समाहरणालय, बेगूसराय ================= (जिला जन-संपर्क कार्यालय) ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30 मार्च, 2026 ================= जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) तथा थिंक गैस के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा बैकलॉग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बैकलॉग की अवधि बढ़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस क्रम में नीलम एचपी गैस एजेंसी, बगवाड़ा की कार्यप्रणाली में शिथिलता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय एवं भूमि उपसमाहर्त्ता, बेगूसराय को उक्त एजेंसी के विरुद्ध जाँच कर शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपभोक्ता शिकायतों के निवारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 417 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 311 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में पूजा गैस एजेंसी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा किए गए जांच के उपरांत प्रतिवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त एजेंसी के निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा भी क्षेत्रीय प्रबंधक, HPCL को कर दी गई है। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि हाल के दिनों में सिलेंडर की आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दिनांक 29 मार्च 2026 को जिले में 11,422 सिलेंडर की बुकिंग के विरुद्ध कुल 12,084 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन औसतन 4,221 सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है, जिसके मुकाबले औसत डिलीवरी बढ़कर लगभग 4,707 सिलेंडर प्रतिदिन तक पहुँच गई है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने थिंक गैस की समीक्षा करते हुए थिंक गैस के प्रतिनिधि को अपने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें प्रीपेड रिचार्ज को सुलभ बनाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया। थिंक गैस के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 4 हजार उपभोक्ता है, एक सप्ताह के अंदर 3 हजार और नए उपभोक्ताओं का सप्लाई प्रारंभ किया जाएगा। समाहरणालय, बेगूसराय ================= (जिला जन-संपर्क कार्यालय) ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30 मार्च, 2026 ================= जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) तथा थिंक गैस के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा बैकलॉग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बैकलॉग की अवधि बढ़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस क्रम में नीलम एचपी गैस एजेंसी, बगवाड़ा की कार्यप्रणाली में शिथिलता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय एवं भूमि उपसमाहर्त्ता, बेगूसराय को उक्त एजेंसी के विरुद्ध जाँच कर शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपभोक्ता शिकायतों के निवारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 417 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 311 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में पूजा गैस एजेंसी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा किए गए जांच के उपरांत प्रतिवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त एजेंसी के निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा भी क्षेत्रीय प्रबंधक, HPCL को कर दी गई है। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि हाल के दिनों में सिलेंडर की आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दिनांक 29 मार्च 2026 को जिले में 11,422 सिलेंडर की बुकिंग के विरुद्ध कुल 12,084 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन औसतन 4,221 सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है, जिसके मुकाबले औसत डिलीवरी बढ़कर लगभग 4,707 सिलेंडर प्रतिदिन तक पहुँच गई है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने थिंक गैस की समीक्षा करते हुए थिंक गैस के प्रतिनिधि को अपने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें प्रीपेड रिचार्ज को सुलभ बनाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया। थिंक गैस के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 4 हजार उपभोक्ता है, एक सप्ताह के अंदर 3 हजार और नए उपभोक्ताओं का सप्लाई प्रारंभ किया जाएगा।
