logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा भैयाथान मंडल में हुआ “चमत्कार”! मृत व्यक्ति को बना दिया कार्यकारिणी सदस्य भैयाथान मंडल में हुआ “चमत्कार”! मृत व्यक्ति को बना दिया कार्यकारिणी सदस्य सूरजपुर। जिले के भैयाथान मंडल में भारतीय जनता पार्टी अ.ज.जा. मोर्चा की जारी कार्यकारिणी सूची को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। सूची में एक ऐसे व्यक्ति का नाम कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दर्ज किया गया है, जिसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है और पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार जारी सूची में क्रमांक 8 पर “खेलसाय” नामक व्यक्ति को कार्यकारिणी सदस्य बताया गया है, जिनका पता दर्रीपारा दर्ज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में मृत व्यक्ति का नाम पदाधिकारी सूची में शामिल होना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर व्यक्ति का निधन हो चुका है तो सूची तैयार करने से पहले सत्यापन किया जाना चाहिए था। बिना जांच-पड़ताल के नाम शामिल किए जाने से संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद अब लोगों की नजरें पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मामले में पार्टी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि गलती हुई है तो सूची में सुधार कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। भैयाथान मंडल में सामने आया यह मामला इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 hrs ago
user_The news is there
The news is there
Newspaper publisher Surajpur, Chhattisgarh•
2 hrs ago
d9c63013-f7b9-4a72-b457-03b97369ceb1

भाजपा भैयाथान मंडल में हुआ “चमत्कार”! मृत व्यक्ति को बना दिया कार्यकारिणी सदस्य भैयाथान मंडल में हुआ “चमत्कार”! मृत व्यक्ति को बना दिया कार्यकारिणी सदस्य सूरजपुर। जिले के भैयाथान मंडल में भारतीय जनता पार्टी अ.ज.जा. मोर्चा की जारी कार्यकारिणी सूची को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। सूची में एक ऐसे व्यक्ति का नाम कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दर्ज किया गया है, जिसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी बताई जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है और पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार जारी सूची में क्रमांक 8 पर “खेलसाय” नामक व्यक्ति को कार्यकारिणी सदस्य बताया गया है, जिनका पता दर्रीपारा दर्ज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति का काफी समय पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में मृत व्यक्ति का नाम पदाधिकारी सूची में शामिल होना बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर व्यक्ति का निधन हो चुका है तो सूची तैयार करने से पहले सत्यापन किया जाना चाहिए था। बिना जांच-पड़ताल के नाम शामिल किए जाने से संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद अब लोगों की नजरें पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मामले में पार्टी को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और यदि गलती हुई है तो सूची में सुधार कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। भैयाथान मंडल में सामने आया यह मामला इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • स्कूल के पास बच्ची को पकड़कर ले जाने की कोशिश, लोगों की सतर्कता से संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया सूरजपुर। शहर के पंच मंदिर के पास स्थित स्कूल के आसपास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक संदिग्ध व्यक्ति एक बच्ची को पकड़कर ले जाने की कोशिश करते हुए देखा गया। घटना के दौरान बच्ची के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान गया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति स्कूल के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। इसी दौरान उसने एक बच्ची को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्ची के विरोध और आवाज उठाने पर आसपास के लोग सतर्क हो गए और उसे पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    3
    स्कूल के पास बच्ची को पकड़कर ले जाने की कोशिश, लोगों की सतर्कता से संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया
सूरजपुर। शहर के पंच मंदिर के पास स्थित स्कूल के आसपास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक संदिग्ध व्यक्ति एक बच्ची को पकड़कर ले जाने की कोशिश करते हुए देखा गया। घटना के दौरान बच्ची के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान गया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त व्यक्ति स्कूल के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। इसी दौरान उसने एक बच्ची को पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। बच्ची के विरोध और आवाज उठाने पर आसपास के लोग सतर्क हो गए और उसे पकड़ लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_The news is there
    The news is there
    Newspaper publisher Surajpur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद
    1
    श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार के👉 बगल में खुल गया पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना मुक्त बिजली की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ आपके सरगुजा संभाग का मेन ऑफिस आपके नगर पंचायत मेन रोड पटना जिला कोरिया में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का भरपूर लाभ उठाए अधिक जानकारी हेतु 7828559006 पर संपर्क करे,, धन्यवाद
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • **टपरकेला ग्राम पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक** छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत लखनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टपरकेला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मीरा शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा घर और समाज में उन अधिकारों का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में खेती-बाड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि से संबंधित नई जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही डॉक्टर मीरा शुक्ला और उनकी टीम द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी भी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अत्याचार की स्थिति में महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हैं। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए महिला-पुरुषों सहित लगभग 3000 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टपरकेला की सरपंच महेश्वरी देवी, सचिव मथुरा चौधरी, अशोक सिंह, जगत सिंह, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित पंचायत के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। **देवेंद्र मरकाम** ब्यूरो चीफ, MD News जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़ मो. 7879009598
