logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू तथा लूट के 5,250 रूपए सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण -* वादी अभयपाल सिंह पुत्र हेन्दपाल सिंह निवासी महेवा थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.09.2026 को वादी अपने घर से ग्राम गोथुआ थाना सकरौली जा रहा था, तभी वादी द्वारा निधौली चौराहा से ग्राम गोथआ जाने के लिए एक ई-रिक्शा तय किया। रास्ते में ई-रिक्शा चालक एवं उसके एक साथी द्वारा वादी के साथ मारपीट एवं चाकू दिखाकर वादी से 6,000 रुपए छीन लिए। इस सूचना पर *थाना जलेसर पर मुअस0-377/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1.जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2.आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू एवं लूट के 5,250 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-* 1. जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2. आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा 2. 5,200 रुपए 3. एक अवैध चाकू *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. प्र0नि0 श्री अखिलेश दीक्षित 2. उ0नि0 श्री राजीव पवांर 3. रि0का0 राजकुमार भाटी 4. रि0का0 अभिषेक कुमार।

14 hrs ago
user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
58f15522-698f-4de1-8c51-8352340c4f8d

*एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू तथा लूट के 5,250 रूपए सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण -* वादी अभयपाल सिंह पुत्र हेन्दपाल सिंह निवासी महेवा थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.09.2026 को वादी अपने घर से ग्राम गोथुआ थाना सकरौली जा रहा था, तभी वादी द्वारा निधौली चौराहा से ग्राम गोथआ जाने के लिए एक ई-रिक्शा तय किया। रास्ते में ई-रिक्शा चालक एवं उसके एक साथी द्वारा वादी के साथ मारपीट एवं चाकू दिखाकर वादी से 6,000 रुपए छीन लिए। इस सूचना पर *थाना जलेसर पर मुअस0-377/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री

