मेवात के बॉक्सर मनीष बने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेता,सुपर हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर किया नूंह का नाम रोशन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 से 8 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी मुक्केबाजी प्रतियोगिता में नूंह जिले के बॉक्सर मनीष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुपर हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मनीष की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि इससे पूर्व वे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। नूंह के खेल इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप दोनों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मनीष की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार, मुक्केबाजी के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मनीष की सफलता क्षेत्र के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। बॉक्सर मनीष मुक्केबाजी प्रशिक्षण केंद्र, नगीना के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बॉक्सिंग प्रशिक्षक मनोज कुमार तथा अपने माता-पिता को दिया। मनीष, गांव संगेल, ब्लॉक नूंह के निवासी हैं और उनके पिता का नाम नरेश कुमार है। इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार ने कहा कि मनीष की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उनके माता-पिता के निरंतर सहयोग व समर्पण भावना के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। मनीष की इस उपलब्धि पर गांव संगेल के ग्रामवासियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मनीष की इस उपलब्धि पर नूंह क्षेत्र के अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें युवाओं के लिए एक आदर्श बताया। बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के कारण नूंह क्षेत्र के खिलाड़ी भी लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 9 से 16 मार्च तक जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित की जा रही है, जिसमें मेवात की दो महिला बॉक्सर दीपिका और सिधी जैन भी भाग ले रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये दोनों खिलाड़ी भी पदक जीतकर मेवात का नाम रोशन करेंगी। बॉक्सिंग नूंह की ओर से दोनों महिला मुक्केबाज खिलाड़ियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

- खैरथल जिला के कांग्रेस पार्टी ने साहिद खान मुंढाना मेव को जिला महासचिव और उसमान खोयरी को जिला सचिव बनाया गया है। कांग्रेस नेताओं का किया धन्यवाद1
- एडवोकेट परवेश यादव ने चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के लिए नामांकन भरा है। जिनका बैलेट नंबर 75 है। परवेश यादव लगातार अपने चुनाव को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार विभिन्न बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से मिलकर अपने समर्थन में वोटिंग करने की अपील कर रही है। पुन्हाना में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रत्याशी परवेश यादव को अपना समर्थन दिया। अधिवक्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। अधिवक्ताओं ने परवेश यादव को आश्वासन दिया कि वह बैलेट नंबर 75 पर मोहर लगाकर उन्हें विजय बनाने के काम करेंगे। अधिवक्ता महेश कुमार, अख्तर हुसैन, तारीफ,साहुन और हारून सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि परवेश यादव इस पद के लिए सक्षम है। वह पहले भी लगातार वकीलों की आवाज उठाते रहे हैं। वहीं एडवोकेट परवेश यादव ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में अधिवक्ताओं के लिए उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराना है। जो वर्तमान में दिल्ली में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इनमें विश्वस्तरीय अस्पतालों में कैशलेस ग्रुप मेडिक्लेम सुविधा, किसी भी प्रकार की अप्रिय/दुर्घटनात्मक घटनाओं की स्थिति में समूह बीमा सुरक्षा, नव-नामांकित एवं युवा अधिवक्ताओं के लिए आर्थिक सहायता सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं किसी प्रकार की सुविधा नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा एवं पेशेवर विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, विशेषकर युवा वकीलों के लिए, जो न्यायिक व्यवस्था का भविष्य हैं। परवेश यादव ने यह भी आश्वासन दिया कि निर्वाचित होने पर वे पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करेंगे तथा बार काउंसिल की संस्थागत व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे।2
- सिमरू की ढाणी खोर्रा2
- हमारी नूँह प्रशासन से मांग है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर ट्रक चालक ने किसी तरह का वॉइलेशन किया था, तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई होनी चाहिए थी। लेकिन जिस तरह से पुलिसकर्मियों ने गुंडागर्दी दिखाते हुए नुकीली धातु से ट्रक को पलटवाया और ड्राइवर को गंभीर चोट पहुंचाई, यह निंदनीय है।1