    2
    **टपरकेला ग्राम पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक**
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत लखनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टपरकेला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मीरा शुक्ला उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा घर और समाज में उन अधिकारों का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में खेती-बाड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि से संबंधित नई जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही डॉक्टर मीरा शुक्ला और उनकी टीम द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी भी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अत्याचार की स्थिति में महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हैं।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए महिला-पुरुषों सहित लगभग 3000 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टपरकेला की सरपंच महेश्वरी देवी, सचिव मथुरा चौधरी, अशोक सिंह, जगत सिंह, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित पंचायत के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
**देवेंद्र मरकाम**
ब्यूरो चीफ, MD News
जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़
मो. 7879009598
    user_Devendra Markam
    Devendra Markam
    Social Media Manager लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Gram panchayat bhakura janpad panchayat ambikapur ka anganbadi kendr bhari samshyao se jujh raha hai.gram panchayat bhwan k samne khaprel k purane bhawan mai varsho se sanchalit jarger bhawan kisi bhi vakt gir saktata hai.mauke par pahuch md news patrkar n bhawan ka jayaja liya aur karyakarta,sahayika se is dauran baat kiya.usne bataya ki khaprail se barsat k dino mai pani tapkta hai.vajan taulne wali mashin bhi mahino se kharab hai.superviser,sarpanch se is bawat kai baar sikayat kiya gaya mager aj tak koi karwahi nahi kiya gaya.bhari pareshaniyo ka samna karna pad raha hai.any khamiya bhi anganbadi kendr mai payi gayi.khas report himanshu raj patrkar md news ambikapur cg.7805838076.
    2
    Gram panchayat bhakura janpad panchayat ambikapur ka anganbadi kendr   bhari samshyao se jujh raha hai.gram panchayat bhwan k samne khaprel k purane bhawan mai varsho se sanchalit jarger bhawan kisi bhi vakt gir saktata hai.mauke par pahuch md news patrkar n bhawan ka jayaja liya aur karyakarta,sahayika se is dauran baat kiya.usne bataya ki khaprail se barsat k dino mai pani tapkta hai.vajan taulne wali mashin bhi mahino se kharab hai.superviser,sarpanch se is bawat kai baar sikayat kiya gaya mager aj tak koi karwahi nahi kiya gaya.bhari pareshaniyo ka samna karna pad raha hai.any khamiya bhi anganbadi kendr mai payi gayi.khas report himanshu raj patrkar md news ambikapur cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कसौड़ा में प्रधानमंत्री आवास में पिछले करीब दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। हालत यह है कि जिस घर का निर्माण एक हितग्राही को रहने के लिए किया गया था, उसी घर में आंगनबाड़ी चलने के कारण वह हितग्राही अपने ही घर में रहने से वंचित है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कसौड़ा ब्लॉक मुख्यालय से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में स्थित है। गांव में बच्चों और महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की जरूरत तो है, लेकिन अलग भवन नहीं होने के कारण मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास को ही केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुसार केंद्र में करीब 22 बच्चों का पंजीयन है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण आहार और देखभाल की सुविधा भी दी जाती है। बताया जा रहा है कि गांव में पहले से बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुका है और उसकी छत टूट जाने के कारण वहां केंद्र संचालित करना संभव नहीं है। ऐसे में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री आवास में ही आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच पति का कहना है कि नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही पीडीएस गोदाम, आंगनबाड़ी भवन और बाउंड्रीवाल निर्माण की भी मांग की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन किसी गरीब हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास में इसे चलाना भी उचित नहीं है। इससे एक ओर जहां हितग्राही अपने घर से वंचित है, वहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में अलग से आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कर उसका निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और पोषण व्यवस्था भी प्रभावित न हो और हितग्राही को भी उसका अधिकार मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कसौड़ा गांव में आंगनबाड़ी के लिए अलग भवन की व्यवस्था कब तक हो पाती है।
    4
    एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कसौड़ा  में  प्रधानमंत्री आवास  में पिछले करीब दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। हालत यह है कि जिस घर का निर्माण एक हितग्राही को रहने के लिए किया गया था, उसी घर में आंगनबाड़ी चलने के कारण वह हितग्राही अपने ही घर में रहने से वंचित है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कसौड़ा ब्लॉक मुख्यालय से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में स्थित है। गांव में बच्चों और महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की जरूरत तो है, लेकिन अलग भवन नहीं होने के कारण मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास को ही केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुसार केंद्र में करीब 22 बच्चों का पंजीयन है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण आहार और देखभाल की सुविधा भी दी जाती है।