श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1.जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2.आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू एवं लूट के 5,250 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-* 1. जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2. आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा 2. 5,200 रुपए 3. एक अवैध चाकू *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. प्र0नि0 श्री अखिलेश दीक्षित 2. उ0नि0 श्री राजीव पवांर 3. रि0का0 राजकुमार भाटी 4. रि0का0 अभिषेक कुमार।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मेरठ में Blinkit डिलीवरी बॉय को बंधक बनाकर पीटा? ऑर्डर कैंसिल पर मचा बवाल | Meerut Blinkit News मेरठ में Blinkit डिलीवरी बॉय के साथ हुई मारपीट का मामला सुर्खियों में है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की इरा गार्डन कॉलोनी में एक डिलीवरी पार्टनर ने आरोप लगाया है कि खराब रास्ते की वजह से ग्राहक से ऑर्डर कैंसिल करने की बात कहने पर उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में डिलीवरी कर्मचारियों के बीच आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स पुलिस चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के मुताबिक, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय दीपक पार्सल लेकर इरा गार्डन कॉलोनी पहुंचा था। रास्ता खराब होने के कारण उसने ग्राहक से कहा कि वह अंदर तक नहीं पहुंच सकता, इसलिए ऑर्डर कैंसिल कर दिया जाए। आरोप है कि इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि एक महिला समेत कई लोगों ने उसे एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया और उसके साथ लात-घूंसों, थप्पड़ों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान उसका चश्मा टूट गया और डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाला टैब भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में मौके पर और लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद करीब 20 से 22 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स माधवपुरम पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। मेरठ में डिलीवरी कर्मचारियों के साथ मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट में डिलीवरी में देरी को लेकर एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस को अभद्रता और मारपीट की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अगर आप ऐसी ही Breaking News, UP News, Meerut News, Crime News और Viral Hindi News सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें। #Meerut #Blinkit #DeliveryBoy #MeerutNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #ViralNews #GDNewsNetwork
    1
    मेरठ में Blinkit डिलीवरी बॉय को बंधक बनाकर पीटा? ऑर्डर कैंसिल पर मचा बवाल | Meerut Blinkit News
मेरठ में Blinkit डिलीवरी बॉय के साथ हुई मारपीट का मामला सुर्खियों में है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की इरा गार्डन कॉलोनी में एक डिलीवरी पार्टनर ने आरोप लगाया है कि खराब रास्ते की वजह से ग्राहक से ऑर्डर कैंसिल करने की बात कहने पर उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में डिलीवरी कर्मचारियों के बीच आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स पुलिस चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
जानकारी के मुताबिक, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय दीपक पार्सल लेकर इरा गार्डन कॉलोनी पहुंचा था। रास्ता खराब होने के कारण उसने ग्राहक से कहा कि वह अंदर तक नहीं पहुंच सकता, इसलिए ऑर्डर कैंसिल कर दिया जाए। आरोप है कि इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि एक महिला समेत कई लोगों ने उसे एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया और उसके साथ लात-घूंसों, थप्पड़ों और डंडों से मारपीट की। इस दौरान उसका चश्मा टूट गया और डिलीवरी के लिए इस्तेमाल होने वाला टैब भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में मौके पर और लोगों को बुलाया गया, जिसके बाद करीब 20 से 22 लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स माधवपुरम पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
मेरठ में डिलीवरी कर्मचारियों के साथ मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगा हाइट्स अपार्टमेंट में डिलीवरी में देरी को लेकर एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की घटना सामने आ चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस को अभद्रता और मारपीट की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अगर आप ऐसी ही Breaking News, UP News, Meerut News, Crime News और Viral Hindi News सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ Share करें।
#Meerut #Blinkit #DeliveryBoy #MeerutNews #UPNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #ViralNews #GDNewsNetwork
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वायरल वीडियो ने खींचा प्रशासन का ध्यान, बसैत में रातों का अंधेरा हुआ दूर! 🔥 वायरल वीडियो का असर… गांव में पहुंची रोशनी! 💡 मैनपुरी के किशनी विकासखंड की ग्राम पंचायत बसैत में स्ट्रीट लाइट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। 📍 जिला स्तर पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई। स्ट्रीट लाइट लगने के बाद गांव के बच्चों में खुशी देखने को मिली। बच्चों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। 💡 एक वीडियो… प्रशासन का संज्ञान… और गांव की राहें रोशन! यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया के जरिए सामने आने वाली जनसमस्याओं पर समय से संज्ञान लिया जाए तो उनका समाधान भी संभव है। 📢 आपके क्षेत्र में भी कोई जनसमस्या है? आवाज उठाइए, तस्वीर और वीडियो के साथ हमें बताइए। #Mainpuri #Kishni #Basait #StreetLight #YogiAdityanath #MainpuriNews #UPNews #HindNews247
    1
    वायरल वीडियो ने खींचा प्रशासन का ध्यान, बसैत में रातों का अंधेरा हुआ दूर!
🔥 वायरल वीडियो का असर… गांव में पहुंची रोशनी! 💡
मैनपुरी के किशनी विकासखंड की ग्राम पंचायत बसैत में स्ट्रीट लाइट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
📍 जिला स्तर पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के माध्यम से स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई।
स्ट्रीट लाइट लगने के बाद गांव के बच्चों में खुशी देखने को मिली। बच्चों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
💡 एक वीडियो… प्रशासन का संज्ञान… और गांव की राहें रोशन!
यह मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया के जरिए सामने आने वाली जनसमस्याओं पर समय से संज्ञान लिया जाए तो उनका समाधान भी संभव है।
📢 आपके क्षेत्र में भी कोई जनसमस्या है? आवाज उठाइए, तस्वीर और वीडियो के साथ हमें बताइए।
#Mainpuri #Kishni #Basait #StreetLight #YogiAdityanath #MainpuriNews #UPNews #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मैनपुरी गांव की गलियों में पसरा अंधेरा, मासूमों ने लगाई योगी और डीएम से गुहार,‘साहब! रात में डर लगता है... सांप-बिच्छू का खतरा रहता है’, बच्चों की भावुक अपील का वीडियो वायरल जनपद मैनपुरी के गांव की गलियों में शाम ढलते ही छा जाने वाला अंधेरा अब मासूम बच्चों के लिए डर का कारण बन गया है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी के जिलाधिकारी से गांव में रोशनी का इंतजाम कराने की भावुक अपील की है। बच्चों की इस मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत का है। वायरल वीडियो में गांव के मासूम बच्चे अपनी परेशानी बयां करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि गांव की गलियों और मोहल्लों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। बच्चों ने बताया कि अंधेरे में उन्हें सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात के समय गलियों से गुजरने में भी परेशानी होती है। बच्चों की मासूम आवाज में गांव की एक बुनियादी जरूरत साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके गांव की गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात में उन्हें डर के साये में न रहना पड़े और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो। मासूमों की इस अपील ने गांव की बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बच्चों की भावुक पुकार जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुंचती है और बसैत गांव की गलियों का अंधेरा कब दूर होता है।
    1
    मैनपुरी गांव की गलियों में पसरा अंधेरा, मासूमों ने लगाई योगी और डीएम से गुहार,‘साहब! रात में डर लगता है... सांप-बिच्छू का खतरा रहता है’, बच्चों की भावुक अपील का वीडियो वायरल

 

