Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिण्डवाड़ा में किराना दुकान में सामान खरीदने आया युवक मोबाईल छीन कर बाइक पर हुआ फरार पिण्डवाड़ा शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे रावल गली स्थित एक किराना दुकान पर दिनदहाड़े एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया और मौका देखकर काउंटर से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। दुकानदार द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद आरोपी बाइक पर भागने में सफल रहा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व में एक युवक से मोबाईल छीनने की घटना हो चुकी है।
Jitendra Agarwal
पिण्डवाड़ा में किराना दुकान में सामान खरीदने आया युवक मोबाईल छीन कर बाइक पर हुआ फरार पिण्डवाड़ा शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे रावल गली स्थित एक किराना दुकान पर दिनदहाड़े एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया और मौका देखकर काउंटर से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। दुकानदार द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद आरोपी बाइक पर भागने में सफल रहा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व में एक युवक से मोबाईल छीनने की घटना हो चुकी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालौर गुरुवार को रामनवमी के पर्व पर शहर में भगवान श्री राम की विशाल सभा यात्रा का आयोजन हुआ शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर तिलक द्वार से रवाना होते हुए जोशी सर्कल बागोड़ा रोड पंचायत समिति सदर बाजार सूरजपाल राजेंद्र नगर अस्पताल चौराहा होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान श्री राम के महार्दिक आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, शोभायात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यायाम का शानदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान अंबालाल व्यास देवेंद्र शर्मा शांतिलाल सेठ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे3
- जय श्रीराम के जयघोषों से गूंजा भीनमाल: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा व ऐतिहासिक रैली, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम भीनमाल (विक्रम राठी)। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर भीनमाल शहर में आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता का विराट दृश्य देखने को मिला। शहर में एक ओर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक रैली का आयोजन हुआ, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोषों से हर गली-चौराहा गूंज उठा और पूरा शहर राममय नजर आया। फाफरिया हनुमानजी मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—हनुमान फाफरिया हाई स्कूल, रामदेव चौक, होली चौक, अस्पताल क्षेत्र, सुनारों का वास और खारी रोड—से होती हुई आगे बढ़ी। मार्ग में भगवा ध्वज, आकर्षक सजावट और स्वागत द्वारों ने पूरे शहर को एक उत्सव नगरी में तब्दील कर दिया। जोधपुर प्रांत विश्व हिंदू परिषद के सह कोषाध्यक्ष राव वचनसिंह मणधर के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ और जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंचता गया। संदीप देसाई ने बताया कि यात्रा के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण और शीतल पेय की व्यवस्थाओं ने माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। रामदेव चौक पर श्री ब्राह्मण युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी (पुनासा) के नेतृत्व में हुआ स्वागत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। अशोक धारीवाल ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ, भजन-कीर्तन मंडलियां और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा वर्ग उत्साह से सराबोर नजर आया, वहीं महिलाएं और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति भाव से शामिल हुए। अस्पताल क्षेत्र और सुनारों का वास सहित कई स्थानों पर नागरिकों ने आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह रंगोली, रोशनी और सजावट ने शहर को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया। नारायणलाल जांगिड़ के अनुसार शोभायात्रा का समापन माघ चौक पर भारत माता की आरती के साथ हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने राष्ट्रभक्ति और धर्म का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर शहर में आयोजित भव्य रैली ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और मर्यादा का प्रतीक है, जो समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है। रैली के दौरान आकर्षक झांकियां, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अनुशासित व्यवस्था और सुव्यवस्थित संचालन के चलते आयोजन की व्यापक सराहना की गई। भाजपा नेता नरिंगाराम पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कारों को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रैली में भाजपा जिलामंत्री महेंद्र सोलंकी, भरतसिंह भोजानी, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, केराराम चौधरी, सुरेश वोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों—शंकर सोनी, दिनेश सोनी, अशोक सोनी, जटाशंकर अवस्थी, सतीश सैन, हिरालाल, नरेंद्र, प्रघुमन सोनी, पृथ्वीराज सोनी—की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रशासन की ओर से तहसीलदार भीखदान चारण, डिवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया, थानाधिकारी राजेंद्र राजपुरोहित, मदन चौधरी, रामलाल सहित पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। रामनवमी का यह भव्य आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर सामने आया। पूरे दिन भीनमाल शहर भक्ति और उत्सव में डूबा रहा और हर चेहरे पर आस्था, उल्लास और गर्व की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।4
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों के सानिध्य में आयोजित भव्य हवन-अनुष्ठान के साथ क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई। अष्टमी के विशेष अवसर पर पंडित गौतम लाल आमेटा के मुख्य सानिध्य में क्षेत्र के प्रख्यात विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। जिला कलक्टर एल एन मंत्री के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा गुरुवार को जिला रसद अधिकारी, नगर निगम, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सिपोहियों के मोहल्ले में स्थित घर में रंगाई छपाई कार्य करते हुए पाये जाने पर 3 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा मिल गेट स्थित मैसर्स पुरोहित स्वीट में 2 घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाये जाने पर जब्त किये गये। जिला रसद अधिकारी कमल पंवार ने बताया कि जिले में कुल 5 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये गये। संबंधित दोषियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर प्रतिष्ठान मालिकों को घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने व व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की अवैध से जमाखोरी नहीं करने के निर्देश प्रदान किये गये। जिला रसद अधिकारी द्वारा पाली शहर स्थित विनायक इण्डेन गैस एजेन्सी एवं प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह आशिया द्वारा बेडा स्थित श्री नाग्नेचाय एचपी गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर एलपीजी गैस बुकिंग एवं सिलेण्डर आपूर्ति के संबंध में उपभोक्ताओं से फीडबेक लिया गया। साथ गैस एजेन्सी मालिक एवं कार्मिकों को पाबन्द किया गया कि वे उपभोक्ताओं को फीफो सिस्टम व ओटीपी के माध्यम से ही गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति करे तथा उपभोक्ताओं को सिलेण्डर आपूर्ति पश्चात् उनकी गैस डायरी में इन्द्राज करे, ताकि उपभोक्ता को गत लिये गये सिलेण्डर की जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त गैस एजेन्सी कार्मिको को वर्दी पहनने एवं उपभोक्ताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध रिफलिंग, अवैध भण्डारण, उच्च दामों पर विक्रय, कालाबाजारी इत्यादि के संबंध में क्षैत्र में सतत निगरानी की जा रही है तथा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं द्रवीकृत पैट्रोलियम गैस (आपूर्ति का विनियमन एवं वितरण) आदेश, 2000 की सुसंगत धाराओं व नियमों के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उपभोक्ता एलपीजी गैस आपूर्ति के संबंध में 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात विभाग की हैल्पलाईन नम्बर 14435 तथा जिला रसद कार्यालय पाली के कन्ट्रोल रूम 02932-251007 पर शिकायत कर सकते है।3
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड क्षेत्र के गाँवों से आये पेंशनर समाज के लोगों ने वित्त आयोग के वैद्यता अधिनियम 2025 के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार उपशाखा में सभी गाँवों के पेंशनर एकत्रित होकर एक साथ उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी को अध्यक्ष मदन श्रीमाली के नैतृत्व में ज्ञापन सौपा।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1