logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। जौनपुर के सोंधी ब्लॉक के लपरी कंपोजिट विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। गांव में भ्रमण कर बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारे लगाए। इस दौरान अध्यापक भी मौजूद रहे और ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

4 days ago
user_Heera Mani Gautam
Heera Mani Gautam
Insurance Agent जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

“स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। जौनपुर के सोंधी ब्लॉक के लपरी कंपोजिट विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। गांव में भ्रमण कर बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और “सब पढ़ें, सब बढ़ें” जैसे नारे लगाए। इस दौरान अध्यापक भी मौजूद रहे और ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by PUBLIC TALK NEWS
    1
    Post by PUBLIC TALK NEWS
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by The Live
    1
    Post by The Live
    user_The Live
    The Live
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • वाराणसी में बड़ा हादसा टला: गंगा में डूबने लगे तीन युवक, जल पुलिस ने बचाई जान वाराणसी। अहिल्याबाई घाट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान के दौरान तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर तैनात जल पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। जल पुलिस टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आरक्षी कुमार गौरव ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और वाराणसी घूमने आए थे। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की तत्परता की सराहना की। वाराणसी पुलिस की सतर्कता एक बार फिर लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हुई।
    1
    वाराणसी में बड़ा हादसा टला: गंगा में डूबने लगे तीन युवक, जल पुलिस ने बचाई जान
वाराणसी। अहिल्याबाई घाट पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गंगा स्नान के दौरान तीन युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर तैनात जल पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
जल पुलिस टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आरक्षी कुमार गौरव ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और वाराणसी घूमने आए थे। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की तत्परता की सराहना की।
वाराणसी पुलिस की सतर्कता एक बार फिर लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हुई।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    29 min ago
  • trending viral song love you bhai
    1
    trending viral song love you bhai
    user_Rohit Rajbhar
    Rohit Rajbhar
    Video Creator शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | भदोही भदोही जनपद में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। गाधी नहर के किनारे बनी सड़क के चौड़ीकरण का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। लंबे समय से संकरी सड़क के कारण आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी। कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों और मजदूरों की मदद से तेजी से काम कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों में इस विकास कार्य को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित सड़क का लाभ मिलेगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | भदोही
भदोही जनपद में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। गाधी नहर के किनारे बनी सड़क के चौड़ीकरण का काम इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। लंबे समय से संकरी सड़क के कारण आवागमन में हो रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों और व्यापारियों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कार्यदायी संस्था द्वारा मशीनों और मजदूरों की मदद से तेजी से काम कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ग्रामीणों में इस विकास कार्य को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित सड़क का लाभ मिलेगा।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उन्होंने हमें सिर्फ संविधान नहीं दिया, 👉 जीने का अधिकार दिया 👉 सम्मान से खड़े होने का साहस दिया 👉 शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया आज जरूरत है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं— 📚 अपने बच्चों को शिक्षित करें 🤝 समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाएं ⚖️ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें 💥 याद रखिए: "जो समाज शिक्षित होता है, वही आगे बढ़ता है!" आइए संकल्प लें— 👉 बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे 👉 सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएंगे 👉 शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे जय भीम : जय संविधान
    1
    उन्होंने हमें सिर्फ संविधान नहीं दिया,
👉 जीने का अधिकार दिया
👉 सम्मान से खड़े होने का साहस दिया
👉 शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया
आज जरूरत है कि हम उनके सपनों का भारत बनाएं—
📚 अपने बच्चों को शिक्षित करें
🤝 समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाएं
⚖️ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें
💥 याद रखिए:
"जो समाज शिक्षित होता है, वही आगे बढ़ता है!"
आइए संकल्प लें—
👉 बाबा साहब के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे
👉 सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएंगे
👉 शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएंगे
जय भीम : जय संविधान
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, पानी टंकी पर चढ़ी युवती प्रतापगढ़ जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती के टंकी पर चढ़ते ही कचहरी परिसर में भारी भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती अपनी कुछ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान उसने पानी की टंकी से कूदकर जान देने की धमकी भी दी, जिससे प्रशासन और मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और तमाशबीनों द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास जारी रहा। घटना के चलते कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई युवती को नीचे उतारने की कवायद में जुटा दिखा। फिलहाल प्रशासन मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में लगा है।
    1
    प्रतापगढ़ जिला न्यायालय में हाई वोल्टेज ड्रामा, पानी टंकी पर चढ़ी युवती
प्रतापगढ़ जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती के टंकी पर चढ़ते ही कचहरी परिसर में भारी भीड़ जुट गई और मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि युवती अपनी कुछ मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान उसने पानी की टंकी से कूदकर जान देने की धमकी भी दी, जिससे प्रशासन और मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई।
मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और तमाशबीनों द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास जारी रहा।
घटना के चलते कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई युवती को नीचे उतारने की कवायद में जुटा दिखा। फिलहाल प्रशासन मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में लगा है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.