीय कार्य में चुनमुन पाण्डेय, सुमित दुबे, अंकुश पाल, दुर्गेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, अनुराग पाल, रामलखन पाल, विकास बघेल और रामनिवास पाल सहित अन्य युवाओं ने भी सहयोग किया।
यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि गौ सेवा के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता का उदाहरण है।
संदेश: “गौ माता का सम्मान करें — यही हमारी संस्कृति और जिम्मेदारी है।”
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.