जनपद मैनपुरी के गांव की गलियों में शाम ढलते ही छा जाने वाला अंधेरा अब मासूम बच्चों के लिए डर का कारण बन गया है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी के जिलाधिकारी से गांव में रोशनी का इंतजाम कराने की भावुक अपील की है। बच्चों की इस मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत का है। वायरल वीडियो में गांव के मासूम बच्चे अपनी परेशानी बयां करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि गांव की गलियों और मोहल्लों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। बच्चों ने बताया कि अंधेरे में उन्हें सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात के समय गलियों से गुजरने में भी परेशानी होती है। बच्चों की मासूम आवाज में गांव की एक बुनियादी जरूरत साफ दिखाई दे रही है।

वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके गांव की गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात में उन्हें डर के साये में न रहना पड़े और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो।

मासूमों की इस अपील ने गांव की बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बच्चों की भावुक पुकार जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुंचती है और बसैत गांव की गलियों का अंधेरा कब दूर होता है।
    user_KARHAL BULLETIN NEWS
    KARHAL BULLETIN NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कलान परौर क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में आकाशीय बिजली का भयानक कहर देखने को मिला है। खेत से घर लौट रहे 21 साल के एक बेकसूर युवक पर मौत बनकर कड़कती हुई बिजली गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।" मोहनपुर निवासी उदयवीर कश्यप रोज़ की तरह रामगंगा पार अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। उदयवीर सुरक्षित घर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उस पर आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़ी।" हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रिक्षा और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची परौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
    1
    कलान परौर क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में आकाशीय बिजली का भयानक कहर देखने को मिला है। खेत से घर लौट रहे 21 साल के एक बेकसूर युवक पर मौत बनकर कड़कती हुई बिजली गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।"
मोहनपुर निवासी उदयवीर कश्यप रोज़ की तरह रामगंगा पार अपने खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हो गई। उदयवीर सुरक्षित घर लौटने की कोशिश कर ही रहा था कि अचानक उस पर आसमान से मौत बनकर बिजली गिर पड़ी।"
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक छह भाइयों में चौथे नंबर का था और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी रिक्षा और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची परौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
    user_Leagel India
    Leagel India
    कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मैनपुरी। जन्माष्टमी पर यादव महासभा ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। करहल रोड से शुरू हुई यात्रा दीवानी रोड पर समाप्त हुई। विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव विनीत यादव ने खर्रा क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यादव महासभा की भव्य शोभायात्रा, खर्रा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की घोषणायादव महासभा की भव्य शोभायात्रा, खर्रा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की घोषणा मैनपुरी। जन्माष्टमी पर यादव महासभा ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। करहल रोड से शुरू हुई यात्रा दीवानी रोड पर समाप्त हुई। विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव विनीत यादव ने खर्रा क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    1
    मैनपुरी। जन्माष्टमी पर यादव महासभा ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। करहल रोड से शुरू हुई यात्रा दीवानी रोड पर समाप्त हुई। विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव विनीत यादव ने खर्रा क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


यादव महासभा की भव्य शोभायात्रा, खर्रा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की घोषणायादव महासभा की भव्य शोभायात्रा, खर्रा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण की घोषणा
मैनपुरी। जन्माष्टमी पर यादव महासभा ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। करहल रोड से शुरू हुई यात्रा दीवानी रोड पर समाप्त हुई। विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रदेश सचिव विनीत यादव ने खर्रा क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, दर्जनों झांकियों ने मोहा मन मैनपुरी ब्रेकिंग स्लग -श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, दर्जनों झांकियों ने मोहा मन एंकर - मैनपुरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्री कृष्ण के भक्त शामिल हुए। जन्माष्टमी कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बीजेपी विधायक एवं सपा विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर निकली शोभायात्राओं को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाइट — कुलदीप सिंह, आयोजक
    4
    कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, दर्जनों झांकियों ने मोहा मन
मैनपुरी ब्रेकिंग
स्लग -श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, दर्जनों झांकियों ने मोहा मन
एंकर - मैनपुरी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्री कृष्ण के भक्त शामिल हुए। जन्माष्टमी कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर बीजेपी विधायक एवं सपा विधायक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर निकली शोभायात्राओं को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बाइट — कुलदीप सिंह, आयोजक
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *एटा - थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा को चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0स0- 153/26 धारा 317(2), 317(5) बीएनस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1. अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा। *बरामदगी-* 1. एक मोटर साइकिल 2. 01 अवैध तमंचा 02 जिंदा कारतूस (315 बोर) *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. थानाध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह 2. उ0नि0 सुनील कुमार 3. का0 नीरेश कुमार 4. का0 सुशील कुमार।
    2
    *एटा - थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।*