- Punhana mustkeem kirana store 🏪 100 kji caml mirha1
- पलवल असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि असम और पश्चिम बंगाल का चुनाव बहुत ही निर्णायक चुनाव होगा। देश भर की निगाहें दोनों राज्यों के चुनावों पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगला में महामहिम राष्टï्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु जी के दौरे के दौरान ममता बनर्जी सरकार द्वारा प्रोटोकॉल तोडक़र महामहिम राष्टï्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु जी का अपमान करने का कार्य किया गया है। पश्चिम बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नेताओं का अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा नहीं करना चाहिए। जगदीश नायर ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगला जीत रही है और असम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। असम में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि असम में नए परिसीमन के प्रारूप से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगें। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि असम में 126 सीटों में से भाजपा 80 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ले रही है। वहीं पश्चिम बंगला में भी जनता का मूड भाजपा सरकार बनाने की ओर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा जातिवाद,सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया गया है। पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है। टीएमसी सरकार की तानाशाही से जनता परेशान हो गई है। जिसका खामियाजा तत्कालीन सरकार को भुगतना पड़ेगा और जो चुनाव परिणाम आएगा वह भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई हुई है। सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मान लिया गया है। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि असम व पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी हाईकमान ने जो ड्यूटी लगाई है। उसे बखूबी निभा रहे है। भविष्य में भी जो जिम्मेदारी दी जाएगी। उसका निर्वाह ठीक प्रकार से करेगें। उन्होंने कहा कि वह 30 वर्षों से राजनीति में है और पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे है। किसी पद को लेकर उनकी कोई लालसा नहीं है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह कार्य कर रहे है। पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश आर्थिक तौर पर मजबूत बन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश का विकास रुक गया था। दुनिया में देश की छवि धूमिल हो रही थी। लेकिन भाजपा सरकार में नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। दुनिया भर में भारत की अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस व इनेलो सरकार में भी हरियाणा प्रदेश पर कर्ज था,प्रदेश के विकास के लिए कर्ज की जरूरत पड़ती है लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि भाजपा द्वारा भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध व निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मैदान में है। राज्य सभा चुनाव हरियाणा में रोचक रूप लेने जा रहा है।1
- रायदासका में भ्रष्टाचार की हदें पार! श्मशान घाट की छतरी में घटिया निर्माण, कभी भी हो सकता है हादसा पलवल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव रायदासका में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गाँव के श्मशान घाट में बनाई गई छतरी के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छतरी के निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। छतरी की मोटाई भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं है और इसमें घटिया किस्म का मटेरियल लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इस तरह का कमजोर और घटिया निर्माण कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। (यह आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग या ठेकेदार का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।)1
- दुखद😭 बदोपुर (फिरोजपुर झिरका) का काला दिन: एक कुआं, चार जिंदगियां और सिसकता पूरा गांव; मां ने तीन बेटियों संग तोड़ा दम खौफनाक मंजर रस्सियों के सहारे कुएं से निकाली गईं चार लाशें, बदोपुर की इस घटना ने दहलाया सबका दिल बेबस ममता या खौफनाक कदम तीन बेटियों को सीने से लगा मां ने कुएं में लगा दी मौत की छलांग मातम में डूबा बदोपुर: मासूम बेटियों की हंसी कुएं की गहराई में हुई दफन बदोपुर (फिरोजपुर झिरका) का काला दिन: एक कुआं, चार जिंदगियां और सिसकता पूरा गांव; मां ने तीन बेटियों संग तोड़ा दम खौफनाक मंजर रस्सियों के सहारे कुएं से निकाली गईं चार लाशें, बदोपुर की इस घटना ने दहलाया सबका दिल बेबस ममता या खौफनाक कदम तीन बेटियों को सीने से लगा मां ने कुएं में लगा दी मौत की छलांग मातम में डूबा बदोपुर: मासूम बेटियों की हंसी कुएं की गहराई में हुई दफन1