समाहरणालय, बेगूसराय ================= (जिला जन-संपर्क कार्यालय) ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 30 मार्च, 2026 ================= जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) तथा थिंक गैस के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के निवारण तथा बैकलॉग की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में बैकलॉग की अवधि बढ़ने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस क्रम में नीलम एचपी गैस एजेंसी, बगवाड़ा की कार्यप्रणाली में शिथिलता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय एवं भूमि उपसमाहर्त्ता, बेगूसराय को उक्त एजेंसी के विरुद्ध जाँच कर शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपभोक्ता शिकायतों के निवारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 417 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 311 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को संबंधित गैस एजेंसी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल प्रेषित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में पूजा गैस एजेंसी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा किए गए जांच के उपरांत प्रतिवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त एजेंसी के निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा भी क्षेत्रीय प्रबंधक, HPCL को कर दी गई है। समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि हाल के दिनों में सिलेंडर की आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दिनांक 29 मार्च 2026 को जिले में 11,422 सिलेंडर की बुकिंग के विरुद्ध कुल 12,084 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन औसतन 4,221 सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है, जिसके मुकाबले औसत डिलीवरी बढ़कर लगभग 4,707 सिलेंडर प्रतिदिन तक पहुँच गई है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने थिंक गैस की समीक्षा करते हुए थिंक गैस के प्रतिनिधि को अपने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें प्रीपेड रिचार्ज को सुलभ बनाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया। थिंक गैस के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 4 हजार उपभोक्ता है, एक सप्ताह के अंदर 3 हजार और नए उपभोक्ताओं का सप्लाई प्रारंभ किया जाएगा।

- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 20 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!1
- बेगूसराय वायरल विडियो : पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका . . प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के घर मिलने लेकिन घर वालों ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया । फिर दोनों को बांध के रखा । बाद में पुलिस के हवाले कर दिया । ये वायरल विडियो बेगूसराय का बताया जा रहा है ।1
- चिरंजीवीपुर पंचायत में नल जल योजना हुई दस्त। क्या ये सही है जिस तरह ये नल का पानी बर्बाद हो रहा हैं।2
- *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं, बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।1
- वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नेताओं ने नए जिला अध्यक्ष गरीबदास को शुभकामना और बधाई ... बेगूसराय के रहने वाले बछवारा विधानसभा से और कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गरीबदास को बेगूसराय कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाया बनते ही गरीबदास ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमला किया पेट्रोल और गैस पर क्या कुछ कहें कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष गरीबदास.1
- भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सली राहुल के साथ दिखे बोले शाह, सरकार युद्ध पर चर्चा से भाग रही प्रियंका का जवाब, धर्मेंद्र यादव ने बताया मोदीजी की साख घट रही है, मेरी मां को केरल की नर्सों के भरोसे छोड़कर आया हूं बोले राहुल, शाह, ज्ञानेंद्र को हराकर रहेंगे- अभिषेक बनर्जी और अमेरिकी प्रवक्ता का बयान युद्ध रोकने के लिए बातचीत चल रही है.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- मोकामा, पटना: मोकामा के श्री कृष्ण मारवाड़ी उच्च विद्यालय मैदान में मोकामा फिजिकल एकेडमी द्वारा भव्य महादौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मोकामा सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों युवाओं और युवतियों ने भाग लिया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। अलग-अलग आयु वर्ग में 100 मीटर, 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। 🏃♀️ 100 मीटर दौड़ (बालिका, 18 वर्ष से कम) 🥇 प्रथम – वर्षा कुमारी 🥈 द्वितीय – अंतरा कुमारी 🥉 तृतीय – शिवानी कुमारी 🏃♂️ 1600 मीटर दौड़ (युवक) 🥇 प्रथम – टुटू कुमार 🥈 द्वितीय – कृष कुमार 🥉 तृतीय – गुड्डू कुमार 🏃♂️ 400 मीटर दौड़ (18 वर्ष से अधिक) 🥇 प्रथम – अजनवी कुमार (बाढ़) 🥈 द्वितीय – गुड्डू कुमार (मोर) 🥉 तृतीय – राकेश कुमार (मरांची) 🏃♂️ 400 मीटर दौड़ (18 वर्ष से कम) 🥇 प्रथम – अक्षय कुमार (लखीसराय) 🥈 द्वितीय – रवि राज (मेकरा) 🥉 तृतीय – इतेश राज (मोकामा) इस आयोजन को सफल बनाने में मोकामा फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रौशन भारद्वाज और मुख्य कोच विक्की कुमार की अहम भूमिका रही। कोच विक्की कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीकी तरीके से दौड़ पूरी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ सेना और पुलिस भर्ती के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने अनुशासन और नियमित अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।1