बताया जा रहा है कि गांव में पहले से बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुका है और उसकी छत टूट जाने के कारण वहां केंद्र संचालित करना संभव नहीं है। ऐसे में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री आवास में ही आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के सरपंच पति का कहना है कि नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही पीडीएस गोदाम, आंगनबाड़ी भवन और बाउंड्रीवाल निर्माण की भी मांग की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन किसी गरीब हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास में इसे चलाना भी उचित नहीं है। इससे एक ओर जहां हितग्राही अपने घर से वंचित है, वहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में अलग से आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कर उसका निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और पोषण व्यवस्था भी प्रभावित न हो और हितग्राही को भी उसका अधिकार मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कसौड़ा गांव में आंगनबाड़ी के लिए अलग भवन की व्यवस्था कब तक हो पाती है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • नई लेदरी वार्ड नंबर 09 में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही दिखाई दिया। यहां महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ने पूरे वार्ड में खुशियों और अपनत्व का माहौल बना दिया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति था जो पूरे साल परिवार और घर की जिम्मेदारियों में लगी रहती हैं। वार्ड के पार्षद और नगर पंचायत नई लेदरी के नेता प्रतिपक्ष विकास दीवान की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रंग, अबीर-गुलाल, हंसी-ठिठोली और आपसी स्नेह के बीच महिलाओं ने खुलकर होली की खुशियां साझा कीं। लंबे समय बाद ऐसा अवसर मिला जब महिलाएं घर की जिम्मेदारियों से कुछ पल निकालकर एक साथ उत्सव का आनंद ले सकीं। इस अवसर पर विकास दीवान ने भावुक शब्दों में कहा कि पुरुष तो कहीं भी जाकर होली खेल लेते हैं, लेकिन महिलाएं दिन भर घर और परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं। उनके लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत कम हो पाते हैं। इसलिए यह प्रयास किया गया कि महिलाओं को भी एक ऐसा मंच मिले जहां वे खुलकर हंसे, गाएं और होली की खुशियों को महसूस कर सकें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पहल उनके दिल को छू गई। गीत-संगीत, हंसी-मजाक और रंगों के बीच महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। नई लेदरी वार्ड 09 में आयोजित यह होली मिलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनके श्रम और उनके त्याग को सलाम करने वाला एक सुंदर प्रयास बन गया। इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे समाज में सकारात्मक सोच की मिसाल के रूप में देख रहें है।
    4
    नई लेदरी वार्ड नंबर 09 में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही दिखाई दिया। यहां महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ने पूरे वार्ड में खुशियों और अपनत्व का माहौल बना दिया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति था जो पूरे साल परिवार और घर की जिम्मेदारियों में लगी रहती हैं।
वार्ड के पार्षद और नगर पंचायत नई लेदरी के नेता प्रतिपक्ष विकास दीवान की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रंग, अबीर-गुलाल, हंसी-ठिठोली और आपसी स्नेह के बीच महिलाओं ने खुलकर होली की खुशियां साझा कीं। लंबे समय बाद ऐसा अवसर मिला जब महिलाएं घर की जिम्मेदारियों से कुछ पल निकालकर एक साथ उत्सव का आनंद ले सकीं।
इस अवसर पर विकास दीवान ने भावुक शब्दों में कहा कि पुरुष तो कहीं भी जाकर होली खेल लेते हैं, लेकिन महिलाएं दिन भर घर और परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं। उनके लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत कम हो पाते हैं। इसलिए यह प्रयास किया गया कि महिलाओं को भी एक ऐसा मंच मिले जहां वे खुलकर हंसे, गाएं और होली की खुशियों को महसूस कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पहल उनके दिल को छू गई। गीत-संगीत, हंसी-मजाक और रंगों के बीच महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
नई लेदरी वार्ड 09 में आयोजित यह होली मिलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के सम्मान, उनके श्रम और उनके त्याग को सलाम करने वाला एक सुंदर प्रयास बन गया। इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग इसे समाज में सकारात्मक सोच की मिसाल के रूप में देख रहें है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सरगुजा, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़
    1
    सरगुजा, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में  लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • *🌸🌼 होली मिलन समारोह में कांग्रेस परिवार का स्नेह मिलन 🌼🌸* *जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ सर्कस ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।* *इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का उत्सव मनाया।* *कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।* *कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।* *रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।*
    2
    *🌸🌼 होली मिलन समारोह में कांग्रेस परिवार का स्नेह मिलन 🌼🌸*
*जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मनेंद्रगढ़ सर्कस ग्राउंड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।*
*इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक एकत्रित होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली के रंगों का उत्सव मनाया।*
*कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।*
*कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस सहित समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
*रंगों के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।*
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.