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा को चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0स0- 153/26 धारा 317(2), 317(5) बीएनस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 
1. अभिषेक पुत्र राजेश निवासी ग्राम धरपसी थाना मारहरा जनपद एटा। 
*बरामदगी-* 
1. एक मोटर साइकिल 
2. 01 अवैध तमंचा 02 जिंदा कारतूस (315 बोर)
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*
1. थानाध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 सुनील कुमार
3. का0 नीरेश कुमार
4. का0 सुशील कुमार।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना जहानगंज क्षेत्र कोरी खेड़ा के विषय में अपर पुलिस अधीक्षक क्या कह रहे हैं
    1
    थाना जहानगंज क्षेत्र कोरी खेड़ा के विषय में अपर पुलिस अधीक्षक क्या कह रहे हैं
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    News Anchor फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक बाढ़ पीड़ितों के बीच CM योगी का बड़ा ऐलान: 102 गांवों में सरकार बनी सहारा, फसल नुकसान का मिलेगा DBT से मुआवजा फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा है और बाढ़ प्रभावित 102 गांवों में सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को भोजन, पेयजल और रहने की व्यवस्था के साथ 50 आवश्यक वस्तुओं की राहत किट उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलग से शिक्षकों की व्यवस्था की गई, जबकि स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई। पशुओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी भी प्रशासन को सौंपी गई है। गंगा की ड्रेजिंग से बाढ़ पर लगाम की तैयारी सीएम योगी ने गंगा में जमा सिल्ट की ड्रेजिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि नदी से निकलने वाली सिल्ट का इस्तेमाल तटबंध निर्माण में किया जाएगा। इससे बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को ड्रेजिंग का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। बाढ़ का पानी कम होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। फसल बर्बादी का सर्वे, सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन करा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद पीड़ित किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में सहायता राशि पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जिला है और सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। फसल बीमा, सम्मान निधि और क्रय केंद्रों के साथ किसानों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय पोटेटो सेंटर शुरू होने से आलू किसानों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी। बेटियों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। हर विकासखंड में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था की जा रही है। 50 हजार बेटियों को स्नातक के बाद स्कूटी देने की योजना भी जल्द लाई जाएगी। वहीं रक्षाबंधन पर बहनों-बेटियों को तीन दिन मुफ्त बस सेवा और 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है। सीएम ने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है—अपराधी जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को लगातार रोजगार मिल रहा है और निवेश के जरिए विकास की नई राह खुल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने से फर्रुखाबाद के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अच्छी सड़कों का जाल प्रदेश में बिछाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी उन्होंने दिया। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आपदा पीड़ितों को महज चार हजार रुपये देकर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होकर राहत, पुनर्वास और विकास—तीनों मोर्चों पर काम कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 
बाढ़ पीड़ितों के बीच CM योगी का बड़ा ऐलान: 102 गांवों में सरकार बनी सहारा, फसल नुकसान का मिलेगा DBT से मुआवजा
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित फर्रुखाबाद के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती के साथ जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से प्रशासन लगातार राहत सामग्री पहुंचाने में जुटा है और बाढ़ प्रभावित 102 गांवों में सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों को भोजन, पेयजल और रहने की व्यवस्था के साथ 50 आवश्यक वस्तुओं की राहत किट उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अलग से शिक्षकों की व्यवस्था की गई, जबकि स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई। पशुओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी भी प्रशासन को सौंपी गई है।
गंगा की ड्रेजिंग से बाढ़ पर लगाम की तैयारी
सीएम योगी ने गंगा में जमा सिल्ट की ड्रेजिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि नदी से निकलने वाली सिल्ट का इस्तेमाल तटबंध निर्माण में किया जाएगा। इससे बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को ड्रेजिंग का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। बाढ़ का पानी कम होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा।
फसल बर्बादी का सर्वे, सीधे खाते में पहुंचेगा पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे जिला प्रशासन करा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद पीड़ित किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में सहायता राशि पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जिला है और सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। फसल बीमा, सम्मान निधि और क्रय केंद्रों के साथ किसानों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। आगरा में अंतरराष्ट्रीय पोटेटो सेंटर शुरू होने से आलू किसानों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी।
बेटियों और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। हर विकासखंड में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की व्यवस्था की जा रही है। 50 हजार बेटियों को स्नातक के बाद स्कूटी देने की योजना भी जल्द लाई जाएगी। वहीं रक्षाबंधन पर बहनों-बेटियों को तीन दिन मुफ्त बस सेवा और 60 वर्ष से अधिक उम्र की माताओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई है।
सीएम ने कहा कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है—अपराधी जेल जाएंगे और उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को लगातार रोजगार मिल रहा है और निवेश के जरिए विकास की नई राह खुल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने से फर्रुखाबाद के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अच्छी सड़कों का जाल प्रदेश में बिछाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ित परिवारों को पट्टा और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी उन्होंने दिया।
उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आपदा पीड़ितों को महज चार हजार रुपये देकर जिम्मेदारी पूरी मान ली जाती थी, लेकिन मौजूदा सरकार संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी होकर राहत, पुनर्वास और विकास—तीनों मोर्चों पर काम कर रही है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.