औरैया में आयुष विभाग का योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, पुलिस कर्मियों व छात्रों को मिली स्वस्थ जीवन की सीख औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से शनिवार को दो अलग-अलग सत्रों में योग व प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम एवं द्वितीय सत्र में टारगेट डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं को सामूहिक योग अभ्यास कराया गया। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयुष विभाग एवं वामा वैलनेस कैंप के सहयोग से चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ। शिविर में वरिष्ठ योग इंस्ट्रक्टर एवं योग व प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने आधा सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों व अन्य उपस्थित लोगों को बिना दवा और जांच के केवल आकृति व जीभ देखकर स्वस्थ रहने की जानकारी दी। उन्होंने जुकाम, खांसी, सिरदर्द, अनिद्रा, कब्ज व बवासीर जैसी समस्याओं से बचाव के लिए नियमित दिनचर्या व योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पारस नाथ चौधरी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. परवीन एवं वार्डन नितिन राजपूत की प्रमुख उपस्थिति रही।

- औरैया जनपद के थाना बेला में आबकारी अधिनियम से संबंधित जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर नायाब तहसीलदार बिधूना व थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम की उपस्थिति में थाना बेला के मालखाने में जमा माल मुकदमाती अवैध,जब्त नाजयज शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया जिसमे नष्ट करायी गयी कुल 18 मुकदमो से संबंधित अवैध शराब के 311 क्वार्टर देशी शराब एवं 40 लीटर कच्ची शराब है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 31,325/- रुपये है।3
- *थाना बेला पर मालखाने में जमा काफी पुरानी माल मुकदमाती नाजायज शराब को किया गया नष्ट ।* शासन की मंशा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेला में आबकारी अधिनियम से संबंधित जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर नायाब तहसीलदार बिधूना व थानाध्यक्ष बेला श्री गंगादास गौतम की उपस्थिति में थाना बेला के मालखाने में जमा माल मुकदमाती अवैध,जब्त नाजयज शराब को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया जिसमे नष्ट करायी गयी कुल 18 मुकदमो से संबंधित अवैध नाजायज शराब का विवरण- 311 क्वार्टर देशी शराब एवं 40 लीटर कच्ची शराब है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 31,325/- रुपये है।2
- जय श्री शनिदेव देव महाराज की1
- शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात व सुरक्षा समस्याओं को देखते हुए पालिका प्रशासन ने शनिवार की शाम 5 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व पालिका के एसआई आशीष पांडेय ने किया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। एसआई आशीष पांडेय माइक के माध्यम से दुकानदारों और ठेले वालों से स्वयं अपना सामान हटाने की अपील करते नजर आए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाले और सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर ही दुकान का सामान रखा जाए अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुल 142 दुकानदारों को चेतावनी दी गई। पालिका प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शहर के कई व्यापारी अपनी दुकानों का अधिकांश सामान सड़कों पर फैला देते हैं, जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं।2
- रामगोपाल यादव ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन, भाजपा पर साधा निशाना, सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने औरैया के विवेकानंद इंटर कॉलेज में भौतिक और रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा में वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया। मीडिया से वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम के जरिए वोटों में हेरफेर की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि PDA प्रहरी बूथ स्तर पर निगरानी करेंगे2
- औरैया के अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम बरीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इटावा क्षेत्र के पिलुआ वाले हनुमान जी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महंत हरभजन दास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।1
- औरैया पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला (रसायन प्रयोगशाला) का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामगोपाल यादव मंच पर मौजूद रहे और छात्रों से किया संवाद। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।4
- औरैया में शनिवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की मौजूदगी में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आये फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधितों को हस्तगत करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई समस्या ग्रस्त आमजन अपनी समस्या के लिए बार-बार न भटके और उसे सही समाधान मिले इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समस्याओं का निराकरण करें। इस अवसर पर 152 विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 13 आवेदन पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक कमल कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।1
- औरैया जिले के थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते समय 06 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार का लिया गया। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व 10200/- रुपया नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही की है।1