Shuru
Apke Nagar Ki App…
CEIR पोर्टल के जरिए 125 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए जौनपुर: साइबर क्राइम थाना व जनपद की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई। अब तक जौनपुर पुलिस द्वारा कुल 1640 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये) बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में यूपी समेत दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड व राजस्थान से भी मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। 📞 साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
Kr. Suresh
CEIR पोर्टल के जरिए 125 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए जौनपुर: साइबर क्राइम थाना व जनपद की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई। अब तक जौनपुर पुलिस द्वारा कुल 1640 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3 करोड़ 28 लाख रुपये) बरामद कर लौटाए जा चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में यूपी समेत दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड व राजस्थान से भी मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। 📞 साइबर अपराध की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ➡️ जौनपुर पुलिस ने बरामद किए 125 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को सौंपे ➡️ CEIR पोर्टल से जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 20 लाख के मोबाइल बरामद ➡️ साइबर क्राइम थाना की कार्रवाई, कई राज्यों से मिले खोए मोबाइल ➡️ जौनपुर में अब तक 1640 मोबाइल बरामद, कीमत 3.28 करोड़ रुपये ➡️ साइबर सेल की मुहिम रंग लाई, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान ➡️ Delhi से Bihar तक ट्रेस हुए जौनपुर के गुम मोबाइल फोन ➡️ SSP के निर्देशन में साइबर टीम की बड़ी उपलब्धि, 125 फोन रिकवर ➡️ वन प्लस से सैमसंग तक, जौनपुर पुलिस ने लौटाए महंगे मोबाइल ➡️ गुम मोबाइल मिलने पर लोगों ने जताया जौनपुर पुलिस का आभार ➡️ 1930 हेल्पलाइन और CEIR पोर्टल बना गुम मोबाइल ढूंढने का सहारा1
- बिजली विभाग किसी अनहोनी घटना का कर रहा है इंतजार लटके हुए तार की तरफ नहीं जा रहा ध्यान ग्राम पंचायत रामगढ़ बंधवा बरसठी मार्ग पर सुनील गैरेज के पास यह तार जमीन से मात्र तीन फीट चार फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है बगल में खंबा है इसके बावजूद भी विभाग उसे इस तर को खंभे से नहीं जोड़ रहा हैं यह बिजली विभाग के लापरवाही करें या किसी अन्य की इस तार से कभी भी दुर्घटना घट सकती है क्या कोई घटना घटने के बाद ही बिजली विभाग की आंखें खुलेगी1
- जौनपुर में न्यूज़ वन इंडिया की खबर के बाद ARTO प्रशासन हरकत में आया और डग्गामार व नियमविहीन स्कूल वाहनों पर शिकंजा कसा। विशेष अभियान चलाकर कई स्कूल वाहन सीज किए गए, जबकि कई का चालान काटा गया। इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।1
- मछलीशहर के 'हिटमैन किंग' नाम के एक व्यक्ति ने बकराबाद में शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। उसके बेकाबू 'कमरतोड़' डांस और हंगामे से स्थानीय लोग परेशान हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- आज ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगलवार है। इस पावन अवसर पर सभी हनुमान भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।1
- हुबहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीं जैसे दिखने वाले एक मराठी कलाकार,*श्री. विकास महंते.* सच मे विश्वास नही होता. आजतक बहुत लोगों के डुप्लीकेट देखे,परंतु इस व्यक्ति को मानना पडेगा.!!1
- जौनपुर के पुरेव गाँव में एक शादी समारोह के दौरान शानदार गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मधुर प्रस्तुति ने मेहमानों का दिल जीत लिया और माहौल को खुशनुमा बना दिया।1
- लखनऊ विधानसभा के सामने सपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सोने के जेवर नहीं खरीदने की अपील के विरोध में प्रदर्शन महिला सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका बापू भवन के बाहर पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक से बढ़ा तनाव महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन से विधानसभा के सामने पास यातायात भी प्रभावित रहा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ : भदोही में हरी सब्जियों के बढ़े दाम, आम लोगों की बढ़ी परेशानी गोपीगंज क्षेत्र के कवलापुर स्थित राजपूत ढाबा के दक्षिणी लेंथ पर फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इन दिनों हरी सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार नेनुआ, भिंडी समेत कई हरी सब्जियां महंगी बिक रही हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले जहां हरी सब्जियां सस्ते दामों में मिल जाती थीं, वहीं अब प्रतिदिन बढ़ते दामों से खरीदारी करना मुश्किल होता जा रहा है। फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि मंडियों में बढ़े दाम और आवक कम होने के कारण खुदरा बाजार में भी सब्जियां महंगी बिक रही हैं। लोगों ने प्रशासन से बाजार पर निगरानी रखने और आम जनता को राहत दिलाने की मांग की है।1